इंफोपोस्ट संवाददाता, मोतिहारी। operation camp :
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ईस्ट चंपारण लायंस क्लब के द्वारा दूसरी बार बृहस्पतिवार को मोतियाबिंद ऑपरेशन कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप शहर के संस्कार नेत्रालय में लगाया गया। कैंप में 14 पुरुष एवं महिलाओं का निशुल्क मोतियाबिंद आंख का ऑपरेशन कर लेंस लगाया गया। यह मोतियाबिंद का ऑपरेशन शहर के आंख का सुप्रसिद्ध डॉक्टर लायन सदस्य डॉ नारायण कुमार ने किया। वहीं मरीज को शुक्रवार के सुबह 10:00 बजे चश्मा, दवा और आवश्यक निर्देश के साथ अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

पिछले माह भी लगाया गया था कैंप
operation camp : अध्यक्ष लायन सुजीत कुमार सिंह एवं सचिव लायन सुधीर कुमार गुप्ता ने बताया कि क्लब के द्वारा प्रत्येक साल की तरह इस साल भी इस कैंप का आयोजन 24 दिसंबर 2023 को किया गया था। इसमें सैकड़ों की संख्या में मोतियाबिंद ऑपरेशन कराने के लिए रजिस्ट्रेशन हुआ। 24 दिसंबर को ही मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए 59 मरीजों की आई स्क्रीनिंग की गई थी। उसमें 45 मरीजों का मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन कर लेंस लगाया गया था। इस स्क्रीनिंग के बचे हुए 14 मरीजों का 4 जनवरी 2024 को मोतियाबिंद का ऑपरेशन कर लेंस लगाया गया।
45 वर्षों से हो रहा है आयोजन
operation camp : संगठन के सचिव सुधीर कुमार गुप्ता ने बताया कि क्लब की ओर से 45 वर्षों से इस तरह के कैंप का आयोजन हो रहा है और जरूरतमंदों की सेवा की जा रही है। क्लब का मूल उद्देश्य समाज के निचले पायदान पर रह रहे लोगों को मदद करना है। आंख की रोशनी वापस लौटाना बड़ा ही पुनीत कार्य है। क्लब सचिव ने बताया कि पुन: शहर में मोतियाबिंद ऑपरेशन कैंप का आयोजन किया जाएगा।
इन सदस्यों ने किया सहयोग
मौके पर लायन डॉक्टर लायन नारायण कुमार, वरीय सदस्य लायन केपी श्रीवास्तव, लायन अनिल कुमार वर्मा, लायन मनीष झा एवं अन्य लायन सदस्यों की उपस्थिति रही और उनका सहयोग मिला।


