Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

September 1, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Message of Mahavira: शांति के लिए प्रासंगिक हैं महावीर के संदेश

December 15, 2022
Message of Mahavira

Message of Mahavira: भविष्य में जीवन तभी सुरक्षित रह पाएगा, जब हम भगवान महावीर के संदेशों को मानेंगे और उन पर चलने की प्रतिज्ञा करेंगे। तभी तो यह नया वर्ष भगवान महावीर के 2550वें निर्वाण महोत्सव के रूप मनाया जा रहा है। भारत शांति चाहने वाला देश है। हम सब भगवान महावीर के बताए रास्ते पर चलकर विश्व में शांति लाना चाहते हैं।

Message of Mahavira: कनॉट प्लेस में राष्ट्रीय कार्यालय का उद्घाटन

इंफोपोस्ट न्यूज

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Message of Mahavira: जियो और जीने का संदेश लेकर भगवान महावीर इस दुनिया में आए। उन्होंने विश्व में शांति और सौहार्द का संदेश दिया। इसी प्रेरणा के साथ राष्ट्र संत श्वेतपिच्छाचार्य श्री 108 विद्यानंद जी मुनिराज के परम प्रभावक शिष्य अंतेवासी पट्टशिष्य राष्ट्रगुरू परंपराचार्य श्री 108 प्रज्ञसागर जी मुनिराज ससंघ की मंगल प्रेरणा से व पीठाधीश सुरेंद्र कीर्ति स्वामी जी के सानिध्य में राष्ट्रीय कार्यालय का उद्घाटन जैन मंदिर काम्प्लेक्स राजा बाजार कनॉट प्लेस में सम्पन्न हुआ।

2550वां निर्वाण महोत्सव मनाने का कार्य सुचारु रूप से चले, उसके लिए जैन समाज के सभी पंथों ने एकजुटता दिखाई है। इस अवसर पर प्रज्ञसागर जी मुनिराज के सानिध्य में अखिल भारतीय भगवान महावीर 2550वां निर्वाण महोत्सव समिति के मुख्य संयोजक सत्यभूषण जैन, गजराज जैन गंगवाल, जितेंद्र जैन  स्थानक जैन समाज दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष, नरेश आनंद जैन और सुखराज सेठिया जैन उपस्थित रहे।

एकजुट हुए जैन धर्म के चारों पंथ

खास बात यह रही कि जैन धर्म के चारों पंथ एक जगह एकत्र हुए और उत्सव में समान रूप से भागीदारी का संकल्प किया। सत्यभूषण जैन ने कहा, भारत शांति चाहने वाला देश है। हम सब भगवान महावीर के बताए रास्ते पर चलकर पूरे विश्व में शांति लाना चाहते हैं।

नरेश आनंद जैन ने कहा, आज पूरे विश्व में शांति की जरूरत है। और भगवान महावीर के संदेश से अच्छा कुछ नहीं है। जैसे, जियो और जीने दो या क्षमा दान। सुखराज जैन ने कहा, भगवान महावीर के संदेशों को जन जन पहुंचाना है और सभी को एक सूत्र में बंधे रहना है।

विश्व में एकता और शांति का एकमात्र विकल्प

गजराज जैन गंगवाल ने कहा, विश्व में एकता और शांति का एकमात्र विकल्प है एक दूसरे को  क्षमा कर देना। राजीव जैन ने कहा, आज से भगवान महावीर के नाम का शंखनाद गूंजेगा जो पूरे विश्व में सुनाई देगा। क्योंकि जैन समाज के चारो पंथ एक हो गए हैं।

प्रमोद जैन ने कहा, निर्वाण महोत्सव में हमारा उद्देश्य यह है कि हम एक दूसरे को जोड़कर चलें। यही भगवान महावीर का मानना था। जुड़कर चलने से बड़ी से बड़ी परेशानी छोटी हो जाती है। प्रमोद जैन, मनोज जैन, दीपक जैन, सुभाष जैन, मनींद्र जैन, रवि जैन, राजीव जैन, जे के जैन और विवेक जैन ने भी अपने विचार रखे और कहा कि सभी कार्य सुचारु रूप से चलेंगे। सरकार से भी सहयोग की उम्मीद है।

About Author

See author's posts

Post navigation

Previous: Day 3 film festival: सांसों में बसा लीजिए फ़िल्म की स्क्रिप्ट
Next: Noida and Delhi: यातायात का अपडेट जरूर समझ लें

Related Stories

Ram Mandir Trust Controversy
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Ram Mandir Trust Controversy: राम मंदिर ट्रस्ट पर उठे सवाल

infopost June 27, 2026
Narendra Modi IVLP Program
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Narendra Modi IVLP Program: क्या 1993 का अमेरिकी कार्यक्रम आज भी खड़ा करता है सवाल?

infopost June 27, 2026
Global Diplomacy
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ख़ास ख़बर

Global Diplomacy: ईरान-अमेरिका वार्ता के बाद बदले पश्चिम एशिया के समीकरण?

infopost June 26, 2026

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.