Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

July 23, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर

स्वतंत्रता दिवस पर मोदी ने लालकिले से फहराया तिरंगा, 2 करोड़ लखपति दीदी बनाने की घोषणा

ohm verma August 15, 2023
modi speech

इंफोपोस्ट डेस्क, नयी दिल्ली।  PM Modi Independence Day Speech

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आज 77वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर तिरंगा फहराया और लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कई घोषणाएं की। जिससे युवा खुश हो गए। मोदी ने कहा कि बैंकों से लेकर आंगनबाड़ियों तक, ऐसा कोई मंच नहीं है जिसमें महिलाएं योगदान नहीं दे रही हों। अब मेरा सपना गांवों में 2 करोड़ लखपति दीदी बनाने का है। प्रधानमंत्री ने कहा कि 2 करोड़ लखपति दीदी बनाने के लिए हमने एक नई योजना शुरू करने का फैसला किया है जिसमें 15 हजार महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप को ड्रोन चलाने और मरम्मत करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाएगा और देश के कृषि-तकनीक क्षेत्र को मजबूत करेगा।

modi in lalquila

modi in lalquila

आज हम विश्व की पांचवीं अर्थव्यवस्था

PM Modi Independence Day Speech: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 2014 में हम वैश्विक अर्थव्यस्था में 10वें नंबर पर थे और आज 140 करोड़ देशवासियों का पुरूषार्थ रंग लाया है और हम विश्व की 5वीं अर्थव्यस्था बन चुके हैं। ये ऐसे ही नहीं हुआ है, लीकेज को हमने बंद किया, मजबूत अर्थव्यस्था बनाई, हमने गरीब कल्याण के लिए ज्यादा से ज्यादा धन खर्च करने का प्रयास किया। देश जब आर्थिक रूप से समृद्ध होता है तो सिर्फ तिजोरी नहीं भरती है। देश का सामर्थ्य बढ़ता है, देशवासियों का सामर्थ्य बढ़ता है।

modi in lalquila

किसानों को सौगात

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमने पीएम किसान सम्मान निधि के माध्यम से ढाई लाख करोड़ रुपये किसानों के खाते में जमा किए हैं। हर घर में शुद्ध पानी पहुंचे, हमने जल जीवन मिशन पर 2 लाख करोड़ रुपये खर्च किए हैं. हमने आयुष्मान भारत योजना के तहत हमने 70 हजार करोड़ रुपये खर्च किए हैं, ताकि गरीब को दवाई मिले, उनका अच्छे से इलाज हो. हमने पशुधन को बचाने के लिए करीब-करीब 15 हजार करोड़ रुपये टीकाकरण के लिए लगाए हैं.

modi in lalquila

modi in lalquila

वरिष्ठ नागरिकों को नई ताकत

PM Modi Independence Day Speech:  पीएम मोदी ने कहा कि जन औषधि केंद्रों ने देश के वरिष्ठ नागरिकों को, देश के मध्यमवर्गीय परिवार को एक नई ताकत दी है। इसकी सफलता को देखते हुए अब देश में 10 हजार जनऔषधि केंद्र से बढ़ाकर 25 हजार जन औषधि केंद्र बनाने का लक्ष्य रखा है।

पीएम मोदी ने कहा कि युवा शक्ति पर मेरा भरोसा है, युवा शक्ति में सामर्थ्य है और हमारी नीतियां भी उसी युवा सामर्थ्य को और बल देने के लिए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत ने महंगाई को नियंत्रित रखने के लिए भरसक प्रयास किए। पिछले कालखंड की तुलना में हमें सफलता भी मिली है लेकिन हम इतने से संतोष नहीं मान सकते। मेरे देशवासियों पर महंगाई का बोझ कम से कम हो, इस दिशा में मुझे और भी कदम उठाने हैं और मेरा प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

About Author

ohm verma

editor

See author's posts

Post navigation

Previous: तुष्टिकरण की नीतियों की वजह से ही विभाजन का दंश झेलना पड़ा : नड्डा
Next: लालकिले पर भाषण के जरिये अपना लक्ष्य भी बता गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Related Stories

Rajiv Narayan's prediction
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Rajiv Narayan’s prediction: ज्योतिषीय भविष्यवाणी से गरमाई राजनीतिक बहस

infopost July 20, 2026 0
Sonam Wangchuk Episode
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Sonam Wangchuk Episode: पुलिस कार्रवाई ने तेज की राजनीतिक बहस

infopost July 19, 2026 0
Sonam Wangchuk
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Sonam Wangchuk: लोकतांत्रिक आंदोलन को दबाने की कोशिश!

infopost July 18, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.