Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

October 22, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • खेल पोस्ट
  • तकनीक
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ताजा तरीन
  • राज्यों से ...

Sabir Ali Bihar: जदयू स्टार प्रचारक साबिर अली का दावा, नीतीश होंगे अगले सीएम

infopost October 27, 2025
Sabir Ali Bihar

Sabir Ali Bihar: बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड ने साफ कर दिया है कि ​राज्य के अगले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही होंगे। इसमें किसी को कोई शक नहीं होना चाहिए। जदयू के फायरब्रांड नेता और बिहार चुनाव में पार्टी के स्टार प्रचारक साबिर अली ने एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में दावा किया कि नीतीश कुमार राजनीति में किसी के मोहताज नहीं हैं। जब तक नीतीश कुमार चाहेंगे तब तक वह बिहार के मुख्यमंत्री बने रहेंगे और उनके नेतृत्व में राज्य सरकार चलती रहेगी।

Sabir Ali Bihar: नीतीश कुमार एक सोच हैं

ओम वर्मा, मोतिहारी


Sabir Ali Bihar : राज्यसभा के पूर्व सदस्य साबिर अली ने बिहार के अगले मुख्यमंत्री के सवाल पर कहा कि नीतीश कुमार सिर्फ मुख्यमंत्री नहीं, एक सोच हैं। जब तक नीतीश कुमार चाहेंगे तब तक बिहार का नेतृत्व उन्हीं के ​हाथों में रहेगा। बिहार में उन्होंने 2005 में जो लकीर खींची वो लगातार बड़ी होती गई। साबिर अली ने कहा कि सीटें तो कम ज्यादा होती रहती हैं लेकिन जब बात मुख्यमंत्री पद की होती है तो सिर्फ एक ही नाम है— वह है नीतीश कुमार। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री पद के लिए केवल और केवल नीतीश कुमार ही हैं।

जब साबिर अली से पूछा गया कि क्या वह बिहार की जनता को आश्वस्त करते हैं कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही होंगे क्योंकि इसे लेकर कई सारी विरोधाभासी खबरें चल रही हैं, तो उनका जवाब था कि यह चमकता दमकता बिहार, 25 से 30 फिर से नीतीश। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि बिहार की तरक्की के लिए फिर से नीतीश कुमार को मौका दें।

प्रशांत किशोर के दावे को किया खारिज

Sabir Ali Bihar: जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर का दावा कि नीतीश कुमार को सिर्फ 25 सीटों पर जीत मिलेगी, इसके जवाब में साबिर अली ने कहा कि ऐसा नहीं है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज भी राज्य की जनता के चहेते हैं। जनता उन्हें पसंद करती है। यही वजह है कि नीतीश कुमार फिर से मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।

पूर्वी चंपारण जिले की कई सीटों पर कड़ा मुकाबला है। मोतिहारी सीट पर पूर्व गन्ना मंत्री प्रमोद कुमार फिर से भाजपा से चुनाव मैदान में हैं तो दूसरी ओर भाजपा से ही निकले डॉक्टर अतुल कुमार भी चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं। वह जिले के ​चर्चित डॉक्टर हैं। वहीं, राजद ने इस बार देवा गुप्ता को टिकट दिया है। इससे मोतिहारी सीट पर कांटे की टक्कर हो गई है।

मोतिहारी सीट से प्रमोद कुमार जीतेंगे

Sabir Ali Bihar : क्या मोतिहारी सीट से फिर से प्रमोद कुमार चुनाव जीतेंगे, इस सवाल पर जदयू के स्टार प्रचारक साबिर अली ने कहा कि प्रमोद कुमार को ही जीत मिलेगी क्योंकि वह जनता से जुड़े हुए हैं। शहर के लोगों के दुख सुख में हमेशा खड़े रहते हैं। यही वजह है कि कड़ी टक्कर होने के बाद भी मोतिहारी की जनता प्रमोद कुमार को आशीर्वाद देगी।

पिछले वर्ष मोतिहारी के मुफ्फसील थाना में प्रशिक्षु डीएसपी शिप्रा राजपूत के द्वारा राष्ट्रीय पत्रकार ओम वर्मा को बंधक बनाने और फर्जी केस करने के संदर्भ में साबिर अली ने कहा कि इस मामले केा सरकार के समक्ष उठाया जाएगा। इस मामले में कार्रवाई जरूर होगी। नीतीश कुमार के सुशासन में बिहार में किसी भी पत्रकार को प्रताड़ित नहीं होने दिया जाएगा। ज्ञात हो कि इस प्रकरण में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मोतिहारी के एसपी स्वर्ण प्रभात को नोटिस भेजा है। वहीं क्रिमिनल रिट दायर होने के बाद पटना हाईकोर्ट ने भी नोटिस जारी किया है।

About Author

infopost

administrator

See author's posts

Post navigation

Previous: Cyclone Montha: आंध्र प्रदेश पर मंडराता खतरा
Next: Celebration of Chhath: उत्तर प्रदेश में छठ महापर्व की धूम

Related Stories

Delhi Protest 2026
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • राष्ट्रीय

Subject: Delhi Protest 2026: प्रदर्शन से पहले हिरासत और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

infopost October 10, 2026 0
Supreme Court Metro Services
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • राष्ट्रीय

Subject: Supreme Court Metro Services: सुप्रीम कोर्ट का नियंत्रित संचालन पर जोर

infopost October 10, 2026 0
Noida Ramlila 2026: नोएडा में कल से भव्य रामलीला महोत्सव
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर

Noida Ramlila 2026: नोएडा में कल से भव्य रामलीला महोत्सव

Avatar Shrikant Singh October 10, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.