Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

September 5, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर
  • मनोरंजन

Day 3 film festival: सांसों में बसा लीजिए फ़िल्म की स्क्रिप्ट

December 10, 2022
Day 3 film festival

Day 3 film festival: जब आपको फ़िल्म की स्क्रिप्ट मिले तो उसको इतना पढ़ो कि वो आपके खून और सांसो में बस जाए। प्रेरणा जहां से भी मिले ले लेनी चाहिए। फिर चाहे वह कोई भिखारी ही क्यों न हो। अपने काम से अगर प्यार और मोहब्बत जिंदा रहेगी तो कहीं न कहीं काम मिल ही जाएगा। फिल्म फेस्टिवल के समापन अवसर पर ये बातें कही गईं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Day 3 film festival: काम से मोहब्बत दिलाती है मौके

इंफोपोस्ट न्यूज


Day 3 film festival: मारवाह स्टूडियो के चांसलर डॉक्टर संदीप मारवाह ने कहा है कि फिल्में हमारी ज़िंदगी का वह हिस्सा होती हैं जिन्हें हम हर जगह महसूस करते हैं। इन्हीं फिल्मों के कई गीतों पर हम नाचने लगते हैं तो कई गीत हमारी दिल की संवेदनाओं को छू जाते हैं। यही नहीं, ये हमें जीवन दर्शन करा जाते हैं।

इसी तरह ज़िंदगी चलती रहती है। इन तीन दिनों में इतने संघर्षशील लोगों के साथ बैठने का अवसर मिला कि काफी कुछ सीखने का मौका मिला। मैंने पूरे वर्ष काम करने की एनर्जी अपने अंदर भर ली है। वह 15वें ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल के तीसरे दिन छात्रों को सम्बोधित कर रहे थे।

फिल्म नगरी की कई जानी मानी हस्तियों का जमघट

इस अवसर पर फिल्म नगरी की कई जानी मानी हस्तियां मौजूद रहीं। उनमें नई दिल्ली में साइप्रस गणराज्य उच्चायोग के यियाननाकिस मैकराइड्स, फ़िल्म निर्देशक व अभिनेत्री सुचित्रा कृष्णमूर्ति, लेखिका भारती प्रधान, फिल्म अभिनेता सहर्ष कुमार शुक्ला, फिल्म समीक्षक कोमल नाहटा, एक्टर गिरीश थापर और वरुण गुप्ता शामिल थे।

छात्रों के सवालों के जवाब देते हुए सहर्ष कुमार शुक्ला ने कहा, जब आपको फ़िल्म की स्क्रिप्ट मिले तो उसको इतना पढ़ो कि वो आपके खून और सांसो में बस जाए। प्रेरणा जहां से भी मिले ले लेनी चाहिए। फिर चाहे वह कोई भिखारी ही क्यों न हो। अपने काम से अगर प्यार और मोहब्बत जिंदा रहेगी तो कहीं न कहीं काम मिल ही जाएगा।

इस अवसर पर सुचित्रा कृष्णमूर्ति को सिनेमा भूषण और सहर्ष शुक्ला को हिंदी गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया। गिरीश थापर को लाइफ टाइम की मेम्बरशिप प्रदान की गई। मारवाह स्टूडियो में फिल्म कलाकारों की तांता लगा रहा। हिन्दी सिनेमा की जानीमानी हस्तियों में फिल्म एक्टर्स सयाली भगत, कंगना शर्मा, महाभारत के अर्जुन फिरोज खान, ​स्विट्जरलैंड में​ ​​​भारत ​की राजदूत​​ ​मोनिका मोहता, ​​​भारत में कंबोडिया के राजदूत​ ​​उनग सीन, राज्यसभा सदस्य अनिल अग्रवाल आदि मौके पर मौजूद रहे।

About Author

See author's posts

Post navigation

Previous: Day 2 of the film festival: अर्जुन फिरोज खान को हिंदी सिनेमा भूषण अवार्ड
Next: Message of Mahavira: शांति के लिए प्रासंगिक हैं महावीर के संदेश

Related Stories

Ram Mandir Trust Controversy
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Ram Mandir Trust Controversy: राम मंदिर ट्रस्ट पर उठे सवाल

infopost June 27, 2026
Narendra Modi IVLP Program
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Narendra Modi IVLP Program: क्या 1993 का अमेरिकी कार्यक्रम आज भी खड़ा करता है सवाल?

infopost June 27, 2026
Global Diplomacy
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ख़ास ख़बर

Global Diplomacy: ईरान-अमेरिका वार्ता के बाद बदले पश्चिम एशिया के समीकरण?

infopost June 26, 2026

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.