Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

September 6, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर
  • सत्ता की सियासत

भाजपा सरकार ने महिलाओं के 33 फीसदी आरक्षण का वादा कर किया विश्वासघात : लेशी

ohm verma September 5, 2023
jdu leshi singh

इंफोपोस्ट ब्यूरो, पटना। jdu leshi singh: 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जनता दल(यू0) मुख्यालय में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बिहार सरकार की खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री लेशी सिंह ने प्रदेशभर से पहुंचे आम लोगों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं की शिकायतों को सुनकर उसके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

jdu leshi singh:  इस मौके पर पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल का जबाव देते हुए मंत्री सिंह ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33 फीसदी सीट आरक्षित करने की चिरप्रतीक्षित मांग को भाजपा सरकार वर्ष: 2014 तथा वर्ष: 2019 के लोकसभा चुनाव के जारी संकल्प पत्र में पूरा करने का वचन दिया था परन्तु आज तक केन्द्र की सरकार पूरा करना तो दूर इसपर चर्चा तक नहीं कर रही है।

मंत्री सिंह ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार महिलाओं के साथ किये गये वादे को पूरा नहीं कर विश्वासघात करने का काम किया है, जिसका करारा जबाव देश की महिला आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को देने वाली है।

नीतीश कुमार ने महिला सशक्तीकरण के लिए काम किया

लेशी सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वर्ष-2005 में सत्ता संभालते ही महिलाओं को त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था तथा नगर निकाय चुनाव में आधी भागीदारी दी। साथ ही महिलाओं को नौकरी में आरक्षण प्रदान किया। महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य से लेकर जीविका के साधन के कई अवसर दिए जिससे अबला कहलाने वाली महिलाएँ सबला बन कर उभरी हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महिला सशक्तीकरण के ऐतिहासिक कदम आज देश -दुनिया के लिए नजीर बन गया है।

देश की महिलाओं को नीतीश कुमार से आशा

मंत्री सिंह ने कहा कि देश की महिलाएं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर आशा भरी निगाह से देख रही हैं। नीतीश कुमार के विपक्षी एकता की मुहिम सफल होती दिख रही है। महिलाओं में विश्वास पैदा हो रहा है कि देश में विपक्षी एकता की सरकार बनेगी तो देश में महिला सशक्तीकरण का नीतीश मॅाडल लागू होगा और तभी लोकसभा-विधानसभा में महिलाओं के 33 फीसीदी आरक्षण नीतीश कुमार के नेतृत्व में संभव हो पाएगा।

वन नेशन वन इलेक्शन भाजपा की जुमलेबाजी

मीडिया के सवालों का जबाव देते हुए लेशी सिंह के कहा कि अभी वन नेशन वन इलेक्शन का प्रस्ताव लाना भाजपा की जुमलाबाजी है। यह इतनी जल्दी संभव नहीं है। आगामी मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ राजस्थान समेत अन्य राज्यों में होने वाले चुनाव में भाजपा की जबरदस्त हार तय है। यह भाजपा अंदरूनी तौर पर समझ गयी है।

इसी से घबराकर इन राज्यों में चुनाव टालने के लिए ये कवायद चल रही है। जबकि अभी भाजपा को महिलाओं को लोकसभा, विधानसभा चुनाव में महिला आरक्षण विधेयक लागू करने पर बात करनी चाहिए। युवाओं को रोजगार देने एवं महंगाई कम करने पर विचार करना चहिए। ये सब जनसरोकार के मुद्दे पर चर्चा के बजाय भाजपा लोगों का ध्यान भटकाने के लिए रोज नया सगूफा छोड़ रही है।

About Author

ohm verma

editor

See author's posts

Post navigation

Previous: जम्मू कश्मीर में धारा—370 पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
Next: शोषितों की लड़ाई लड़ने वाले शहीद जगदेव प्रसाद को जदयू ने किया नमन

Related Stories

Social Politics
  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर

Social Politics: नोएडा के युवा नेताओं में तेजी से उभरता नाम संदीप अवाना

infopost September 5, 2026 0
Ram Mandir Trust Controversy
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Ram Mandir Trust Controversy: राम मंदिर ट्रस्ट पर उठे सवाल

infopost June 27, 2026
Narendra Modi IVLP Program
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Narendra Modi IVLP Program: क्या 1993 का अमेरिकी कार्यक्रम आज भी खड़ा करता है सवाल?

infopost June 27, 2026

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.