Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

July 24, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर

लालू प्रसाद- नीतीश कुमार बिहार के सबसे बड़े सामंती : सम्राट चौधरी

ohm verma September 6, 2023
bihar bjp:

बिहार भाजपा के अध्यक्ष बोले, लालू का आरक्षण मॉडल परिवार तक सीमित। सत्ता के लिए सभी आरक्षण विरोधी एकसाथ आ गए हैं : सुशील मोदी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इंफोपोस्ट ब्यूरो, पटना। bihar bjp:


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू प्रसाद और नीतीश कुमार पिछले 35 से अधिक वर्षों से बिहार की सत्ता पर हैं। आज बिहार में इनसे बड़ा शोषक तीसरा कोई नहीं है।

भाजपा द्वारा आयोजित शहीद जगदेव प्रसाद जी की 49 वीं पुण्यतिथि के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चौधरी ने कांग्रेस पर जगदेव बाबू की हत्या करवाने का आरोप लगाते हुए कहा कि आज अगर जगदेव बाबू हमारे बीच नहीं हैं तो इसका सबसे बड़ा दोषी कांग्रेस है।

bihar bjp:

लालू ने किसी को आरक्षण का लाभ नहीं दिया

उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद ने एक भी व्यक्ति को आरक्षण का लाभ नहीं दिया। लालू प्रसाद का आरक्षण मॉडल परिवार तक सीमित है। पहले उन्होंने अपनी पत्नी राबड़ी देवी को आरक्षण देकर सीएम बनाया, उसके बाद अपने बेटे तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव को आरक्षण दिया। उन्होंने कहा कि इसके बाद लालू जी आरक्षण अपनी बेटी मीसा भारती को दिया। लालू और नीतीश बिहार के सबसे बड़े सामंती हैं।

भाजपा नेता ने कहा कि जब भी कोई आरक्षण लागू हुआ तो भाजपा साथ रही। उन्होंने पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी की तारीफ करते हर कहा कि जंगलराज, गुंडाराज के खिलाफ लड़ाई लड़ी और नीतीश कुमार ने राज भोगा।

उन्होंने कहा भाजपा के सहयोग से नीतीश पांच बार सी एम बने, लालू प्रसाद को भी भाजपा ने ही हल्दी लगवाई लेकिन अब भाजपा किसी को हल्दी नहीं लगाने जा रही। अब भाजपा का कार्यकर्ता ही बिहार का सीएम बनेगा।

सवर्ण आयोग की रिपोर्ट पर आज तक काम नहीं हुआ

bihar bjp:सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि सवर्ण आयोग का गठन किया गया, उसकी रिपोर्ट पर आज तक कोई काम नहीं हुआ। पिछले साल अति पिछड़ा आयोग बना, लेकिन आज तक उसकी रिपोर्ट जारी नहीं की गई। अब जातीय गणना को लेकर भाजपा को बदनाम किया जा रहा है।

हकीकत है कि भाजपा जब सरकार में थी, तभी जातीय गणना कराने को लेकर कैबिनेट में स्वीकृति मिली थी। भाजपा के तब 16 मंत्री थे। उन्होंने कहा कि इसे लेकर नीतीश कुमार फंस गए हैं भाजपा तो कह रही है कि 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट जारी किया जाए।

भाजपा आएगी तो अपराधी सड़क पर नहीं दिखेंगे

भाजपा नेता सत्येंद्र वर्मा के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में सभा को संबोधित करते हुए चौधरी ने मुख्यमंत्री को मेमोरी लॉस सीएम बताते हुए कहा कि वे खुद गृहमंत्री और गृह मंत्री को खोज रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर बिहार को सुव्यवस्थित करना है तो भाजपा की सरकार लानी होगी। भाजपा की सरकार आयेगी तो अपराधी सड़क पर नहीं दिखेंगे।

उन्होंने कहा कि इसकी नीव 2024 में 40 में से 40 सीट नरेंद्र मोदी जी को देकर रखिए। उन्होंने कहा कि भाजपा जगदेव बाबू के सपने को पूरा करने के लिए आगे बढ़ रही है।

bihar bjp:

सत्ता के लिए आरक्षण विरोधी लोग एक साथ खड़े हुए : सुशील मोदी

bihar bjp: भाजपा के नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा कि आज सत्ता के लिए आरक्षण के विरोधी लोग एक साथ खड़े हो गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा जगदेव बाबू के सपने को पूरा करने को लेकर दृढसंकल्पित है।

उन्होंने भारत और इंडिया को लेकर उपजे विवाद पर कहा कि 75 वर्षों से जो इंडिया का प्रयोग किया गया और अब भारत सरकार भारत का प्रयोग कर रही है तो इसमें आपत्ति क्यों है। उन्होंने कहा कि लोग भारत माता की जय बोलते हैं अगर हिम्मत है तो नीतीश कुमार, लालू यादव इंडिया माता की जय बोलकर दिखाए। उन्होंने कहा भारत के नाम से इस देश की सभ्यता और संस्कृति सामने आती है।

पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह ने भाजपा की सदस्यता ली

bihar bjp: बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समेत वरिष्ठ नेताओं के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया।

पुण्यतिथि समारोह का संयोजन भाजपा नेता सत्येंद्र वर्मा ने किया तथा संचालन पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष पिंकी कुशवाहा ने किया।

इस मौके पर विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष हरि सहनी, सांसद रविशंकर प्रसाद, राकेश सिन्हा, पूर्व मंत्री मंगल पाण्डेय, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा, पूर्व मंत्री, जिवेश मिश्रा, पूर्व मंत्री बसावन भगत, विधायक डॉ संजीव चौरसिया, रत्नेश कुशवाहा ललित सिंह कुशवाहा, संजय कुशवाहा, अशोक वर्मा भी उपस्थित रहे।

About Author

ohm verma

editor

See author's posts

Post navigation

Previous: पटना में कई दलों के सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता राजद में शामिल
Next: पटना में भाजपा सांसद पर बर्बर लाठीचार्ज मामले में लोकसभा विशेषाधिकार समिति ने 7 अधिकारियों को दिल्ली किया तलब

Related Stories

Rajiv Narayan's prediction
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Rajiv Narayan’s prediction: ज्योतिषीय भविष्यवाणी से गरमाई राजनीतिक बहस

infopost July 20, 2026 0
Sonam Wangchuk Episode
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Sonam Wangchuk Episode: पुलिस कार्रवाई ने तेज की राजनीतिक बहस

infopost July 19, 2026 0
Sonam Wangchuk
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Sonam Wangchuk: लोकतांत्रिक आंदोलन को दबाने की कोशिश!

infopost July 18, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.