Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

September 7, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर
  • मनोरंजन

part time jobs: श्रेया नारायण की फिल्म ‘पार्ट टाइम जॉब’

infopost June 5, 2023
part time jobs

part time jobs: देश के पहले राष्ट्रपति डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद की परपोती और बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रेया नारायण अब पार्ट टाइम जॉब करने जा रही हैं। जी, ये उनकी नयी फिल्म का नाम है, जिसे वरिष्ठ पत्रकार पीयूष पांडे ने निर्देशित किया है।

part time jobs: डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद की परपोती हैं श्रेया नारायण

श्रीकांत सिंह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

part time jobs: साहब बीवी और गैंगस्टर, रॉक स्टार, सुपरनानी और यारा जैसी कई फिल्में कर चुकीं श्रेया नारायण की आखिरी फिल्म मर्डर एट कोह ए फिजा बीते साल आई थी, जो ओटीटी पर रिलीज हुई थी। ‘पार्ट टाइम जॉब’ 21 मिनट लंबी शॉर्ट फिल्म है,जो शॉर्ट फिल्म्स के चर्चित डिजिटल प्लेटफार्म द शॉर्ट कट्स पर सात जून को रिलीज होगी। बाद में ये कई बड़े ओटीटी पर भी आएगी।

श्रेया नारायण इस फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हैं। वो कहती हैं, “मैं गारंटी से कह सकती हूं कि इस फिल्म का विषय पहले कभी किसी ने नहीं छुआ। पार्ट टाइम जॉब एक सोशल ड्रामा होते हुए रहस्य-रोमांच के आवरण में घिरी है। ये एक दस साल के बच्चे की कहानी है, जो एक्स्ट्रा इनकम के लिए पार्ट टाइम जॉब करने वाले अपने माता पिता की व्यस्तता के बीच खुद को उपेक्षित महसूस करता है और ऐसी दुनिया में प्रवेश कर लेता है, जिसकी कल्पना भी अभी हम नहीं कर सकते।”

फिल्म को लिखा और निर्देशित किया है पीयूष पांडे ने

इस फिल्म को लिखा और निर्देशित किया है पीयूष पांडे ने। हाल में अभिनेता मनोज बाजपेयी की बायोग्राफी लिखकर चर्चा में आए पीयूष 2017 में आई फिल्म ‘ब्लू माउंटेंस’ के एसोसिएट डायरेक्टर रह चुके हैं और उन्होंने स्टार प्लस पर आए सीरियल महाराज की जय हो के कई एपिसोड के डायलॉग लिखे हैं।

वो इस फिल्म के विषय में कहते हैं, ये फिल्म आज के सभी परिवारों के लिए एक संदेश है। हां, फिल्म का अंदाज सस्पेंस थ्रिलर का है। आज तमाम बड़े एक्टर्स शॉर्ट फिल्म्स कर रहे हैं, और शॉर्ट फिल्मों में विषयों की विविधता है और कलाकार यहां खुद को एक्सप्लोर कर पा रहे हैं। श्रेया नारायण और हेमंत माहौर फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं,जिन्होंने कम से कम 15 फिल्मों में अहम भूमिका निभाई हैं।

हेमंत माहौर भी बेहद खास रोल में

पार्ट टाइम जॉब में हेमंत माहौर भी बेहद खास रोल में है। वो पिछले दिनों सोनी टीवी पर आई वेबसीरिज डॉ अरोड़ा में दिखाई दिए थे। हेमंत कहते हैं, “ये एक संवेदनशील रोल है, और मेरा दावा है कि इस फिल्म को देखने के बाद लोग बच्चों की परवरिश के तौर तरीके को लेकर सोचने को मजबूर हो जाएंगे।”

पार्ट टाइम जॉब में मास्टर प्रवर पांडे ने दस वर्षीय आदित्य का किरदार निभाया है। इस फिल्म में प्रवर को एक टेबल टेनिस खिलाड़ी की भूमिका है, और वास्तविकता में भी वो गाजियाबाद की अंडर-13 वर्ग में टेबल टेनिस चैंपियन है। फिल्म को राजेश जैन और नवीन किशोर ने प्रोड्यूस किया है।

About Author

infopost

administrator

See author's posts

Post navigation

Previous: Dedicated Bridge: आनंद विहार रैपिडएक्स स्टेशन पर बनेंगे डेडिकेटेड पुल
Next: Mahavir Nirvana Festival: भगवान महावीर निर्वाण महोत्सव का शंखनाद

Related Stories

Social Politics
  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर

Social Politics: नोएडा के युवा नेताओं में तेजी से उभरता नाम संदीप अवाना

infopost September 5, 2026 0
Ram Mandir Trust Controversy
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Ram Mandir Trust Controversy: राम मंदिर ट्रस्ट पर उठे सवाल

infopost June 27, 2026
Narendra Modi IVLP Program
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Narendra Modi IVLP Program: क्या 1993 का अमेरिकी कार्यक्रम आज भी खड़ा करता है सवाल?

infopost June 27, 2026

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.