Terrorist plot: बड़ी खबर हरियाणा के फरीदाबाद से आई है, जहां जम्मू-कश्मीर पुलिस और स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय आतंकी मॉड्यूल को ध्वस्त कर दिया। एक कश्मीरी डॉक्टर के घर से लगभग 350 किलोग्राम RDX, दो AK-47 राइफलें, पिस्तौलें, 5 लीटर केमिकल्स, 20 टाइमर और 14 बैग बरामद हुए हैं। यह खतरनाक सामग्री उत्तर भारत में बड़े हमलों की साजिश का हिस्सा थी, जिसे समय रहते नाकाम कर दिया गया।
Terrorist plot: साढ़े तीन सौ किलो RDX और AK-47 बरामद
इंफोपोस्ट न्यूजडेस्क
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!Terrorist plot: यह ऑपरेशन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) और अंसार गजवात-उल-हिंद जैसे पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठनों से जुड़ा बताया जा रहा है। मुख्य आरोपी डॉक्टर मुजाहिद शकील (या मोहम्मद आदिल अहमद) जम्मू-कश्मीर का रहने वाला है, जो फरीदाबाद में प्रैक्टिस कर रहा था। उसकी निशानदेही पर सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया और फिर उसके साथी मुजामिल के घर से यह भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुआ। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह सामग्री दिल्ली-NCR समेत कई शहरों में धमाकों के लिए थी। अगर यह साजिश सफल हो जाती, तो दिवाली के बाद देश में भयंकर तबाही मच सकती थी।
साजिश की गहराई और अंतरराष्ट्रीय कनेक्शनजांच में पता चला है कि डॉक्टर मुजाहिद ने आतंकियों के समर्थन में पोस्टर्स लगाए थे और CCTV फुटेज से उसकी पहचान हुई। उसके लॉकर से AK-47 मिली, जबकि घर से RDX। यह मॉड्यूल पाकिस्तान से संचालित हो रहा था और बांग्लादेश को लॉन्चपैड बनाकर भारत में हमले प्लान किए जा रहे थे। खुफिया रिपोर्ट्स में हाफिज सईद जैसे मोस्ट वांटेड आतंकी का नाम भी जुड़ा है। गुजरात ATS ने भी इसी तरह तीन संदिग्धों को पकड़ा, जो रिसिन जैसा खतरनाक जहर बना रहे थे।
आरोपी पढ़ा-लिखा डॉक्टर था
यह घटना इसलिए और खतरनाक है क्योंकि आरोपी पढ़ा-लिखा डॉक्टर था – एक मेडिकल प्रोफेशनल, जो समाज में सम्मानित होता है। पिछले हफ्ते पुणे से भी एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को आतंकी गतिविधियों के लिए गिरफ्तार किया गया था। ये केस बताते हैं कि शहरों में घुसपैठ कर पढ़े-लिखे युवाओं को कट्टर बनाया जा रहा है।
सुरक्षा एजेंसियों की तारीफ और सवालजम्मू-कश्मीर पुलिस, हरियाणा पुलिस और NIA को सलाम, जिन्होंने अलर्ट रहकर हजारों जिंदगियां बचाईं। UP के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “हमारी एजेंसियां दुश्मनों को नेस्तनाबूद कर रही हैं।” लेकिन बड़े सवाल भी उठ रहे हैं – इतनी बड़ी मात्रा में RDX बॉर्डर पार कैसे आया? नेपाल बॉर्डर सील होने के बावजूद (बिहार चुनाव के कारण) घुसपैठ कैसे हुई?
सोशल मीडिया पर लोग लिख रहे हैं: “300 किलो RDX! सोचिए अगर पकड़ा न जाता तो क्या होता?” कई ने सनातन धर्म जोड़ो यात्रा से जोड़कर कहा कि जब संत एकता की बात कर रहे हैं, तब ऐसी साजिशें हिंदू एकता को तोड़ने की कोशिश हैं।


