Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

October 24, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • खेल पोस्ट
  • तकनीक
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ताजा तरीन

अमृत भारत स्टेशन : मोतिहारी ने कहा, नरेंद्र मोदी जी आपका शुक्रिया

ohm verma August 6, 2023
download (2)

अमृत भारत योजना में मोतिहारी रेलवे स्टेशन को शामिल करने पर मोतिहारी हुआ खुश, विधायक पवन जायसवाल बोले मोदी जी की जितनी प्रशंसा की जाए, उतनी कम है

मोतिहारी ब्यूरो।


मोतिहारी। Amrit bharat: प्रधानमंत्री मोदी की ओर से अमृत भारत योजना के तहत जैसे ही 508 स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखी, वैसे ही मोतिहारी की जनता खुश हो गई। योजना में मोतिहारी रेलवे स्टेशन का नाम शामिल करने से यहां के लोग मोदी का शुक्रिया अदा कर रहे हैं। कह रहे हैं कि वास्तव में मोदी जी ने सबका साथ, सबका विकास के नारे को चरितार्थ किया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि देश के अन्य विकसित शहरों की तरह मोतिहारी का भी विकास होगा।

मोदी जी की जितनी सराहना की जाए, कम है: पवन जायसवाल

Amrit bharat: भाजपा के फायर ब्रांड नेता व विधायक पवन जायसवाल ने कहा कि शुरूआती चरण में मोतिहारी के साथ साथ 135 रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प होगा। मोतिहारी स्टेशन को योजना में शामिल करने से यहां की जनता खुश है। इसके लिए मोदी जी की जितनी भी सराहना की जाए उतनी कम है। मोदी जी सिर्फ रेलवे ही नहीं, अन्य सभी क्षेत्रों में बेहतर काम कर रहे हैं। इतना काम आज तक किसी प्रधानमंत्री ने नहीं किया। यही वजह है अपने देश के साथ साथ विदेश में भी मोदी के कार्य की प्रशंसा हो रही है।

आपके नेतृत्व में देश फिर से विश्व गुरु बनेगा : डॉ हेना चंद्रा

Dr hena chandra

Amrit bharat: बिहार की जानी मानी डॉक्टर और भाजपा नेत्री डॉ हेना चंद्रा ने कहा कि बात जब ​विकास की होती है तो बात कनेक्टिवटी की भी बात होगी। हमारा देश तो बहुत पहले आजाद हुआ लेकिन इतना काम कभी नहीं हुआ जितना नरेेंद्र मोदी के शासन में हो रहा है। वह दूर की सोच कर देश के विकास पर ध्यान दे रहे हैं। ऐसा विजन और ऐसा मिशन आज तक किसी प्रधानमंत्री में नहीं देखा गया। अमृत भारत योजना के तहत बिहार के 49 रेलवे स्टेशनों को शामिल किया गया है। इसमें हम भी भाग्यशाली हैं कि मोतिहारी का नाम इस योजना में शामिल किया गया। अब स्टेशन पर व​ह सभी अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी जो एयरपोर्ट पर दिखाई देती हैं।

प्रधानमंत्री ने जो तोहफा हमें दिया उसके लिए हम आपके ऋणी हैं, आभारी हैं। हमारे देश को आप जैसा ही बेटा चाहिए। आप ​नेता नहीं, बेटा हैं इस देश के। देश को आपकी जरूरत बहुत पहले से थी लेकिन आप अब आए हैं। देश का कायाकल्प करने का प्रयास आप कर रहे हैं, इससे हम देशवासी खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि हमारा देश फिर से विश्व गुरु बनेगा और यह आपके नेतृत्व में होगा। 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए हम पूरी प्रतिबद्धता से आपके साथ खड़े हैं।

एयरपोर्ट जैसा फील होगा : ममता वर्मा

mamta verma

Amrit bharat: मोतिहारी के चांदमारी मोहल्ले में तारा ब्यूटी पार्लर की संचालक ममता वर्मा ने कहा कि मोदी जी ने हम मोतिहारी वासियों को जो तोहफा दिया है, उससे हम खुश हैं। अब हम लोगों को रेलवे में काफी सुविधाएं मिलेंगी, साफ—सफाई मिलेगी, एयरपोर्ट जैसा फीलिंग होगा। यह सब देखकर हमें अच्छा लगेगा कि अपना मोतिहारी तरक्की कर रहा है।

अच्छा लग रहा है : आदित्य सागर

aditya

मोतिहारी के ही चांदमारी मोहल्ले में रहने वाले छात्र आदित्य सागर का कहना है कि हमें बहुत अच्छा लग रहा है कि मोतिहारी बदल रहा है। यहां वह सभी सु​विधाएं मिलेंगी जो बड़े नगरों को मिलती हैं। अब स्टेशन पर आधुनिक लांज मिलेगा। खाने पीने में स्थानीय खुशबू मिलेगी। हम प्रधानमंत्री जी के शुक्रगुजार हैं। थैंक्यू मोदी जी।

सांसद राधामोहन सिंह को क्रेडिट : निकेत त्रिपाठी

niket tripathi

Amrit bharat: मोतिहारी शहर के युवा निकेत त्रिपाठी का कहना कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच थी कि देश के सभी स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाए। इसी क्रम में उन्होंने मोतिहारी शहर को चुना। इसमें मोतिहारी के सांसद राधामोहन सिंह को भी श्रेय जाता है, जिन्होंने अमृत भारत योजना में मोतिहारी का नाम शामिल करने के लिए काफी प्रयास किया। अब यात्रा के दौरान बुजुर्गों को इस पार से उस पार जाने में दिक्कत नहीं होगी। उन्हें कहीं जाना भी होगा तो यात्रा सुगम होगी। आम नागरिकों को इससे बहुत फायदा है।

About Author

ohm verma

editor

See author's posts

Post navigation

Previous: अमृत भारत स्कीम लॉन्च, मोतिहारी सहित 508 स्टेशनों की बदलेगी सूरत
Next: इस बार उर्फी जावेद हुईं टॉपलेस

Related Stories

Election Transparency
  • ताजा तरीन
  • सत्ता की सियासत

Election Transparency: लोकतंत्र में बढ़ती राजनीतिक बहस

infopost October 23, 2026 0
Delhi Protest 2026
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • राष्ट्रीय

Subject: Delhi Protest 2026: प्रदर्शन से पहले हिरासत और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

infopost October 10, 2026 0
Supreme Court Metro Services
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • राष्ट्रीय

Subject: Supreme Court Metro Services: सुप्रीम कोर्ट का नियंत्रित संचालन पर जोर

infopost October 10, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.