Khurja Assembly Constituency: संसदीय क्षेत्र गौतमबुद्ध नगर के खुर्जा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसंपर्क कार्यक्रम में लोकसभा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि सबकी मंजिल एक है। यदि मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे तो भारत तेजी से आगे बढ़ेगा। योगी-ंमोदी की जोड़ी उत्तर प्रदेश में कुछ नया करने जा रही है।
Khurja Assembly Constituency: प्रदेश सरकार ने चलाई कई योजनाएं
इंफोपोस्ट न्यूज
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!खुर्जा, उत्तर प्रदेश। Khurja Assembly Constituency: सोलंकी फार्म हाउस जंक्शन रोड, राजनारायण की कोठी, रायल रिजोर्ट फार्म, मदार दरवाजा, हनुमान टीला रोड, न्यू शिवपुरी, किला मैवई, ओम वाटिका सिटी रोड खुर्जा में एक चुनावी जनसंपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉक्टर महेश शर्मा ने कहा कि टॉयलेट, किसान सम्मान निधि, किसान फसल बीमा योजना जैसी कई योजनाएं प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही हैं। टीएचडीसी प्लांट लाने से एक बार किसी विशेष परिस्थिति में मना कर दिया गया था। आप मुझे सांसद न बनाते तो मोदी जी प्रधानमंत्री न बन पाते। और मोदी जी प्रधानमंत्री नहीं बनते तो यह प्लांट आपके क्षेत्र में कैसे आता?
रोजगार के साधन, बिजली के साधन, सड़कों का साधन, व्यापार का साधन, किसानों की जमीनों का मूल्य, किसान की फसल। यह सब कैसे बनता है। प्रधानमंत्री जी कहते हैं कि 140 करोड़ लोग मेरे परिवारजन हैं। हमारी कथनी और करनी में अंतर नहीं है। जो कहते हैं उसे करते भी हैं। जब गांव विकसित होंगे तभी देश का विकास संभव है। हमारे लोकसभा क्षेत्र में 1200 से अधिक गांव हैं। सभी के सभी गांवों में कार्यों में पहुंचना संभव नहीं है।
महिला सम्मेलन में महिलाओं के साथ संवाद
विधान परिषद सदस्य नरेंद्र भाटी जी खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह, सिकन्दराबाद विधायक लक्ष्मीराज जी, पूर्व विधायक विजेंद्र सिंह जी प्रदेश महासचिव लोकदल अरुण चौधरी आदि ने महिला सम्मेलन में महिलाओं के साथ संवाद किया और उनसे आगामी चुनाव में बहुमत के साथ कमल के फूल वाला बटन दबाने की अपील की।
आज महिलाएं शिखर पर पहुंची हैं। देश की राष्ट्रपति, खुर्जा की विधायक, खुर्जा की नगर
पालिका अध्यक्ष अंजना सिंघल मातृ शक्ति को हम सभी रूपों में प्रणाम करते हैं। शक्ति की पूजा होती है दुर्गा माता के रूप में। पूजा, भारत माता के रूप में, गंगा माता के रूप में, देवी के रूप में पूजा, तुलसी की पूजा, बेटी के रूप में, जन्म देने वाली मां के रूप में, पत्नी के रूप में, जो वोट पड़ेगा वह तो मोदी को पड़ेगा। उसकी वोट की परसेंट आपको बढ़ानी है। अपना वोट, पड़ोस का वोट, अपनी गली का वोट, पड़ जाए, यह सुनिश्चित करना है। घर का चूल्हा तब जले जब वोट पड़ जाए।
कई गांवों के नेता और कार्यकर्ता पहुंचे
कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा की अध्यक्ष उर्वशी जी ने किया। ब्लॉक प्रमुख मोनिका सिंह पुष्पांजलि शर्मा नरेंद्र भाटी जी, विधान परिषद सदस्य, अरुण चौधरी प्रदेश महामंत्री लोकदल, तपेंद्र सिंह, कार्यक्रम की अध्यक्षता वीरेंद्र सिंह की बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह जी, सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मी राज जी, पूर्व विधायक विजेंद्र सिंह एडवोकेट सुमन कुमार सिंह, चौधरी वीरेंद्र लोर, अनिल सिंह, रवि राणा, कई गांवों के प्रधान, पूर्व प्रधान, जिला पंचायत सदस्य विभिन्न कार्यक्रमों में मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अनिल सिंह जी ने किया।
पूर्व जिला अध्यक्ष हिमांशु मित्तल, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिवाकर सिंह, सुधीर चौधरी, विजय सोलंकी, महेंद्र सिंह किसान यूनियन मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र माचाड, पुष्पेंद्र राघव, नरेश सोलंकी, डीसी अग्रवाल, मनीष शर्मा, शेखर पंडित, राम दिवाकर समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।


