Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

October 17, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • खेल पोस्ट
  • तकनीक
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • अंतरराष्ट्रीय
  • ताजा तरीन

Special news 6: मालदीव की सत्तारूढ़ प्रोग्रेसिव पार्टी ऑफ़ मालदीव पर चीन का असर

infopost January 7, 2024
Special news 6

Special news 6: मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू चीन के दौरे पर जा रहे हैं। केजरीवाल ने ईडी के समन को ग़ैर-क़ानूनी करार दिया है। देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में शीतलहर का कहर जारी है। ईवीएम पर सवाल उठाने वालों को दिल्ली पुलिस उठा ले गई। 

Special news 6: मालदीव क्यों कर रहा है भारत से किनारा?

इंफोपोस्ट डेस्क


Special news 6: मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू चीन के दौरे पर जा रहे हैं. इससे पहले मालदीव के नए उपराष्ट्रपति ने भी चीन का दौरा किया था. चीनी विदेश मंत्रालय के मुताबिक मुइज्जू 8 से 12 जनवरी तक चीन के राजकीय दौरे पर रहेंगे. इससे भारत का चिंतित होना स्वाभाविक है। क्योंकि मालदीव की नई सरकार ने भारत और मालदीव के बीच 2019 में किए गए जल समझौते यानी हाइड्रोग्राफिक सर्वे एग्रीमेंट को खत्म कर दिया था। समझौता 7 जून, 2024 को रिन्यू किया जाना था.

हाइड्रोग्राफिक सर्वे एग्रीमेंट के तहत भारत को मालदीव के क्षेत्रीय जल का हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण करने, इन इलाकों की चट्टानों, लैगून, समुद्र तट, समुद्री धाराओं और ज्वार के स्तर का अध्ययन करने और चार्ट बनाने की इजाजत दी गई थी. सर्वे को भारतीय नौसेना और मालदीव नेशनल डिफेंस फोर्स साथ मिलकर करते थे.

दरअसल, मालदीव में जिस पार्टी प्रोग्रेसिव पार्टी ऑफ़ मालदीव की सरकार बनी है, उस पार्टी पर चीन का काफी असर माना जाता है. मालदीव की नई सरकार ने अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए भी तुर्की को चुना था. राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो राष्ट्रपति बनने के बाद मोहम्मद मुइज़्ज़ु का एक के बाद एक फैसला तो यही बता रहा है कि उनका कोई भी कदम ‘पूरी तरह चीन के असर में है.’

ईडी के समन को ग़ैर-क़ानूनी करार दिया

Kejariwal

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी के समन पर कहा है कि बीजेपी खुलेआम सीबीआई और ईडी का इस्तेमाल करके दूसरी पार्टियों के नेताओं को तोड़कर बीजेपी में शामिल कर रही है. केजरीवाल ने ख़ुद को गिरफ़्तार किए जाने की आशंका जताई और ईडी के समन को ग़ैर-क़ानूनी करार दिया.

ईडी ने तीन जनवरी को केजरीवाल से पेश होने के लिए कहा था. दो नवंबर, 21 दिसंबर के बाद ये तीसरी बार था, जब केजरीवाल ईडी के समन पर पेश नहीं हुए. ईडी कथित शराब घोटाला मामले में केजरीवाल से पूछताछ करना चाहती है. इसी मामले में पार्टी के कई नेता पहले ही गिरफ़्तार किए जा चुके हैं.

दिल्ली और आसपास के इलाकों में शीतलहर का कहर

देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में शीतलहर का कहर जारी है. कोहरे और गलन वाली ठंड की वजह से सुबह बहुत कम लोग घर से बाहर निकल रहे हैं. अधिकांश लोग अपने घरों में दुबके हुए मिलते हैं. नियमित मॉर्निंग वाकर्स और जिम जाने वाले भी घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं. बड़ी संख्या में लोग सर्दी और जुकाम के शिकार होने लगे हैं.

आईएमडी के वैज्ञानिकों ने बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है. भारत मौसम विभाग के अनुसार आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. शुक्रवार की तरह शनिवार को भी धूप निकलने की संभावना कम है. सुबह हल्का से मध्यम कोहरा रहेगा. हल्की बारिश और गरज के साथ बादल छाए रहेंगे.

ईवीएम पर सवाल उठाया तो उठा ले गई दिल्ली पुलिस

Special news 6:  वकीलों का एक समूह याचिका के साथ 5 जनवरी 2024 को पटियाला हाउस कोर्ट से भारत के चुनाव आयोग कार्यालय तक पैदल चलने के लिए निकला तो दिल्ली पुलिस उन्हें उठा ले गई। समूह की मंशा थी कि आयोग उन्हें 50 ‘सीलबंद’ इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें (ईवीएम) सौंपे ताकि वकील उन्हें प्रत्येक राज्य की राजधानी में ले जा सकें और उसकी कमजोरियों का प्रदर्शन कर सकें।

सुप्रीम कोर्ट के वकील महमूद प्राचा और भानु प्रताप सिंह ने 2017 में ईसीआई द्वारा स्टैंडअलोन ईवीएम को हैक करने के लिए जारी की गई चुनौती को याद किया। ईसीआई ने हितधारकों से मशीन में कमजोरियों को इंगित करने का आह्वान किया था।

वकीलों ने कहा कि अब उन्हें यकीन हो गया है कि वीवीपैट से जुड़ी ईवीएम सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने दावा किया कि उन्हें कंप्यूटर सॉफ्टवेयर इंजीनियरों द्वारा कमजोरियों के बारे में सलाह दी गई है और वे ईवीएम को प्रत्येक राज्य की राजधानी में ले जाने और मीडिया और लोगों के सामने सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करना चाहते हैं कि मशीनों में कैसे हेरफेर किया जा सकता है।

Pracha

About Author

infopost

administrator

See author's posts

Post navigation

Previous: उदयनिधि के सनातन विरोधी बयान के खिलाफ डॉ.कौशलेंद्र नारायण की शिकायत पर कोर्ट ने लिया संज्ञान
Next: Invention: वाहन उद्योग के लिए एक क्रांतिकारी आविष्कार

Related Stories

Delhi Protest 2026
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • राष्ट्रीय

Subject: Delhi Protest 2026: प्रदर्शन से पहले हिरासत और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

infopost October 10, 2026 0
Supreme Court Metro Services
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • राष्ट्रीय

Subject: Supreme Court Metro Services: सुप्रीम कोर्ट का नियंत्रित संचालन पर जोर

infopost October 10, 2026 0
Noida Ramlila 2026: नोएडा में कल से भव्य रामलीला महोत्सव
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर

Noida Ramlila 2026: नोएडा में कल से भव्य रामलीला महोत्सव

Avatar Shrikant Singh October 10, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.