rape and murder : 24 घंटे से ज्यादा समय गुजर जाने के बाद भी अपराधी सड़क पर घूम रहे है, पुलिस के लिए शर्मनाक : सम्राट
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इंफोपोस्ट संवाददाता, पटना। rape and murder :
rape and murder : बिहार के दानापुर में दो दलित बच्चियों को अगवा कर दुष्कर्म के बाद एक की हत्या के मामले में राज्य में उबाल है। इस मामले में एक बच्ची अभी भी जीवन और मौत के बीच झूल रही है। बुधवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी दानापुर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने अल्टीमेटम दिया कि 24 घंटे के अंदर दोषियों को पुलिस गिरफ्तार करे और 48 घंटे के अंदर अदालत में फांसी की सजा के लिए जाए। नहीं तो भाजपा आंदोलन का रास्ता अख्तियार करेगी।
rape and murder : भाजपा अध्यक्ष ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि भाजपा उनकी न्याय की लड़ाई तब तक लड़ती रहेगी जब तक कि दोषियों को फांसी की सजा नहीं मिल जाती। उन्होंने कहा कि अपराध क्षम्य नहीं हो सकता।
पुलिस थाना से करीब तीन किलोमीटर दूर गरीब दलित परिवार के साथ ऐसी जघन्य घटना के 24 घंटे बाद भी अपराधी शहर में घूम रहे हैं। यह पुलिस के लिए भी शर्म की बात है। अब तक अपराधियों की पहचान तक नहीं हो पाई है।
उन्होंने साफ लहजे में कहा कि ऐसे अपराधियों को इनकाउंटर कर देना चाहिए और उनके घरों को ध्वस्त करना होगा।
पीड़ित परिवार को पैसा नहीं चाहिए
भाजपा अध्यक्ष चौधरी ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि पीड़ित परिवार ने साफ तौर पर कहा कि उसे पैसा, दौलत कुछ नहीं चाहिए, दोषियों को सजा मिले, यही न्याय है। उन्होंने कहा कि इस मामले को भाजपा स्वयं अपने खर्च पर लड़ेगी।
बिहार में गुंडा राज
उन्होंने कहा कि सही अर्थों में पुलिस और प्रशासन पूरी तरह फेल है। नीतीश की सरकार असफल है। नीतीश जी बीमार हैं और लालू जी मूकदर्शक बने हैं और बिहार में गुंडा राज चल रहा है।
चौधरी ने कहा कि पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। कारवाई करने के लिए पैसे की मांग तक की गई। आज बिहार में शासन नाम की चीज नहीं रही। शराब, जमीन और बालू माफिया की सरकार चल रही है।
rape and murder : उन्होंने कहा कि जिन बच्चियों के साथ घटना हुई है, उनके पिता नहीं हैं। उन्होंने दावा किया कि सांसद रामकृपाल यादव द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद पुलिस अधीक्षक से बातकर विशेष जांच दल गठित करवाई गई है। उन्होंने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि जख्मी बच्ची का इलाज भी भाजपा अपने खर्च पर करवाएगी।
भाजपा नेता संजय खंडेलिया,उषा विद्यार्थि,योगेन्द्र पासवान, अनामिका पासवान भी अध्यक्ष सम्राट चौधरी के साथ उपस्थित थे।






