इंफोपोस्ट संवाददाता, पटना। JDU Bihar :
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जनता दल (यू0) प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने प्रदेश की विभिन्न जिलों से पहुंचे आमजनों की शिकायतों को सुनकर उनके त्वरित निराकरण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए संजय कुमार झा ने कहा कि सुशील कुमार मोदी को आइएनडीआइए गठबंधन की चिंता नहीं करनी चाहिए। आइएनडीआइए गठबंधन में किस दल की क्या भूमिका होगी, यह हम आपस में मिलकर तय कर लेंगे।

इसलिए हुआ विलंब
JDU Bihar : उन्होंने पूछा कि जाॅर्ज फर्नांडिस एनडीए गठबंधन के संयोजक थे तो क्या उन्हें एनडीए गठबंधन का मुंशी कहना उचित होगा? एक पत्रकार के सवाल के जवाब में संजय कुमार झा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चाहते थे कि अक्टूबर में ही सीट शेयरिंग हो जाए और 2 अक्टूबर को राजघाट से आइएनडीआइए गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए अपने अभियान की शुरुआत करे लेकिन पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी व्यस्त हो गई। लिहाजा सीट शेयरिंग में विलंब हो गया।

सबको एकजुट करना था मकसद
JDU Bihar : संयोजक के पद के विषय में पूछे गए सवाल पर संजय कुमार झा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आइएनडीआइए गठबंधन में कभी भी किसी भी पद को लेकर अपनी इच्छा नहीं जताई है। देशभर के विपक्षी दलों को एकजुट करना ही उनका मकसद था।

चुनाव है, इसलिए जांच एजेंसी सक्रिय
JDU Bihar : ईडी के रेड पर उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, इसलिए जांच एजेंसी अधिक सक्रिय दिख रही है। दरभंगा एम्स पर संजय कुमार झा ने जानकारी दी कि बिहार सरकार ने दरभंगा एम्स के लिए नए डिजाइन का प्रस्ताव रखा है। जिसमें पिलर पर ही स्ट्रक्चर खड़ा करने की बात कही गई है। स्ट्रक्चर के नीचे बेसमेंट और पार्किंग तैयार की जाएगी। मिट्टी भराई के लिए बिहार सरकार ने 309 करोड़ रुपये जो आवंटित की थी, उस राशि को एम्स निर्माण एजेंसी को दे दिया जाएगा।

कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश महासचिव श्री अरुण कुमार सिंह उपस्थित रहे।


