Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

September 3, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर
  • सत्ता की सियासत

मोदी का ट्विटर हैक होने का मतलब, अंधभक्ति का लाभ उठा लिए हैकर

September 4, 2020
modis-twitter-hack-means-hackers-to-take-advantage-of-blind-faith

आर के तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अंधभक्ति कितनी घातक होती है, उसका एक जीता जागता उदाहरण सामने आया है। हुआ यह कि एक हैकर ने पीएम मोदी का व्यक्तिगत ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया और उसके जरिये कोविड-19 रिलीफ फंड के लिए डोनेशन में बिटक्वॉइन देने की अपील कर दी। बाद में यह पता चल जाने पर भी कि ये एक साइबर हमला है, हैकरों के पास लोगों ने एक लाख डॉलर से ज़्यादा रकम ट्रांसफ़र कर दी।

दरअसल, क्रिप्टोकरेंसी के सिरों को पकड़ पाना बहुत मुश्किल काम होता है और साइबर अपराधी इन खातों को फ़ौरन ख़ाली कर देते हैं। मोदी की पर्सनल वेबसाइट का ट्विटर अकाउंट हैक करने वाले का नाम जॉन विक है। इस हैकर के ट्वीट्स डिलीट कर दिए गए हैं।

हैकर ने पीएम मोदी की पर्सनल वेबसाइट के टि्वटर अकाउंट पर एक मैसेज में लिखा, मैं आप लोगों से अपील करता हूं कि कोविड-19 के लिए बनाए गए पीएम मोदी रिलीफ फंड में डोनेट करें। एक और ट्वीट में हैकर ने लिखा, यह अकाउंट जॉन विक ने हैक किया है। हमने पेटीएम मॉल हैक नहीं किया है।

बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पर्सनल वेबसाइट के ट्विटर अकाउंट के 25 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। ट्विटर ने कहा है कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निजी वेबसाइट का ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया था। इस अकाउंट से लगातार कई ट्वीट किए गए, जिनमें लोगों से एक राहत कोष के लिए क्रिप्टोकरेंसी से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा कोष में डोनेशन देने की अपील की गई।

ट्विटर के मुताबिक, इस बात का पता चलने पर खाते की सुरक्षा के लिए ज़रूरी क़दम उठाए गए हैं। ट्विटर के एक प्रवक्ता ने कहा, हम स्थिति की जांच कर रहे हैं। वैसे यह कोई नया मामला नहीं है। कुछ समय में दुनिया की कई नामी हस्तियों के ट्विटर अकाउंट हैक किए गए हैं, जिनमें अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बाइडन, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा, बिल गेट्स और टेस्ला कंपनी के संस्थापक एलन मस्क के अकाउंट शामिल थे।

दो महीने पहले ट्विटर ने कहा था, नामी शख़्सियतों के 130 अकाउंटों पर साइबर हमला हुआ है, मगर हमलावर बहुत कम ही खातों का कंट्रोल हासिल कर सके। इसके बाद संघीय जांच एजेंसी एफ़बीआई को जाँच के लिए बुलाया गया था। तब हैकरों ने इन अकाउंटों में सेंध इसलिए लगाई क्योंकि वे ट्विटर के इटर्नल डमिनिस्ट्रेशन टूल्स तक पहुंच गए थे।

दरअसल, ये नई व्यवस्था की एक खामी है कि लोग पहले जहां नेताओं से सीधे रूबरू होते थे और पत्रकार प्रेस कान्फ्रेंस के जरिये नेताओं के विचार जनता तक पहुंचाते थे। लेकिन अब जनता और नेता के बीच में सोशल मीडिया आ गया है। हमारे नेता जनता से सीधे नहीं जुड़ेंगे तो सोशल मीडिया पर भरोसा कर लोग भटकाव के शिकार होते रहेंगे।

About Author

See author's posts

Post navigation

Previous: यूजफुल न्यूज: 12वीं पास छात्रों को मिलेगा वजीफा, ऐसे करें आवेदन
Next: क्या भारत समाजवादी के बिना धर्मनिरपेक्ष गणतंत्र हो सकता है?

Related Stories

Ram Mandir Trust Controversy
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Ram Mandir Trust Controversy: राम मंदिर ट्रस्ट पर उठे सवाल

infopost June 27, 2026
Narendra Modi IVLP Program
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Narendra Modi IVLP Program: क्या 1993 का अमेरिकी कार्यक्रम आज भी खड़ा करता है सवाल?

infopost June 27, 2026
Global Diplomacy
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ख़ास ख़बर

Global Diplomacy: ईरान-अमेरिका वार्ता के बाद बदले पश्चिम एशिया के समीकरण?

infopost June 26, 2026

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.