इंफोपोस्ट संवाददाता, मोतिहारी। diabetes camp :
ईस्ट चंपारण लायंस क्लब ने लगातार 14वें सप्ताह रविवार 26 नवंबर को शहर के बीचोंबीच चरखा पार्क के मेन गेट, स्टेशन रोड पर सुबह 7:30 बजे से निशुल्क डायबिटीज (मधुमेह) जाँच शिविर लगाया। इसमें बड़ी संख्या में मधुमेह की जांच के लिए ब्लड सैंपल लिया गया।
मालूम हो कि लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट 322E की ओर से डायबिटीज सप्ताह मनाया जा रहा है। इंटरनेशनल लायंस क्लब ने पूरे विश्व में डायबिटीज जांच को अपने प्रोजेक्ट में प्रमुखता से रखा है। मोतिहारी में भी डायबिटीज की बीमारी बढ़ती जा रही है। इसी कड़ी में ईस्ट चंपारण लायंस क्लब ने निशुल्क डायबिटीज जांच एवं इस बीमारी के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया है। यह ईस्ट चंपारण लायंस क्लब का स्थायी प्रोजेक्ट है।
diabetes camp : क्लब के एक सदस्य के लैब के टेक्नीशियन टीम द्वारा जांच के लिए ब्लड संग्रह किया गया। चरखा पार्क पर आयोजित कैंप में जांच कराने के लिए माइक से प्रचार किया जा रहा था। जो राहगीर मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, इनमें से कई पुरुष एवं महिलाओं ने डायबिटीज जांच के लिए ब्लड सैंपल दिया।

89 पुरुष एवं महिलाओं का ब्लड सैंपल लिया गया
diabetes camp : क्लब अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह एवं सचिव सुधीर गुप्ता ने बताया कि डायबिटीज जांच कैंप शिविर में 89 पुरुष एवं महिलाओं का ब्लड सैंपल संग्रह किया गया। जांच की रिपोर्ट जांच कराने वाले के व्हाट्सएप मोबाइल नंबर पर भेजी गई। हार्ड कॉपी लैब से जाकर जांच कराने वालों ने प्राप्त किया।
साप्ताहिक डायबिटीज जांच कैंप भी
उन्होंने यह भी बताया कि महीने में मेगा डायबिटीज जांच कैंप शहर के किसी मुख्य स्थान पर सभी नगरवासियों के लिए प्रचार प्रसार कर लगाया जाता है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों की डायबिटीज जांच हो सके। आगे भी लगातार साप्ताहिक डायबिटीज जांच कैंप क्लब की ओर से लगाया जाएगा।
diabetes camp : इस जांच कैंप में जोनल चेयरपर्सन सुधांशु रंजन, कोषाध्यक्ष लायन अमित कुमार सेन, उपाध्यक्ष लायन अशोक जायसवाल, सह सचिव लायन आलोक कुमार, लायन पंकज कुमार, लायन मनीष झा, लायन अनिल कुमार वर्मा, लायन संजीव कुमार, लायन राजू कुमार सहारा, समाजसेवी कौशल सिंह एवं अन्य लायन सदस्यों का उपस्थित रहा।


