Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

September 8, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर

Mahapuran story: श्री शिव महापुराण कथा का चौथा दिन

infopost March 4, 2024
Mahapuran story

Mahapuran story: राष्ट्र की समृद्धि, शांति और विकास के लिए नोएडा के सेक्टर 110 स्थित राम लीला मैदान, महर्षि नगर में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा के चौथे दिन परम पूज्य सद्गुरुनाथ जी महाराज जी ने कहा कि व्यक्ति का पूरा जीवन यह जानने में लग जाता है कि उसका जन्म क्यों हुआ?

Mahapuran story: सद्गुरुनाथ के अमृत वचन में जीवन दर्शन का सिद्धांत

इंफोपोस्ट न्यूज

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नोएडा, गौतमबुद्ध नगर। Mahapuran story: सद्गुरुनाथ जी महाराज जी ने कहा कि हकीकत यह है कि हमारा जन्म अपने पूर्व जन्म के प्रतिफल को पाने और भगवान का भजन करने के लिए हुआ है। यदि हमने पूर्व जन्म में अच्छे कर्म किए होंगे तो इस जन्म में प्रतिफल के रूप में हमें आनंद की प्राप्ति होगी।

मीडिया प्रभारी ए के लाल ने बताया की कथा के दौरान सद्गुरूनाथ जी महाराज जी ने अमीर और गरीब के बीच बढ़ रही खाई के विषय में प्रकाश डाला और बताया कि गरीब होना कलयुग में बहुत दुःख की बात है। गरीब आदमी का न कोई रिश्तेदार होता है, न कहीं पर इसको मान-सम्मान दिया जाता है। ये सब आपके पूर्व जन्म फल होता है इसलिए भोलेनाथ की शरण में जाओ। इनकी पूजा अर्चना करो, क्योंकि शिव भक्तों का तो काल भी कुछ बिगाड़ नहीं सकता।

छोटी-मोटी समस्या तो भोलेनाथ अनायास ही दूर कर देंगे

आपकी गरीबी और छोटी-मोटी समस्या तो भोलेनाथ अनायास ही दूर कर देंगे। जरूरत है उन पर पूर्ण विश्वास रखने की। गिद्ध और कौवा ऊंचा उड़कर भी मांस यानी बुराई पर नजर रखते हैं और हंस कम ऊंचाई पर उड़कर भी मोती पर निगाह रखता है। यही अंतर है विद्यावान और विद्वान में। रावण विद्वान था और हनुमान जी विद्यावान। विद्यावान विनम्र होकर चलता है जबकि विद्वान अहंकारी होकर अपने ही विनाश का मार्ग प्रशस्त करते हैं। विद्यावान गुरू की शरण लेता है तो विद्वान अपना ज्ञान बघारता है।

श्रद्धालओं को कथा का रसपान कराते हुए सद्गुरूनाथ जी महाराज जी ने कहा कि जब मनुष्य को खुद के ऐब दिखने लग जाएं तब समझ लेना कि उसकी प्रगति के मार्ग खुलने लगे हैं। जब तक वो दूसरों में दोष व बुराइयां देखता रहेगा उसका उत्थान बाधित ही होता रहेगा। श्री शिव महापुराण कथा में भीड़ बढ़ाने के लिए नहीं बल्कि शिव को पाने के लिए आना चाहिए। भक्ति भाव और श्रद्धा को जितना बढ़ाओगे उतना ही फल प्राप्ति को सुनिश्चित करोगे।

शिव महापुराण कथा में शिवभक्तों की भीड़

गौरतलब है कि दिव्यदर्शी, धार्मिक गुरु, प्रसिद्ध कथावाचक सद्गुरुनाथ जी महाराज द्वारा सुनाए जा रहे शिव महापुराण कथा में लगातार शिवभक्तों की भीड़ उमड़ रही है। क्षेत्र के लोगों का शिवभक्ति के प्रति उत्साह देखते ही बनता है।

श्री शिव महापुराण कथा के पावन अवसर के दूसरे दिन श्री अजय प्रकाश श्रीवास्तव, अध्यक्ष, महर्षि महेश योगी संस्थान और कुलाधिपति, महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इन्फार्मेशन टेक्नालोजी, श्री राहुल भारद्वाज, उपाध्यक्ष, महर्षि महेश योगी संस्थान और श्री शिव महापुराण कथा कार्यक्रम के संयोजक रामेन्द्र सचान और गिरीश अग्निहोत्री, श्री शिव पुराणमहा कथा के मुख्य यजमान श्री एस. पी. गर्ग सपरिवार उपस्थित थे।

श्री शिव महापुराण कार्यक्रम आयोजन समिति के और महर्षि संस्थान के श्रीमान निशेश श्रीवास्तव, बिनीत श्रीवास्तव, विनोद श्रीवास्तव, यादवेंद्र यादव, लल्लन पाठक, हिमांशु शुक्ल, श्रीकांत ओझा, शिशिरकान्त, दयाशंकर गुप्ता, शिशुपाल सिंह यादव, धर्मेंद्र शर्मा, राजेश मिश्रा, राजेंद्र शुक्ल, कमलेश यादव, बिनोद श्रीवास्तव (स्टोर), राजेंद्र खंतवाल, रामबाबू मालवीय, नरेंद्र सिंह, संतोष वर्मा सहित हजारों कथा का रसपान कर रहे थे।

About Author

infopost

administrator

See author's posts

Post navigation

Previous: Outcry Rally: राष्ट्र निर्माण पार्टी ने निकाली आक्रोश रैली
Next: MASSH: कैंसर के इलाज में माहिर है यह अस्पताल

Related Stories

NMC
  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर

NMC: जन्मदिन पर ‘जेपी’ सिंह का सम्मान

infopost September 7, 2026 0
Social Politics
  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर

Social Politics: नोएडा के युवा नेताओं में तेजी से उभरता नाम संदीप अवाना

infopost September 5, 2026 0
Ram Mandir Trust Controversy
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Ram Mandir Trust Controversy: राम मंदिर ट्रस्ट पर उठे सवाल

infopost June 27, 2026

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.