Mahalaxmi Mahayagya: श्री पीठम की ओर से पीतमपुरा स्थित शारदा निकेतन चौक के पास रामलीला मैदान में श्रीविद्या
महालक्ष्मी महायज्ञ का अभिनव अनुष्ठान किया जा रहा है। इस 108 कुंडीय महालक्ष्मी महायज्ञ के यज्ञाधीश ब्रह्मचारी
महेशस्वरूप जी और महापंडित चंद्रमणि मिश्र हैं। इसी पर एक ग्राउंड रिपोर्ट।
Mahalaxmi Mahayagya: राष्ट्रीय विद्वत परिषद के आचार्यों का समागम
इंफोपोस्ट न्यूज
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!Mahalaxmi Mahayagya: श्री पीठम द्वारा आयोजित 108 कुंडीय महालक्ष्मी महायज्ञ यज्ञाधीश ब्रह्मचारी महेशस्वरूप जी और महापंडित चंद्रमणि मिश्र के आचार्यत्व में पीतमपुरा स्थित शारदा निकेतन चौक रामलीला मैदान (बैंक बिहार के सामने) में चल रहा है।
इस महायज्ञ में निरंजनी पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी जी महाराज, सापला आश्रम से कालिदास बाबा, विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक बड़े दिनेश जी एवं कई अखाड़ों, संप्रदायों के महामंडलेश्वर, संत तथा राष्ट्रीय विद्वत परिषद के आचार्यों का समागम रहा। कैलाशानंद गिरी जी ने बताया कि इस महायज्ञ में हजारों लोग शामिल हुए हैं।
सबके लिए कल्याणकारी सिद्ध होगा अनुष्ठान
इससे इस क्षेत्र में एक सुखद माहौल का वातावरण बना हुआ है। पहली बार हो रहे श्रीविद्या महालक्ष्मी महायज्ञ का अभिनव अनुष्ठान सबके लिए कल्याणकारी सिद्ध होगा । इस कार्यक्रम में तेजराम धर्मपाल सिंघल मुख्य यजमान के रूप में तथा समाज के तमाम सम्मानित सत्कर्मी पुण्यात्मा यजमान के रूप में आहुतियां दे रहे हैं।
नरेश गोयल कोको फोम, घनश्याम गुप्ता जावेरी , त्रिलोकी नाथ गोयल , जगमोहन गर्ग ,सुनील कंसल ,संजय सीताराम , संजय सिंगला ,अनिल सिंघल , विनोद मंगला, नरेश ऐरन ,सुभाष गुप्ता का सक्रिय योगदान रहा । इस कार्यक्रम में हैदराबाद से भाग्यलक्ष्मी मंदिर की चेयरमैन शशि कला दीदी जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रही ।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय विद्वत परिषद ने घनश्याम गुप्ता जावेरी के उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए दिल्ली के आठवें अजूबे खाटू श्याम दिल्ली धाम की स्थापना में उनके निरंतर प्रयास की प्रशंसा करते हुए हुए राजऋषि की उपाधि देने की घोषणा की।


