Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

September 7, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Accused committed suicide: असम में नाबालिग के साथ तीन दरिंदों ने किया गैंगरेप

infopost August 24, 2024
Accused committed suicide

Accused committed suicide: असम के नागांव जिले में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नागांव के धींग में सामूहिक दुष्कर्म का मुख्य आरोपी तफजुल इस्लाम शनिवार तड़के पुलिस हिरासत से भाग गया। और पुलिस से बचने के लिए तालाब में कूद गया। दो घंटे तक चले बचाव अभियान के बाद उसका शव बरामद कर लिया गया।

Accused committed suicide: मुख्य आरोपी पुलिस हिरासत से भागा, तालाब में कूदकर दी जान

इंफोपोस्ट डेस्क

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नागांव, असम। Accused committed suicide: नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का के मुख्य आरोपी इस्लाम ने शनिवार सुबह 4 बजे जांच के दौरान पास के तालाब में कूदकर पुलिस हिरासत से भागने का प्रयास किया था। पुलिस उसे आगे की पूछताछ के लिए अपराध स्थल पर ले गई थी, तभी उसने भागने का प्रयास किया।

पुलिस ने उसके डूबने की आशंका के चलते तुरंत तलाशी अभियान शुरू किया। दो घंटे बाद बचाव दल ने पानी से इस्लाम का शव बरामद कर लिया। सामूहिक बलात्कार मामले की जांच के बाद पता चला था कि इस्लाम शामिल तीसरा मेन आरोपी है। उसे शुक्रवार को ही गिरफ्तार किया गया था।

सीएम ने दिया था आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आदेश

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पहले कहा था कि मामले के आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दोहराया कि इस तरह के अत्याचारों से निपटने के लिए पर्याप्त मौजूदा कानून हैं। पुलिस सामूहिक बलात्कार में शामिल दो अन्य अपराधियों की तलाश कर रही है। लेकिन वे अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। उन्हें पकड़ने के लिए जगह जगह छापे मारे जा रहे हैं।

धींग में नाबालिग के साथ हुई बलात्कार की घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोग सड़क पर उतर कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। एसपी नागांव स्वप्ननील डेका ने बताया, पुलिस ने इस मामले में पहले भी उसे गिरफ्तार किया था। जब पुलिस की एक टीम उसे जांच के लिए शुक्रवार की रात घटनास्थल पर ले गई, तो मुख्य आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था और घटनास्थल के पास स्थित एक तालाब में कूद गया। हमारे पुलिसकर्मी तलाशी अभियान में लगे हुए थे और SDRF टीम की मदद से हमने शनिवार सुबह तालाब से उसका शव बरामद कर लिया।

About Author

infopost

administrator

See author's posts

Post navigation

Previous: Illegal e-rickshaws: गैरकानूनी ई-रिक्शा वालों पर गिरेगी गाज
Next: Janmashtami 2024: वर्षों बाद बन रहा है ये दुर्लभ संयोग

Related Stories

NMC
  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर

NMC: जन्मदिन पर ‘जेपी’ सिंह का सम्मान

infopost September 7, 2026 0
Social Politics
  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर

Social Politics: नोएडा के युवा नेताओं में तेजी से उभरता नाम संदीप अवाना

infopost September 5, 2026 0
Ram Mandir Trust Controversy
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Ram Mandir Trust Controversy: राम मंदिर ट्रस्ट पर उठे सवाल

infopost June 27, 2026

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.