Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

October 24, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • खेल पोस्ट
  • तकनीक
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • आलेख

मोतिहारी में जिला अधिकारी ने सभी विभागों के कार्यों की समीक्षा की

ohm verma August 22, 2023
Motihari DM meeting

हीरालाल प्रसाद, मोतिहारी। Motihari DM meeting:


जिलाधिकारी, मोतिहारी की अध्यक्षता में डॉ राधाकृष्णन सभागार, मोतिहारी में सोमवार को सभी विभागों के कार्य प्रगति का जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय संबंधित पदाधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। सभी अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जातीय गणना से संबंधित शतप्रतिशत कार्य को समय पर पूरा किया जाए।

निर्वाचन से संबंधित बीएलओ के माध्यम से हाउस टू हाउस सर्वे कार्य में प्रगति लाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी अनुमंडल पदाधिकारी कोचिंग संस्थान के संचालकों के साथ बैठक कर कोचिंग के निबंधन एवं कोचिंग का ससमय संचालन हेतु नियमों का पालन करने के लिए संचालकों को प्रेरित करेंगे।

नियमों का पालन नहीं किया तो कोचिंग संचालकों के खिलाफ होगी कार्रवाई

Motihari DM meeting: दिनांक 31 अगस्त 2023 के बाद कोचिंग संस्थानों द्वारा नियम का अनुपालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नगर विकास एवं आवास विभाग अंतर्गत बस स्टैंड /बहुमंजिला आवास निर्माण योजना से संबंधित नगर आयुक्त, नगर निगम मोतिहारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। निर्देश दिया कि सभी विभाग के पदाधिकारी अपने कार्यालय कार्य को सुदृढ़ करें।

थाना स्तर पर बड़े मामलों में तामिल सुनिश्चित हो

गबन के लंबित मामलों में नीलाम पत्र से संबंधित प्रतिमाह प्रपत्र में रिपोर्ट भेजना सुनिश्चित करें। साथ ही थाना स्तर पर बड़े मामलों में तामिल सुनिश्चित करें। जिला मत्स्य पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जलचर बंदोबस्ती हेतु प्रक्रिया शीघ्र सुनिश्चित की जाए।

बाढ़ आपदा प्रबंधन अंतर्गत संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संयुक्त रिपोर्ट भेजना सुनिश्चित करें।
जिला आपदा प्रबंधन अंतर्गत मृतकों का अनुग्रह अनुदान के मामले लंबित न रखें ।

कार्यपालक अभियंता भवन विभाग को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि समाहरणालय परिसर, मोतिहारी में नवनिर्मित मीटिंग हॉल का उद्घाटन एवं शौचालय निर्माण शीघ्र कराना सुनिश्चित करें।

सभी लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी स्तर से लंबित मामलों का निष्पादन में प्रगति लाने का निर्देश दिया गया। जन्म/ मृत्यु प्रमाण पत्र के लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

जिला पंचायती राज पदाधिकारी को तकनीकी सहायक के माध्यम से जलापूर्ति योजना का निरीक्षण करने /ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट कार्य में प्रगति/पंचायत सरकार भवन को क्रियाशील करने हेतु निर्देशित किया गया ।

सभी अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि संबंधित प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी / पैक्स के माध्यम से शेष 7% सीएमआर शतप्रतिशत शीघ्र गिराना सुनिश्चित करे ।

कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

समीक्षा के क्रम में भू समाधान पोर्टल /जनता के दरबार/ राजस्व एवं भूमि सुधार /अतिक्रमण/ सी डब्ल्यू जे सी/ एम जे सी/मत्स्य /पशुपालन/ कल्याण विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों में प्रगति लाने हेतु उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बड़े पदाधिकारी बैठक में जुड़े

Motihari DM meeting: इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, सहायक समाहर्ता, अपर समाहर्ता, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, सिविल सर्जन, नगर आयुक्त, वरीय कोषागार पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सहित संबंधित विभाग के पदाधिकारीगण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे।

About Author

ohm verma

editor

See author's posts

Post navigation

Previous: Closes photo exhibition: नोएडा में फोटो प्रदर्शनी का समापन
Next: पिछड़ों और गरीबों के प्रति संवेदनशील थे कल्याण सिंह : अमित शाह

Related Stories

WhatsApp Image 2026-10-18 at 9.35.28 AM (1)
  • आलेख
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें

मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

Avatar Shrikant Singh October 18, 2026 0
SIM UPI Fraud 2026
  • आलेख
  • ख़ास ख़बर
  • ताजा तरीन

SIM UPI Fraud 2026: SIM से UPI फ्रॉड, ऐसे उड़ सकते हैं पैसे

infopost September 22, 2026
Indian politics
  • आलेख
  • ताजा तरीन

Indian politics: The Week India Went Back to the 1980s

Shrikant Singh Shrikant Singh September 11, 2026

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.