Public Issues: कुछ राजनीतिक दल जन समस्याओं के प्रति काफी संजीदा होते हैं। उन्हीं में एक है राष्ट्र निर्माण पार्टी, जो यथा समय बैठकें करती रहती है।
Public Issues: राष्ट्र निर्माण पार्टी की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!आईपी न्यूज
बुराड़ी, दिल्ली। Public Issues: राष्ट्र निर्माण पार्टी ने इब्राहिमपुर में रखी गई एक बैठक में कई जन समस्याओं पर चर्चा की। इस अवसर पर पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
बैठक का संचालन दिनेश पहलवान ने किया। बैठक के दौरान क्षेत्रीय लोगों की समस्याएं सुनी गई, जिसमें लोगों ने लाइब्रेरी, खेलने के लिए ग्राउंड, स्वच्छ पानी एवं साफ-सफाई आदि की समस्याएं रखी।
दिल्ली सरकार के प्रति रोष
क्षेत्रीय लोगों में केजरीवाल सरकार को लेकर काफी रोष भी था। लोगों का मानना था कि केजरीवाल मजहब विशेष की राजनीति करते हैं और नशाखोरी को बढ़ावा दे रहे हैं। उससे युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है।
लोगों ने केजरीवाल सरकार की बर्खास्तगी की भी मांग की। बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आनंद कुमार का संबोधन रहा। उन्होंने कहा, राष्ट्र निर्माण पार्टी वर्तमान में जितनी भी पार्टियां हैं उन सब से भिन्न पार्टी है जो राष्ट्रवाद को सर्वोपरि रखती है।
सबकी उन्नति में अपनी उन्नति
उन्होंने कहा, हमारी पार्टी का मुख्य नारा है- सबकी उन्नति में अपनी उन्नति’ बाकी जितनी भी पार्टियां हैं वह सत्ता को हथियाकर कर अपनी और अपनों की उन्नति में लगी रहती हैं। आम लोगों की समस्याओं से उनका कोई लेना देना नहीं होता है।
यह सब पार्टियां अपराध और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है। एक तरफ केजरीवाल सरकार खुलकर मजहब की राजनीति कर रही है। दिल्ली में मजहब विशेष के लोगों द्वारा लगातार दंगे किए जा रहे हैं। उन सब में केजरीवाल के लोगों का हाथ रहता है।
रोहिंग्या घुसपैठियों की संख्या बढ़ी
डॉक्टर आनंद ने बताया, जब से दिल्ली में केजरीवाल सरकार आई है तब से रोहिंग्या घुसपैठियों की संख्या में कई गुना ज्यादा वृद्धि हुई है। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव मनोज गुलाटी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दानवीर विद्यालंकार, राष्ट्रीय सचिव राधाकांत शास्त्री आदि ने भी अपने विचार रखे।
बैठक के बाद क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं ने उत्साहित होकर क्षेत्र में मार्च भी निकाला और केजरीवाल सरकार को बर्खास्त करो एवं रोहिंग्या घुसपैठियों को बाहर करो के नारे लगाए।


