Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

July 18, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर

नरेंद्र मोदी इस शताब्दी के युग पुरुष हैं : धनखड़

ohm verma November 27, 2023
Narendra Modi

इंफोपोस्ट डेस्क, नयी दिल्ली। Narendra Modi :

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुंबई में सोमवार को भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने श्रीमद राजचंद्र जयंती- ‘आत्मकल्याण दिवस’ पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और श्रीमद राजचंद्र जी की प्रतिमा का अनावरण किया। समारोह को सम्बोधित करते हुए धनखड़ ने कहा यहां आकर मैं धन्य हो गया। गुरुदेव राकेश जी का आशीर्वाद सदैव मेरी स्मृति में रहेगा।

Narendra Modi : उपराष्ट्रपति ने कहा पिछली शताब्दी के महापुरुष महात्मा गांधी थे और इस शताब्दी के युग पुरुष नरेंद्र मोदी हैं। महात्मा गांधी ने सत्याग्रह और अहिंसा से हमें अंग्रेजों की गुलामी से छुटकारा दिलाया था और भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी देश को उस रास्ते पर लाए हैं जिस रास्ते पर हम सदियों से देश को देखना चाहते थे।

Narendra Modi

उन्होंने आगे कहा कि इन दोनों महानुभावों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में एक समानता है और वह समानता यह है कि ये दोनों ही लोग राजचंद्र जी का हृदय से सम्मान करते हैं। राजचंद्र जी जितना महत्वपूर्ण व्यक्तित्व इतिहास में मिलना मुश्किल है।

उपराष्ट्रपति ने आगे कहा कि श्रीमद राजचन्द्र मिशन लाखों लोगों के जीवन को बेहतर बना रहे हैं, लोगों का जीवन बदल रहा है इसमें कोई संदेह नहीं है। यह मिशन मानव कल्याण के लिए सराहनीय कार्य कर रहा है।

भारत सदियों से महापुरुषों की जननी रहा है। भारत विश्व संस्कृति का केंद्र है। भारत की सभ्यता 5000 वर्षों से भी प्राचीन है दुनिया में ऐसा कोई देश नहीं है जिसकी सभ्यता इतनी प्राचीन और समृद्ध हो जितना कि हमारे देश की। उन्होंने कहा कि आज के दिन की खासियत देखिए श्रीमद् राजचंद्र जी की जयंती, कार्तिक पूर्णिमा और प्रकाश पर्व इन तीनों का एक दिन पर मिलन हमारी सांस्कृतिक गहराई को इंगित करता है।

Narendra Modi

आध्यात्मिक ज्ञान हमारी ता​कत

Narendra Modi : हमारी ताकत हमारा आध्यात्मिक ज्ञान और संस्कृतिक है। दुनिया के महान देशों के लोग शांति की खोज में हमारे देश में आते हैं और यह देखकर सुकून मिलता है। भारत सदियों से संस्कृति और सभ्यतागत लोकाचार का केंद्रबिंदु रहा है। उन्होंने कहा पृथ्वी सिर्फ मनुष्य मात्र के लिए नहीं है यह धरा सभी प्राणियों के लिए है। वसुधैव कुटुंबकम का धेय वाक्य एक पृथ्वी एक परिवार एक भविष्य इसे आत्मसात करता है।

Hon'ble Vice-President, Shri Jagdeep Dhankhar addressed the birth anniversary celebrations of Shrimad Rajchandraji, in Mumbai today. @maha_governor @SRMDharampur pic.twitter.com/UC3c61dKzA

— Vice President of India (@VPIndia) November 27, 2023

महिला आरक्षण से सकारात्मक परिवर्तन आएगा

उपराष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए गए स्वच्छता अभियान और महिलाओं को प्रदान किए गए आरक्षण का जिक्र करते हुए कहा यदि आज राजचंद्र जी और महात्मा गांधी जी साक्षात रूप में उपस्थित होते तो वे भी इन कार्यक्रमों की सराहना करते। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण से समाज में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। उन्हें उनका अधिकार मिलेगा।

मैं आपको एक बात कहना चाहूंगा, पिछली शताब्दी के महापुरुष महात्मा गांधी थे, इस शताब्दी के युगपुरुष नरेंद्र मोदी हैं!

महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा से हमें अंग्रेजों की गुलामी से छुटकारा दिलाया, भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देश को प्रगति के उस रास्ते पर डाल… pic.twitter.com/mBP7zxIs0C

— Vice President of India (@VPIndia) November 27, 2023

भारत की दुनिया में अलग पहचान

Narendra Modi :धनखड़ ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी ने एक बहुत महान काम किया है। अमृत काल में उन सब लोगों को ढूंढ निकला है जिन लोगों ने देश की आजादी के लिए त्याग और बलिदान किया। भारत की दुनिया में आज एक अलग पहचान है, भारत 140 करोड़ की जनसंख्या वाला एक प्रतिभाशाली देश है।

ट्रैफिक नियमों को मानें

धनखड़ ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों को आगाह करते हुए कहा कि देश में बदलाव शिक्षा समानता और अच्छे व्यवहार से आता है। उन्होंने कहा कि यदि सड़क पर हमारा आचरण कानून के  अनुरूप होगा तो दुनिया देखेगी कि भारत बदल गया है। उन्होंने आगे कहा कि मैं मुंबई शहर सड़कों पर अपने अनुशासन के लिए जाना जाता है।

India is the epicenter of culture, it is the nerve-centre of culture, we have civilizational ethos of more than 5000 years!

Theme of our #G20 presidency was #VasudhaivaKutumbakam, but it is on account of such a Mahapurush that we are sustaining it. #ShrimadRajchandraji… pic.twitter.com/JDQr71KR0r

— Vice President of India (@VPIndia) November 27, 2023

तब कोई शोरशराबा नहीं हुआ था

धनखड़ ने कहा जो लोकतंत्र के मंदिर डिबेट, चर्चा और विचार विमर्श की परंपराओं से फलने फूलने चाहिए वहां शोर-शराबा और व्यवधान होता है। राष्ट्रपति ने संविधान सभा का जिक्र करते हुए कहा कि जब संविधान का निर्माण हुआ संविधान सभा में तीन साल तक बहस चली, चर्चा हुई वहां बहुत से विभाजनकारी मुद्दे थे लेकिन किसी भी प्रकार का शोर-शराबा नहीं हुआ, हंगामा नहीं हुआ कोई वेल में नहीं आया, किसी ने प्लेकार्ड नहीं दिखाए।

Narendra Modi : आज भारत दुनिया में तेज गति से आगे बढ़ रहा है, वैश्विक अर्थव्यवस्था में पांचवा स्थान प्राप्त किया है, भारत ने यूके और फ्रांस को पीछे छोड़ दिया है और वर्ष 2030 तक जापान और जर्मनी को भी पीछे छोड़ देगा।

उन्होंने कहा कि आज दुनिया की 20 बड़ी कॉरपोरेट कंपनियों में भारत के लोग महत्पूर्ण पदों को सुशोभित कर रहे हैं। भारत तेज गति से विकास कर रहा है, जल थल और नभ तीनों में तेज़ गति से तरक्की कर रहा है।

Our spinal strength will always be our spirituality!

स्टीव जॉब्स जैसे लोग, जिन्हें हमारे युवा अपना icon मानते हैं, वे भी शांति की खोज में इस देश मे आये थे।

After visiting this land they attend global heights! @SRMDharampur pic.twitter.com/0LMHEQU7JK

— Vice President of India (@VPIndia) November 27, 2023

उन्होने कहा कि जब देश या कोई व्यक्ति बहुत आगे जाता है तो कुछ लोग खिलाफत में उतर आते हैं, कुछ शक्तियां हमारे देश के विकास को रोकते हैं, कुछ शक्तियां हमारे देश के विकास को हजम नहीं कर पा रही हैं, कुछ लोगों का हाजमा खराब हो गया है, जब भी देश में कोई अच्छा काम होता है वह एक दूसरे ही मोड में चले जाते हैं, ऐसा नहीं होना चाहिए। ऐसी स्थिति में आप जैसे महानुभाव चुप नहीं रह सकते। यह खतरा बहुत बड़ा है। यह खतरा छोटा नहीं है। देश को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है।

राष्ट्र को सर्वोच्च रखें

Narendra Modi : देश में ऐसा वातावरण बनाने की जरूरत है, हम एक ऐसी संस्कृति विकसित करें जिसमें सभी लोग राष्ट्र को सर्वोच्च रखें, हमें भारतीयता में विश्वास करना चाहिए, हमें भारतीय होने पर गर्व करना चाहिए, हमें हमारी ऐतिहासिक उपलब्धियां पर गर्व करना चाहिए, हमने जिस चीज का सपना नहीं देखा था, कभी कल्पना नहीं की थी आज वह सब जमीनी हकीकत है। अपने सम्बोधन के अंत में उपराष्ट्रपति ने श्रीमद राजजचंद्र मिशन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी गतिविधियों की सराहना की और अपना आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस, महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री, मंगल प्रभात लोढ़ा, श्रीमद राजचंद्र मिशन धरमपुर के प्रमुख गुरुदेव राकेश जी, मिशन के उपाध्यक्ष आत्मर्पित नेमीजी, महाराष्ट्र के पुलिस कमिश्नर एवं अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

यह पृथ्वी, सिर्फ मनुष्य मात्र के लिए नहीं है, यह planet हर living being के लिए है!

Your veterinary hospital is a landmark contribution to humanity. @SRMDharampur pic.twitter.com/RFYmB0WVxB

— Vice President of India (@VPIndia) November 27, 2023

About Author

ohm verma

editor

See author's posts

Post navigation

Previous: मोतिहारी में ईस्ट चंपारण लायंस क्लब ने लगाया डायबिटीज कैंप
Next: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सोलहवें वित्त आयोग के लिए संदर्भ-शर्तों को मंजूरी दी

Related Stories

Government vs. Movement
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Government vs. Movement: जंतर-मंतर से 21वें दिन हटाए गए सोनम वांगचुक

infopost July 18, 2026 0
On Akhilesh Yadav's birthday
  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर

On Akhilesh Yadav’s birthday: सात दिवसीय वृक्षारोपण अभियान

infopost July 12, 2026 0
Shaping the future
  • ख़ास ख़बर
  • शिक्षा

Shaping the future: इंग्लैंड से लौटकर किताबों की दुनिया बसाने वाले इंजीनियर

infopost July 7, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.