Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

October 17, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • खेल पोस्ट
  • तकनीक
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ताजा तरीन
  • सत्ता की सियासत

Shivraj Singh Chauhan: मुख्यमंत्री का वादा, कानून बनाकर देंगे पट्टे का लाभ

October 30, 2020
Shivraj Singh Chauhan

Shivraj Singh Chauhan: मध्य प्रदेश की नेपा विधानसभा सीट के चुनाव प्रचार के लिए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने डाभियाखेड़ा गांव में जनसभा की। और कुछ चुनावी वादों के साथ कांग्रेस की जमकर आलोचना की।


Shivraj Singh Chauhan: डाभियाखेड़ा गांव में शिवराजसिंह चौहान की जनसभा

चंद्रशेखर महाजन


बुरहानपुर, मध्य प्रदेश। Shivraj Singh Chauhan: मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा है कि उन्होंने जो काम किया, वह उनका फर्ज था। जितने विकास के काम भाजपा ने कराए, वह कांग्रेस ने नहीं कराए। वह यहां डाभियाखेड़ा गांव में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी सुमित्रा कासडेकर ने कहा कि कांग्रेस शासन में कोई काम नहीं हो रहा था। पार्टी से दुखी होकर भाजपा में शामिल होना पड़ा है। इस पर श्री चौहान ने कहा कि भाजपा का पाप का घड़ा भर गया था, जिसे सुमित्रा ने फोड़ दिया है।

विकास का कोई काम नहीं छोड़ा

श्री चौहान ने कहा, मैंने विकास का कोई काम नहीं छोड़ा। यह तो विकास का ट्रेलर है। पिक्चर अभी बाकी है। आदिवासियों को पट्टे दिए जाएंगे। यह मध्य प्रदेश के लिए बड़ी घोषणा है। जो पीढ़ियों से जमीन पर रह रहे हैं, उन्हें नए नियम कानून बना कर पट्टे दे दिए जाएंगे। 2005 से पहले के काबिज लोगों को पट्टे देंगे।

उन्होंने कहा—37 लाख गरीबों के नाम लाभार्थियों की सूची में जोड़े गए हैं। अगर कोई गरीब छूट गया है तो उसे भी सूची में शामिल किया जाए। मामा के राज में कोई भूखा नहीं सोएगा। दादा कमलनाथ आ गए। उनके कारण रेगुलर वाले किसान भी डिफाल्टर हो गए।

ब्याज की गठरी उतारेंगे शिवराज

तुम्हारे ब्याज की गठरी शिवराज उतारेंगे। कमलनाथ के पाप की सजा किसानों को नहीं भुगतने देंगे। वह मुझे रोज गाली देते हैं। कभी कहते हैं यह घुटने टेक है। कभी कहते हैं कमीने हैं।

मैंने विद्यार्थियों की फीस भरना चालू की है। जिसे बंद कर दिया गया था। कांग्रेस ने गरीब बहनों के मुंह से लड्डू के 16 हजार भी छीन लिए। पीएम आवास भी वही गप्प कर गए। तीन साल में हर गरीब की कच्ची झोपड़ी पक्की करके देंगे।

हम दुर्घटना पर चार लाख देते थे। सेठ कमलनाथ आप ने तो कफन के 5 हजार भी छीन लिए। बच्चों को किराया का कमरा नहीं मिलता तो हम चुकाएंगे। विदेश भी भेजेंगे। पीएम सम्मान निधि के हमने 10 हजार कर दिया। यह शगुन की शुरुआत है।

खेतों के लिए मुख्यमंत्री खेत योजना

पैसा आने दो, और देंगे। खेतों के लिए मुख्यमंत्री खेत योजना शुरू करेंगे। बुरहानपुर में केला एक्सपोर्ट क्लस्टर बनाया जाएगा। मैं क्षेत्र की तसवीर बदल दूंगा। मामा अच्छा कि कमलनाथ अच्छा। मामा को मुख्यमंत्री बनाओगे? सुमित्रा को जिताओगे?

इस पर लोगों ने कहा जिताएंगे। मंच पर आते ही किसी व्यक्ति ने भीड़ में से कहा आई लव यू मामा। तब सीएम शिवराजसिंह चौहान ने कहा आई लव यू टू भानजे। इस दौरान सुमित्रा कासडेकर ने कहा, कांग्रेस ने जनता के साथ जो 15 महीने धोखा किया, उसका जवाब देंगे।

चुनाव प्रभारी गोपीकृष्ण नेमा, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे, अंतरसिंह आर्य, पूर्व विधायक मंजू दादू, नगर पालिका अध्यक्ष राजेश चौहान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्ञानेश्वर पाटिल, पूर्व महापौर अनिल भोसले, अतुल पटेल, दिलीप श्रॉफ, नरहरी दीक्षित, मनोज तारवाला, विजय गुप्ता, प्रदीप जाधव, संजय विजयवर्गीय, मधु चौहान, विक्रम चौहान, राजू पाटीदार, वीरेन्द्र तिवारी, सहित भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

किसने क्या कहा?

सांसद नन्दकुमारसिंह चौहान ने कहा पिछड़े विधानसभा क्षेत्र को जो उजालों में लाया, वह जननायक हमारे बीच है। 80 करोड़ के रोड, 27 डेम तालाब, 24 घंटे बिजली दी। 2005 से पहले जिनकी वनभूमि पर कब्जे हैं, उन्हें पट्टे दिए जाएं। राजस्व की जमीन पर काबिज लोगों को भी दें। मांडवा, बाकडी, सागफाटा के गांव में बिजली के खम्भे लगवाएं।

पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस ने कहा, रहमानपुरा में तालाब बना। स्कूल खुले। आप मुख्यमंत्री बने रहें। यह जरूरत हमारी है। 28 सीटों पर उम्मीदवार शिवराजसिंह चौहान लड़ रहे हैं।

About Author

See author's posts

Post navigation

Previous: Work from home and depression: घर से काम करने से भी बढ़े अवसाद के मामले
Next: Mukhtar Ansari: मुख्तार अंसारी पर सत्ता की सियासत

Related Stories

Delhi Protest 2026
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • राष्ट्रीय

Subject: Delhi Protest 2026: प्रदर्शन से पहले हिरासत और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

infopost October 10, 2026 0
Supreme Court Metro Services
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • राष्ट्रीय

Subject: Supreme Court Metro Services: सुप्रीम कोर्ट का नियंत्रित संचालन पर जोर

infopost October 10, 2026 0
Noida Ramlila 2026: नोएडा में कल से भव्य रामलीला महोत्सव
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर

Noida Ramlila 2026: नोएडा में कल से भव्य रामलीला महोत्सव

Avatar Shrikant Singh October 10, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.