Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

July 23, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • सत्ता की सियासत

Political Controversy: दो पार्टियों से भिड़ गई समाजवादी पार्टी

infopost October 11, 2024
Political Controversy

Political Controversy: लखनऊ में जयप्रकाश नारायण (जेपी) की मूर्ति पर श्रद्धांजलि अर्पित करने को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार और समाजवादी पार्टी के बीच विवाद पैदा हो गया है। उधर, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के बयान पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू बुरी तरह से भड़क गई है। दरअसल, अखिलेश ने कहा था कि नीतीश को बीजेपी से गठबंधन तोड़ लेना चाहिए।

Political Controversy: अखिलेश को रोकने के लिए बैरिकेडिंग

इंफोपोस्ट डेस्क

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Political Controversy: जयप्रकाश नारायण की जयंती के मौके पर अखिलेश यादव जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर(जेपीएनआईसी) पहुंचे थे, लेकिन प्रशासन ने उन्हें माल्यार्पण करने की इजाजत नहीं दी। प्रशासन ने अखिलेश यादव को रोकने के लिए उनके घर के आसपास बैरिकेडिंग भी लगा दी, जिसके बाद अखिलेश के घर के बाहर ही समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जमा होने लगे और सरकार के खिलाफ नारेबाज़ी शुरू हो गई।

अखिलेश यादव ने घर के बाहर ही जेपी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया, लेकिन जेपीआईएनसी नहीं जा पाए। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि सरकार कुछ छुपाना चाहती है जिसकी वजह से उनको रोका जा रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट भी लिखी है।

बोले अखिलेश, तोड़ लीजिए ना गठबंधन …

जेपी को लेकर लखनऊ में चल रहे सियासी घमासान के बीच अखिलेश ने कहा था कि नीतीश को बीजेपी से गठबंधन तोड़ लेना चाहिए। अखिलेश के बयान पर पलटवार करते हुए जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा,’अखिलेश को गठबंधन तोड़ने की सलाह देने के बजाए खुद आत्ममंथन करना चाहिए। अखिलेश यादव ने जेपी के जीवन मूल्यों को किस हद तक अपनाया है?’

राजीव रंजन ने आगे कहा, जय प्रकाश लोकतंत्र की बात करते थे अखिलेश यादव के यहां सिर्फ आंतरिक लोकतंत्र है। विधानसभा, लोकसभा, राज्यसभा समेत सभी मुख्य पदों पर अपने परिवार के लोगों को बैठा रखा है। नीतीश कुमार जेपी के सच्चे सिपाही हैं और बिहार में समन्वय के साथ गठबंधन चल रहा है।’

हर काम नकारात्मकता का प्रतीक

अपनी पोस्ट में अखिलेश यादव ने लिखा, “भाजपाई लोग हों या इनकी सरकार, इनका हर काम नकारात्मकता का प्रतीक है। पिछली बार की तरह ही समाजवादी लोग कहीं ‘जयप्रकाश नारायण जी’ की जयंती पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण करने न चले जाएं, इसलिए उन्हें रोकने के लिए हमारे निजी आवास के आसपास बैरिकेडिंग कर दी गई है।”

प्रशासन ने पिछली बार भी जयप्रकाश नारायण जयंती के मौके पर अखिलेश यादव को रोकने की कोशिश की थी, लेकिन उस वक़्त वे दीवार कूदकर जेपीएनआईसी के अंदर चले गए थे। लेकिन इस बार प्रशासन ने अखिलेश को रोकने के लिए प्रवेश द्वार पर टीन का शेड लगा दिया। अखिलेश यादव गुरुवार को जेपीएनआईसी गए थे।

उन्होंने टीन शेड लगाने पर आपत्ति की थी। हालांकि प्रशासन की तरफ से कहा जा रहा है कि वहां पर निर्माण हो रहा है। इसलिए सुरक्षा के मद्देनज़र वहां जाना ठीक नहीं है। इसका निर्माण अखिलेश की सरकार में शुरू हुआ था।

About Author

infopost

administrator

See author's posts

Post navigation

Previous: Ratan Tata Death: नहीं रहे रतन टाटा, अंतिम यात्रा के भावुक लमहे
Next: Omar Abdullah Oath: उमर अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर के नए मुख्यमंत्री

Related Stories

Operation Tiger Politics
  • ख़ास ख़बर
  • सत्ता की सियासत

Operation Tiger Politics: ‘ऑपरेशन टाइगर’ की चर्चा

infopost June 19, 2026
Rahul Gandhi Gen-Z Movement
  • ख़ास ख़बर
  • सत्ता की सियासत

Rahul Gandhi Gen-Z Movement: राहुल का ‘जेन-जी आंदोलन’ और 2029 की नई राजनीति

infopost June 19, 2026
PTI06_16_2026_000196A
  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर
  • सत्ता की सियासत

कॉकरोच जनता पार्टी का थप्पड़ कांड के बाद नया कदम, जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन की तैयारी

infopost June 18, 2026

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.