Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

June 3, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर
  • सत्ता की सियासत

MLA Prateek Bhushan Singh: महिलाओं पर अत्याचार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने पर जोर

October 24, 2020
MLA Prateek Bhushan Singh

MLA Prateek Bhushan Singh: संघ के छोटे से कार्यकर्ता से अपनी सामाजिक सेवा शुरू करने वाले विधायक प्रतीक भूषण सिंह वादा नहीं, संकल्प में विश्वास रखते हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

MLA Prateek Bhushan Singh: महिला सशक्तीकरण अभियान पर प्रतीक सिंह का बड़ा बयान

MLA Prateek Bhushan Singh

शिवांश सिंह


लखनऊ। MLA Prateek Bhushan Singh: गोंडा सदर से विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चलाए जा रहे महिला सशक्तीकरण अभियान के संदर्भ में बड़ा बयान दिया है। महिलाओं पर अत्याचार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने पर जोर दिया है।

किसी भी इंजीनियर और मैनेजमेंट के छात्र के लिए नामी गिरामी कम्पनियों में कैरियर को ऊंचाई देना सबसे बड़ा सपना होता है। लेकिन ऐसे उच्च शिक्षित युवा चेहरे जोश और उत्साह के साथ जब सियासत में उतरते हैं तो पूरे युवा वर्ग को राजनीति में आने के लिए प्रेरित करते हैं। ऐसे ही युवा राजनीतिक चेहरों में हैं प्रतीक भूषण सिंह।

कम उम्र में बन गए विधायक

प्रतीक भूषण सिंह ने समाजसेवा में इतिहास रच कर महज 27 साल की आयु में विधानसभा की सदस्यता हासिल कर ली। आस्ट्रेलिया में पढ़े गोंडा सदर से भाजपा विधायक राजनीति में न आते तो संघ का स्वयंसेवक बन कर सेवा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में संलग्न होते।

वर्ष 2017 में भाजपा के बैनर तले चुनाव जीत कर गोंडा सदर क्षेत्र से विधानसभा पहुंचे प्रतीक भूषण की बाल्यावस्था से ही समाज सेवा की ललक ने उन्हें राष्ट्रीय सवयंसेवक संघ में प्रवेश करा दिया और अब वे जनप्रतिनिधि के रूप में अपने संकल्प को पूरा करने में जुटे हैं।

संघ के छोटे से कार्यकर्ता से अपनी सामाजिक सेवा शुरू करने वाले प्रतीक भूषण सिंह वादा नहीं संकल्प में विश्वास रखते हैं। उन्होंने अपनी मेहनत और जनसेवा के माध्यम से न केवल पार्टी में अपना नाम बनाया, बल्कि अपने विधानसभा क्षेत्र में स्वयं को एक योग्य जनसेवक के रूप में स्थापित किया है।

राजनीतिक परिवार से हैं प्रतीक

जिले के तरबगंज तहसील क्षेत्र के विश्नोहरपुर गांव में जन्मे भाजपा विधायक प्रतीक भूषण सिंह के पिता बृज भूषण शरण सिंह कुश्ती के कुशल खिलाड़ी और राजनीति के महारथी हैं।

विधान परिषद सदस्य का चुनाव लड़ने के बाद उन्होंने देश की सबसे बड़ी पंचायत की ओर रुख किया। और 1991 में भाजपा के टिकट पर गोंडा लोकसभा सीट से ताल ठोंक दिया।

पहले चुनाव में ही उन्होंने बाजी जीत ली और लोकसभा पहुंच गए। 1996 में उन्होंने पत्नी केतकी देवी सिंह को चुनाव जिता कर गोंडा लोकसभा सीट पर कब्जा बरकरार रखा।

About Author

See author's posts

Post navigation

Previous: Corona caution: मास्क लगाकर ही जाएं बाजार
Next: Jagdamba Temple: इस मंदिर में संध्याकाल के बाद पुरुषों का प्रवेश वर्जित

Related Stories

Coaching Culture
  • ख़ास ख़बर
  • शिक्षा

Coaching Culture: कोचिंग संस्कृति का बढ़ता दबाव

Shrikant Singh June 3, 2026 0
Digital Education
  • ख़ास ख़बर
  • शिक्षा

Digital Education: डिजिटल एजुकेशन बनाम पारंपरिक मीडिया

Shrikant Singh June 3, 2026 0
Cockroach Leader's Delhi Visit
  • ख़ास ख़बर
  • सत्ता की सियासत

Cockroach Leader’s Delhi Visit: सोशल मीडिया की लोकप्रियता क्या सड़क पर भी दिखेगी?

Shrikant Singh June 2, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.