Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

June 7, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर

लालकिले पर भाषण के जरिये अपना लक्ष्य भी बता गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

ohm verma August 15, 2023
modi in lalquila

इंफोपोस्ट डेस्क, नई दिल्ली। PM Modi:

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पीएम नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने भाषण के जरिए 2024 चुनाव की थीम भी सेट कर गए। उन्होंने अपने भाषण में उन-उन शब्दों का भी जिक्र किया जिससे वो विपक्षी दलों पर निशाना साधते हैं। मौका जब देश को संबोधित करने का था तो उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां भी गिना दीं। पीएम मोदी ने वैसे तो अपने भाषण में तमाम मुद्दों का जिक्र किया लेकिन कुछ ऐसे शब्द जिनके जरिए उन्होंने अपना लक्ष्य बता दिया है।

पीएम मोदी ने इस बार के भाषण में देशवासियों की जगह परिवारजनों कहा। उनके इस शब्द के कई मायने निकाले जा रहे हैं। माना जा रहा है कि इस शब्द के जरिए पीएम मोदी देश के लोगों से कनेक्ट होने की कोशिश की है। वो इसके जरिए ये बताने की कोशिश कर गए कि प्रधानमंत्री देश के 140 करोड़ लोगों के परिवार का ही हिस्सा हैं।

युवाओं को प्रमुखता

पीएम मोदी ने अपने भाषण में युवाओं का भी खूब जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आज मेरे युवाओं ने दुनिया में पहले तीन स्टार्टअप इकोसिस्टम में भारत को स्थान दिला दिया है। विश्व के युवाओं को अचंभा हो रहा है। भारत ने जो कमाल किया है वो दिल्ली, मुंबई और चेन्नै तक ही नहीं है। टियर टू और टियर 3 के शहर भी कीर्तिमान गढ़ रहे हैं। कितने बड़े गौरव का कालखंड है कि आज 30 साल से कम आयु की जनसंख्या दुनिया में कही हैं तो ये भारत मां की गोद में है।

परिवारवाद, तुष्टीकरण भ्रष्टाचार

PM Modi: पीएम मोदी ने इसके साथ ही बिना नाम लिए विपक्ष पर निशाना साध गए। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय के लिए परिवारवाद और भाई भतीजावाद प्रतिभाओं के दुश्मन होते हैं, योग्यताओं को नकारते हैं। इसलिए परिवारवाद को इस देश के लोकतंत्र की मजबूती के लिए उसकी मुक्ति जरूरी है। सर्वजन हिताय और सर्वजन सुखाय हर किसी को इसका हक मिले इसलिए सामाजिक न्याय के लिए भी ये जरूरी है। तुष्टीकरण ने सामाजिक न्याय का सबसे बड़ा नुकसान किया है। अगर सामाजिक न्याय को तबाह किसी ने किया है तो ये तुष्टीकरण की सोच, तुष्टीकरण की राजनीति, तुष्टीकरण के लिए योजनाओं का तरीका इसने सामाजिक न्याय को मौत के घाट उतार दिया है। भ्रष्टाचार विकास का सबसे बड़ा दुश्मन है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि पीएम के परिवारजनों शब्द के पीछे भी अर्थ छिपा हुआ है। उन्होंने कहा कि हम परिवारवाद से नहीं जुड़े हुए है पूरे देश की जनता को पीएम परिवार मानते हैं।

मणिपुर पर भी बोले

पीएम मोदी पर विपक्ष ने मणिपुर पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया था। लेकिन पीएम ने लाल किले के प्राचीर से इस मामले का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मणिपुर में अब शांति है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर वहां शांति के लिए कदम उठा रहे हैं। देश मणिपुर के लोगों के साथ है। देश मणिपुर के लोगों को पिछले कुछ दिनों से जो शांति बनाए रखी है, उस शांति के पर्व को आगे बढ़ाएं। इस भाषण के जरिए पीएम ने एक तरह से विपक्ष को जवाब भी दे दिया।

आतंकी हमलों को लेकर विपक्ष पर निशाना

PM Modi: पीएम मोदी ने आतंकी हमलों को लेकर भी विपक्ष का बिना नाम लिए निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले आए दिन हम सुना करते थे यहां बम धमाका हुआ वहां बम धमाका हुआ। हर जगह लिखा होता था कि इस बैग को मत छूना। आज देश शांति को देख रहा है। सीरियल बम धमाके का जमाना बीती हुई। निर्दोषों की जो मौत होती थी वो अब बीते हुए कल की बात हो गई है। आज देश में आतंकी हमलों में भारी कमी आई है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी बहुत बड़ा बदलाव आया है। परिवर्तन का वातावरण बना है।

देश की सीमा का जिक्र

पीएम मोदी ने लाल किले से देश की सीमा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आज हमारी सीमाएं पहले से ज्यादा सुरक्षित है। सेना का आधुनिकीकरण हो रहा है। हमारी सेना युद्ध के लिए तैयार रहे। इसलिए लागतार सुधार का काम हमारी सेना में हो रहा है।

महंगाई कम करने की कोशिश

पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार महंगाई कम करने की कोशिश में जुटी है। उन्होंने कहा कि मुझे मेरे देशवासियों को महंगाई के बोझ से मुक्ति दिलानी है। मुझे इस दिशा में कदम उठाने हैं। मेरा प्रयास निरंतर जारी रहेगा। पीएम ने एक और शब्द शिलान्यास और उद्घाटन का भी जिक्र किया। जिसका शिलान्यास हमारी सरकार करती है, उसका उदघाटन भी हमारे कालखंड में ही होता है। इन दिनों जो मैं शिलान्यास जो मैं कर रहा हूं आप लिख कर रखिए उसका उदघाटन भी आप सबने मेरे नसीब में ही छोड़े हुए हैं।

About Author

ohm verma

editor

See author's posts

Post navigation

Previous: स्वतंत्रता दिवस पर मोदी ने लालकिले से फहराया तिरंगा, 2 करोड़ लखपति दीदी बनाने की घोषणा
Next: मोतिहारी में उल्लास से मना आजादी का पर्व

Related Stories

AI for All Program
  • ख़ास ख़बर
  • शिक्षा

AI for All Program: युवाओं के लिए मुफ्त AI शिक्षा का सुनहरा अवसर

Shrikant Singh June 6, 2026 0
permission for demonstrations
  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर

permission for demonstrations: जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन

Shrikant Singh June 6, 2026 0
Abhijit Deepak's Movement
  • आलेख
  • ख़ास ख़बर

Abhijit Deepak’s Movement: अमेरिका से लौटते ही आंदोलन की घोषणा क्यों?

Shrikant Singh June 5, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.