Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

September 7, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर

पटना में कई दलों के सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता राजद में शामिल

ohm verma September 6, 2023
rjd membership :

इंफोपोस्ट ब्यूरो, पटना rjd membership :

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

विभिन्न दलों के सैकड़ों नेता और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह के समक्ष राजद की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में जगदानन्द सिंह ने कहा कि समाजवाद की मुख्य धारा में शामिल हो रहे सभी साथियों का स्वागत है और जो लोग छोटे-छोटे दुकानदारी में लगे हुए हैं वो कहीं न कहीं समाजवाद की धारा को कमजोर करना चाहते हैं।

rjd membership :

उन्होंने कहा कि समाज को बदलने की ताकत देश के संविधान और लोकतंत्र ने जो दी है, उसका सही ढंग से इस्तेमाल करें और लालू जी के विचारों को मजबूती के साथ हर घर तक पहुंचाने का काम करें। जिस तरह की राजनीति की जा रही है, यह कहीं न कहीं समाज को कमजोर कर रहा है। देश को उन्माद के नशे में कहां पहुंचाया जा रहा है, यह देखने की आवश्यकता है। ऐसी राजनीति करने वालों को बेनकाब करने की आवश्यकता है।

देश को आगे बढ़ाने में सभी का योगदान है और इस योगदान का नतीजा है कि आज विज्ञान के माध्यम से चन्द्रयान पर पहुंचने में हमें सफलता सबकी सोच और सार्थक पहल से मिली है।

हिंदू— मुसलमान के नाम पर बांटोगे तो देश कैसे आगे बढ़ेगा

जगदानन्द कहा कि जब हिन्दू-मुसलमान और राम के नाम पर बांटोगे तो देश कैसे आगे बढ़ेगा। चन्द्रयान की सफलता में सभी धर्म हिन्दू, मुसलमान, सिख, इसाई के साथ-साथ सभी प्रदेशों के लोगों के साथ मिलकर चलने और काम करने से मिली है। इससे देश के करोड़ों लोगों का सम्मान बढ़ा है।

जहां समाज और मुल्क को आगे बढ़ाने वाले लोगों के प्रति उन्माद और नफरत की भाषा इस्तेमाल की जा रही है, उसके खिलाफ हम सभी को मजबूती के साथ लालू प्रसाद और तेजस्वी प्रसाद यादव जी के विचारों के साथ उनलोगों का मुकाबला करना होगा। योद्धा तब तक विश्राम नहीं करता है जब तक वो सफलता नहीं प्राप्त कर ले और जो कारवां बढ़ाता है उसे ही सफलता मिलती है।

rjd membership :

इन प्रमुख नेताओं ने सदस्यता ग्रहण की

rjd membership : राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता ग्रहण करने वालों में जन अधिकार पार्टी के वरिष्ठ नेता अजय यादव, छात्र युवा के राष्ट्रीय प्रवक्ता चंदन ठाकुर, समता पार्टी के नेता तथा जाले विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी प्रियरंजन ठाकुर, जिला परिषद के पूर्व प्रत्याशी कटरा के सुधीर कुमार गुप्ता, ज्योति देवी हम पार्टी, पूनम देवी, मो0 राशिद इकबाल, अनिता अनवर, ई0 आर्यन ठाकुर, मो0 फारूक आलम, कमलेश कुमार, संगीता कुमारी, चंदन ठाकुर, पूनम देवी, पूर्व सैनिक रमेश शर्मा के नाम प्रमुख हैं । इन सभी का स्वागत राजद के प्रतीक चिन्ह वाला गमछा और टोपी देकर किया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने कहा कि समाज और समाजवाद के लिए जब—तक हम गरीबों और गांवों तक नहीं पहुंचेंगे, देश और राज्य को मजबूत नहीं किया जा सकता है।

rjd membership : प्रदेश उपाध्यक्ष वृषिण पटेल ने कहा कि आज के मिलन से यह स्पष्ट हो रहा है कि राजद की नीतियों और लालू प्रसाद तथा तेजस्वी यादव के विचारों को हर लोग स्वीकार कर रहे हैं और खासतौर से नौजवान तेजस्वी जी के रोजगार परक राजनीति से जुड़कर नफरत के खिलाफ संकल्पों को मजबूती प्रदान करना चाहते हैं।

मिलन समारोह में साथियों का स्वागत करते हुए प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल ए टू जेड की नीतियों के साथ जमीनी सतह पर गरीब और झोपड़ियों में रहने वालों के साथ तेजस्वी जी के विचारों को मजबूती देने के लिए हर जगह से लोग जुड़ रहे हैं और खासतौर से नौजवानों का झुकाव राष्ट्रीय जनता दल के प्रति बढ़ा है।

इस अवसर पर प्रदेश महासचिव प्रो0 कुमार चन्द्रदीप, प्रमोद कुमार राम, बल्ली यादव, अभिषेक कुमार सिंह, शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कुमर राय, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार यादव, प्रो0 रणधीर यादव, बबलू सम्राट सहित अन्य नेता उपस्थित थे।

About Author

ohm verma

editor

See author's posts

Post navigation

Previous: Festival: हलछठ धूमधाम से मनाई
Next: लालू प्रसाद- नीतीश कुमार बिहार के सबसे बड़े सामंती : सम्राट चौधरी

Related Stories

NMC
  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर

NMC: जन्मदिन पर ‘जेपी’ सिंह का सम्मान

infopost September 7, 2026 0
Social Politics
  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर

Social Politics: नोएडा के युवा नेताओं में तेजी से उभरता नाम संदीप अवाना

infopost September 5, 2026 0
Ram Mandir Trust Controversy
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Ram Mandir Trust Controversy: राम मंदिर ट्रस्ट पर उठे सवाल

infopost June 27, 2026

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.