Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

October 24, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • खेल पोस्ट
  • तकनीक
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • अंतरराष्ट्रीय
  • ताजा तरीन

कनाडा में हिंदुओं को धमकी देने वाले आतंकी पन्नू पर बड़ी कार्रवाई

ohm verma September 24, 2023
terrorist pannu

इंफोपोस्ट डेस्क, नयी दिल्ली। terrorist pannu: 


राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की पंजाब और चंडीगढ़ में संपत्ति जब्त कर ली है. पन्नू प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) का प्रमुख है। वह कनाडा और अन्य देशों से भारत विरोधी बातें करता रहता है। हाल ही में हुए कनाडा-भारत विवाद में उन्होंने कनाडा में रहने वाले हिंदुओं को धमकी भी दी थी।

पन्नू अब इन संपत्तियों का मालिक नहीं

terrorist pannu: एनआईए ने अमृतसर के खानकोट गांव में पन्नू की 46 कनाल की संपत्ति जब्त कर ली है। खानकोट पन्नू का पैतृक गांव है। यह कृषि भूमि है। पन्नू का घर चंडीगढ़ के सेक्टर 15 सी में है। इन्हें पहले 2020 में कुर्क किया गया था। अब एनआईए ने इन्हें जब्त कर लिया है। कानूनी तौर पर पन्नू अब इन संपत्तियों का मालिक नहीं है। यह संपत्ति अब सरकार की है।

2020 में पन्नू को आतंकवादी घोषित किया गया

2019 में भारत सरकार ने आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के आरोप में पन्नू के संगठन एसएफजे को गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम यानी यूएपीए के तहत प्रतिबंधित कर दिया था। गृह मंत्रालय ने अपने नोटिफिकेशन में कहा था कि सिखों के लिए जनमत संग्रह की आड़ में एसएफजे पंजाब में अलगाववाद और चरमपंथी विचारधारा का समर्थन कर रहा है।

साल 2020 में पन्नू पर अलगाववाद को बढ़ावा देने और पंजाबी सिख युवाओं को हथियार उठाने के लिए प्रोत्साहित करने का आरोप लगा था। इसके बाद 1 जुलाई 2020 को केंद्र सरकार ने पन्नू को यूएपीए के तहत आतंकवादी घोषित कर दिया। 2020 में, सरकार ने SFJ से संबंधित 40 से अधिक वेबपेजों और यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगा दिया।

आतंकवादी पन्नू पर हैं 12 केस

एसएफजे और पन्नू के खिलाफ भारत में करीब एक दर्जन मामले दर्ज हैं। इनमें पंजाब में देशद्रोह के तीन मामले भी शामिल हैं. पंजाब पुलिस द्वारा तैयार किए गए डोजियर में एसएफजे द्वारा कई वर्षों में सोशल मीडिया पर विभिन्न अलगाववादी पोस्टों के बारे में जानकारी थी। इनमें वह आतंकियों का समर्थन करता था।

सोशल मीडिया पर रहता है एक्टिव

terrorist pannu:पन्नू सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहता है। वह पंजाबी भाषा में ऑडियो और वीडियो संदेश जारी करता है। जिसमें वह पंजाबी युवाओं को भारत के खिलाफ भड़काता है। इतना ही नहीं पैसे का लालच देकर पंजाब और हरियाणा में सरकारी इमारतों पर खालिस्तान का झंडा लगाया गया है। इसके अलावा हाल ही में G20 बैठक के दौरान उन्होंने दिल्ली के मेट्रो स्टेशन पर खालिस्तानी नारे भी लिखवाया था। वह सोशल मीडिया के जरिए ही युवाओं को फंसाता है।

कनाडा में हिंदुओं को अपने देश लौटने की धमकी

terrorist pannu: आतंकी हरदीप निज्जर की हत्या पर कनाडा और भारत के बीच तनाव के बीच आतंकी पन्नू ने 3 दिन पहले 2 वीडियो जारी किए थे। एक वीडियो में उन्होंने कहा- कनाडा की जमीन सिर्फ खालिस्तानियों के लिए है। खालिस्तानी हमेशा कनाडा के साथ खड़े रहे हैं और यहां के संविधान में विश्वास करते हैं।

terrorist pannu: आतंकी पन्नू ने कहा कि कनाडा के संविधान के मुताबिक भी हिंदू यहां नहीं रह सकते। उनका देश भारत है. यहां रहने के लिए उन्हें अपना धर्म बदलना होगा। दूसरे वीडियो में पन्नू ने 25 सितंबर को वैंकूवर, ओटावा और टोरंटो में भारतीय दूतावासों को बंद करने की धमकी दी है। इसके साथ ही एसएफजे ने डेथ ऑफ इंडिया यानी भारत मुर्दाबाद अभियान शुरू करने की भी बात कही है।

About Author

ohm verma

editor

See author's posts

Post navigation

Previous: युवाओं के प्रेरणास्रोत थे लक्ष्मणराव जी : अमित शाह
Next: सनातन पर कटाक्ष करने वाले रावण के खानदान के : धीरेंद्र शास्त्री

Related Stories

Election Transparency
  • ताजा तरीन
  • सत्ता की सियासत

Election Transparency: लोकतंत्र में बढ़ती राजनीतिक बहस

infopost October 23, 2026 0
Delhi Protest 2026
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • राष्ट्रीय

Subject: Delhi Protest 2026: प्रदर्शन से पहले हिरासत और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

infopost October 10, 2026 0
Supreme Court Metro Services
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • राष्ट्रीय

Subject: Supreme Court Metro Services: सुप्रीम कोर्ट का नियंत्रित संचालन पर जोर

infopost October 10, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.