इंफोपोस्ट डेस्क, नयी दिल्ली। rain alert :
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!भारत मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली, मध्यप्रदेश, गुजरात और उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कई जिलों हुई मूसलाधार बारिश से नदियां उफान पर है। मौसम विभाग ने कहा कि आज सुबह से ही दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए हैं। दिल्ली के नरेला, बवाना, अलीपुर, बुराड़ी, कंझावला, रोहिणी, बादिली, मॉडल टाउन, पीतमपुरा में भारी बारिश होने की संभावना है।
भारी बारिश का अलर्ट
rain alert : मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 22 से 24 जुलाई के बीच बहुत भारी बारिश का अनुमान है। जबकि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, असम, ओडिशा, मेघालय, केरल, नगालैंड, त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश और कर्नाटक अगले 3 दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में बारिश के दौरान बिजली गिरने का अनुमान है।
rain alert : मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिम मध्य प्रदेश में अलग-अलग जिलों पर अत्यधिक से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है। 22 जुलाई को पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में बारिश का अनुमान जताया है। गुजरात, कोंकण और गोवा में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। जबकि अगले 3 दिनों के दौरान मध्य महाराष्ट्र और गुजरात में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। अगले 3 दिनों के दौरान सिंधु-गंगा के मैदानी इलाकों में बारिश की गतिविधि बढ़ने की संभावना है।


