Outcry Rally: दिल्ली के लाजपत नगर क्षेत्र में राष्ट्र निर्माण पार्टी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के वायदों को झूठा बताया और उसके विरुद्ध जन आक्रोश रैली निकाली।
Outcry Rally: नहीं हटे कूड़े के पहाड़
इंफोपोस्ट न्यूज
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!Outcry Rally: राष्ट्र निर्माण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस ऑफिसर आनंद कुमार ने कहा कि केजरीवाल ने विधानसभा और एमसीडी चुनावों में बड़े बड़े वायदे किए थे, लेकिन किसी को भी पूरा नही किया है।
उन्होंने कहा था कि दिल्ली के कूड़े के पहाड़ों को दिसंबर 2023 तक साफ कर देगे और दिल्ली निवासियों को कूड़े के पहाड़ों के कारण गंदगी, दुर्गंध से हो रही परेशानी से मुक्त कर देंगे। पर अभी तक कोई प्रयास नहीं किया गया। समय सीमा निकल चुकी है। वो पहाड़ और भी ऊंचे हो गए हैं।
यमुना पहले से भी ज्यादा प्रदूषित
यमुना की सफ़ाई का वायदा किया गया था पर यमुना पहले से भी ज्यादा प्रदूषित हो चुकी हैं। ये बात अलग है कि यमुना की सफाई के विज्ञापनों पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा चुके हैं। जन लोकपाल बिल और स्वराज्य बिल के नाम पर अन्ना हजारे के नेतृत्व में आंदोलन किया गया था। वो बिल न जाने कहा धूल खा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि 500 नए स्कूलों और आठ नए डिग्री कॉलेज खोलने का वायदा केजरीवाल पूरी तरह भूल गए हैं। कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर काम कर रहे सरकारी कर्मचारियों को परमानेंट करने का वायदा भी अब उन्हें याद नही है।
सरकार विरोधी नारे लगाए गए
डॉक्टर आनंद ने कहा कि आज की रैली केजरीवाल के वादा खिलाफी के विरोध में निकाली गई है। रैली में सिर्फ पार्टी के सैकड़ों सदस्य और आम जनता ने भाग लिया। जहां भी रैली पहुंच रही थी, वहां आम लोगों ने रैली को समर्थन दिया। रैली में सरकार विरोधी नारे लगाए गए।
इस अवसर पर राष्ट्र निर्माण पार्टी के सचिव राधकांत शास्त्री और चंद्रमोली शर्मा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दानवीर विद्यालंकार, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष कपिल देव शास्त्री, दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप चौधरी आदि ने भाग लिया। सभी ने समस्याओं की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित किया।


