Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

October 23, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • खेल पोस्ट
  • तकनीक
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ताजा तरीन
  • संस्कार

Janmashtami 2024: वर्षों बाद बन रहा है ये दुर्लभ संयोग

infopost August 24, 2024
Janmashtami 2024

Janmashtami 2024: इस वर्ष कृष्ण जन्माष्टमी बहुत ही खास मानी जा रही है। क्योंकि जन्माष्टमी पर कई साल बाद दुर्लभ संयोग बन रहे हैं। इन संयोगों में से एक संयोग ऐसा है जो बहुत ही दुर्लभ है। जन्माष्टमी पर इस बार वही योग बन रहा है, जो द्वापर में बना था।

Janmashtami 2024: इस वर्ष जन्माष्टमी 26 और 27 अगस्त को

इंफोपोस्ट डेस्क


Janmashtami 2024: हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के उत्सव के रूप में कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है। इस वर्ष 26 अगस्त और 27 अगस्त 2024 को श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। इस दिन लोग व्रत रखते हैं और रात में 12 बजे कान्हा के जन्म के बाद उनकी पूजा करके व्रत का पारण करते हैं। इस साल 26 अगस्त को यानी कृष्ण जन्माष्टमी के दिन चंद्रमा वृषभ राशि में ही विराजमान रहेंगे।

माना जाता है कि जब भगवान श्रीकृष्ण का जन्म द्वापर युग में हुआ था तब ऐसा ही योग बना था। इसके साथ ही कुछ संयोग और बन रहे हैं, जिनके बारे में भी आपको जानना चाहिए। कृष्ण जन्माष्टमी के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। सर्वार्थ सिद्धि योग एक विशिष्ट प्रकार का योग है जो सप्ताह के किसी विशेष दिन कुछ नक्षत्रों के पड़ने पर बनता है। इन नक्षत्रों का संयोग नए कार्यों या व्यवसाय को करने के लिए शुभ माना जाता है।

वहीं इसके साथ ही कृष्ण जन्माष्टमी के दिन, शश राजयोग और गुरु चंद्र युति के कारण गजकेसरी योग का भी निर्माण हो रहा है। इन दुर्लभ संयोगों का असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। कुछ राशियों के लिए तो ये समय बेहद खास होता है, ज्योतिषाचार्य के मुताबिक ये समय कुछ राशियों के लिए बहुत भाग्यशाली साबित होगी। आइए इस लेख में चार ऐसे राशियों के बारे में जानते हैं कि जिनके लिए जन्माष्टमी का त्योहार भाग्यशाली होने वाला है।

आज से पांच हजार 251 साल पहले बने थे ये योग

जब भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था, उस दिन सोमवार का रोहिणी नक्षत्र के साथ योग बना था। चंद्रमा वृषभ राशि में गोचर कर रहे थे। रोहिणी नक्षत्र, अष्टमी तिथि, स्वार्थ सिद्धि योग, वृषभस्थ चंद्र के संयोग से जयंती योग बना था। यही योग 5251 साल बाद श्रीकृष्ण के जन्मदिन 2024 के मौके पर बन रहा है। इससे इस योग में पूजा और व्रत का महत्व कई गुना बढ़ जाएगा। आइए जानते हैं कि इस शुभ मौके पर कौन-सा उपाय करने पर भगवान श्रीकृष्ण शीघ्र प्रसन्न होकर मनोकामनाओं की पूर्ति करेंगे?

जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण को अपने हाथ से बनाई हुई पंजीरी का भोग लगाएं और इसे प्रसाद के रूप में बांटे। इससे घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है और पुण्य की प्राप्ति होती है। इस पावन त्योहार के दिन भगवान लड्डू गोपाल को श्रीखंड का भोग लगाएं। यह भगवान कृष्ण को बहुत प्रिय है। भोग लगाने के बाद इसे प्रसाद के रूप में बांटें। कहते हैं, इससे घर में समृद्धि आती है और पारिवारिक जीवन सुखमय होता है।

मान्यता है जन्माष्टमी के रोज भगवान श्रीकृष्ण को उनकी पूजा में बांसुरी अर्पित करने से सभी ग्रह दोष कट जाते हैं और घर में खुशियां बढ़ती हैं। जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण के सिर को मोरपंख से तो सजाएं ही, लेकिन इस दिन आप मोर पंखों से एक पंखा बनाएं और भगवान जी को शीतलता देने के लिए उनको उस पंखे से हवा करें। इस खास उपाय से भगवान कृष्ण प्रसन्न होकर आपकी सभी मनोकामनाएं जरुर पूरी करेंगे। जन्माष्टमी के दिन सुबह और शाम दोनों समय ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का 108 बार जाप करें। यह मंत्र भगवान कृष्ण को प्रसन्न करता है।

इन चार राशि वालों की चमकेगी किस्मत

Janmashtami 2024: वृषभ राशि के जातक भगवान श्री कृष्ण को बेहद प्रिय होते हैं। इन पर भगवान श्री कृष्ण की विशेष कृपा रहती है। जन्माष्टमी के दिन वृषभ राशि के जातकों को धन लाभ, व्यापार में वृद्धि और वैवाहिक जीवन में सुख मिल सकता है। जन्माष्टमी के दिन आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूर्ण हो सकता है। कर्क राशि के जातक भी भगवान श्री कृष्ण को बहुत प्रिय हैं। इन पर भगवान श्री कृष्ण की कृपा से मानसिक शांति और सुख मिलता है। जन्माष्टमी के दिन कर्क राशि के जातकों को परिवार में सुख और समृद्धि प्राप्त होती दिख रही है। साथ ही किसी प्रतिष्ठित इंसान की मदद से आपका कोई बड़ा मामला सुलझ सकता है।

सिंह राशि के जातक साहसी और आत्मविश्वासी होते हैं। भगवान श्री कृष्ण इनकी इन विशेषताओं से प्रसन्न होते हैं। जन्माष्टमी के दिन सिंह राशि के जातकों को करियर में सफलता और मान-सम्मान मिल सकता है। इसी दिन राजनीतिक क्षेत्र में कार्यरत लोग को बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। तुला राशि के जातक संतुलित और न्यायप्रिय होते हैं। भगवान श्री कृष्ण इनकी इन विशेषताओं से प्रसन्न होते हैं। जन्माष्टमी के दिन तुला राशि के जातकों का वैवाहिक जीवन में सुख और सामाजिक प्रतिष्ठा मिल सकती है। बेरोजगार जातकों को इस दिन कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

About Author

infopost

administrator

See author's posts

Post navigation

Previous: Accused committed suicide: असम में नाबालिग के साथ तीन दरिंदों ने किया गैंगरेप
Next: Nitish’s silence: क्या है नीतीश की खामोशी का राज?

Related Stories

Election Transparency
  • ताजा तरीन
  • सत्ता की सियासत

Election Transparency: लोकतंत्र में बढ़ती राजनीतिक बहस

infopost October 23, 2026 0
Women Safety
  • दिल्ली एनसीआर
  • शिक्षा
  • संस्कार

Women Safety: भारत में महिला सुरक्षा का भ्रम

Sajid1 M Sajid October 11, 2026 0
Delhi Protest 2026
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • राष्ट्रीय

Subject: Delhi Protest 2026: प्रदर्शन से पहले हिरासत और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

infopost October 10, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.