Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

June 7, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर

अमृत भारत स्कीम लॉन्च, मोतिहारी सहित 508 स्टेशनों की बदलेगी सूरत

ohm verma August 6, 2023
modi

205 करोड़ बापूधाम मोतिहारी और 23 करोड़ सुगौली स्टेशन पर खर्च किए जाएंगे

हीरालाल प्रसाद/अरविंद श्रीवास्तव

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मोतिहारी। Amrit bharat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 हजार करोड़ रुपये की लागत से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर के 508 रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला रखी। योजना के तहत कार्य पूरा होने के बाद इन स्टेशनों पर एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलेंगी और यात्रियों को सहूलियत होगी। इन सभी स्टेशन के नए डिजाइन स्थानीय संस्कृति और विरासत पर आधारित होंगे। प्रधानमंत्री ने 205 करोड़ की लागत से बापूधाम मोतिहारी और 23 करोड़ की लागत से सुगौली स्टेशन के पुनर्विकास योजना की आधारशिला भी रखी। इससे पूर्वी चंपारण जिले के लोगों में खुशी की लहर है।

रेलवे नेट जीरो उत्सर्जन पर चलेगी

नरेन्द्र मोदी ने मोतिहारी और सुगौली रेलवे स्टेशन पर बने भव्य पंडाल में उपस्थित आम लोगों एवं रेलवे कर्मचारियों को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए कहा रेलवे में जितना काम हुआ है, वह हर किसी को प्रसन्न और हैरान करती है। दक्षिण अफ्रीका, यूक्रेन, पोलैंड, यूके और स्वीडन जैसे देशों में जितना रेल नेटवर्क हैं, उसे अधिक रेल ट्रैक हमारे देश में इन नव वर्ष में बिछाए गए हैं। उन्होंने कहा साउथ कोरिया, न्यूजीलैंड, आस्ट्रेलिया जैसे देशों में कुल जितना रेल ट्रैक है उससे ज्यादा रेल ट्रैक भारत में अकेले बीते नौ साल में बनाए गए हैं। 2030 तक भारत ऐसा देश होगा जिसमें रेलवे नेट जीरो उत्सर्जन पर चलेगी।

मोतिहारी की सभा को राधामोहन सिंह ने किया संबोधित

Amrit bharat: प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारा लक्ष्य है भारतीय रेलवे को आधुनिक बनाने के साथ -साथ पर्यावरण फ्रेंड्ली बनाने पर भी है। मोतिहारी रेलवे स्टेशन के भव्य पंडाल में पूर्व केन्द्रीय मंत्री और सांसद राधामोहन सिंह एवं सुगौली रेलवे स्टेशन पर बेतिया के सांसद संजय जायसवाल ने सभा को संबोधित करते हुए देश में हो रहे हर तरह का विकास एवं रेलवे विकास पर विस्तार से आम लोगों को बताया। मोतिहारी में राधामोहन सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार विकास कार्य और सबका साथ, सबका विकास के प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर पूर्वी चंपारण के भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रकाश अस्थाना, विधायक प्रमोद कुमार व जिले के सभी विधायक, प्रबुद्ध नागरिक समेत रेल विभाग के तमाम वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति रही।

सुगौली स्टेशन पर विधायक प्रमोद कुशवाहा, चनपटिया के विधायक उमाकांत सिंह सुगौली के विधायक शशिभूषण सिंह, पूर्व विधायक रामचंद्र सहनी भाजपा के वरिष्ठ नेता रामगोपाल खंडेलवाल, अखिलेश गुप्ता, प्रदीप शर्राफ, चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अशोक गुप्ता, हरीशंकर शर्राफ लक्ष्मी शर्राफ, विजय शर्राफ हरिमोहन भगत, मुरली प्रसाद समेत अनेक प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे। सुगौली स्टेशन के सभा में सुगौली के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

आराम के साथ बढ़ेंगी सुविधाएं

इससे पहले शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह परियोजना ‘इज ऑफ लिविंग’ को बढ़ावा देगी और आराम के साथ-साथ सुविधा भी बढ़ाएगी। लगभग 25,000 करोड़ रुपये की लागत से किया जाने वाला पुनर्विकास देश में रेल बुनियादी ढांचे की कल्पना में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा।

कल पीएम मोदी ने किया था ट्वीट

Tomorrow, 6th August, is a landmark day for the railways sector. At 11 AM, the foundation stone to redevelop 508 railway stations across India will be laid under the historic Amrit Bharat Station Scheme. At a cost of almost Rs. 25,000 crore, the redevelopment will revolutionize…

— Narendra Modi (@narendramodi) August 5, 2023

Amrit bharat: पीएम मोदी ने ट्वीट किया, “कल, 6 अगस्त, रेलवे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। सुबह 11 बजे, ऐतिहासिक अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत भारत भर में 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखी जाएगी। लगभग 25 हजार करोड़ रुपये की लागत से, पुनर्विकास हमारे देश में रेल बुनियादी ढांचे की कल्पना में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा। यह ‘जीवन जीने में आसानी’ को बढ़ावा देगा और आराम के साथ-साथ सुविधा भी बढ़ाएगा। ट्वीट में कहा, “यह सुनिश्चित करने के लिए भी विशेष ध्यान रखा गया है कि स्टेशन स्थानीय संस्कृति, विरासत और वास्तुकला के अनुरूप हो।” भारत में 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की सराहना करते हुए, पीएम मोदी ने अपने फेसबुक पेज पर कहा, “भारत के स्टेशन आधुनिक होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।”

योजना में शामिल स्टेशन

ये 508 स्टेशन 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैले हुए हैं, जिनमें उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 55-55, बिहार में 49, महाराष्ट्र में 44, पश्चिम बंगाल में 37, मध्य प्रदेश में 34, असम में 32, ओडिशा में 25, पंजाब में 22 स्टेशन शामिल हैं। गुजरात और तेलंगाना में 21-21, झारखंड में 20, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में 18-18, हरियाणा में 15, कर्नाटक में 13 और अन्य कई राज्यों के कई स्टेशन शामिल हैं।

About Author

ohm verma

editor

See author's posts

Post navigation

Previous: पटना में नए क्राफ्ट सेंटर का उद्घाटन
Next: अमृत भारत स्टेशन : मोतिहारी ने कहा, नरेंद्र मोदी जी आपका शुक्रिया

Related Stories

AI for All Program
  • ख़ास ख़बर
  • शिक्षा

AI for All Program: युवाओं के लिए मुफ्त AI शिक्षा का सुनहरा अवसर

Shrikant Singh June 6, 2026 0
permission for demonstrations
  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर

permission for demonstrations: जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन

Shrikant Singh June 6, 2026 0
Abhijit Deepak's Movement
  • आलेख
  • ख़ास ख़बर

Abhijit Deepak’s Movement: अमेरिका से लौटते ही आंदोलन की घोषणा क्यों?

Shrikant Singh June 5, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.