Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

July 24, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • सत्ता की सियासत

बारसोई गोलीकांड में सीआइडी जांच कराए बिहार सरकार : पप्पू यादव

ohm verma August 11, 2023
jan adhikar party:

12 अगस्त को बारसोई में जन अधिकार पार्टी करेगी जन आक्रोश सभा होगा आयोजन, बिजली के मुद्दे पर 4 फेज में JAP पार्टी करेगी पद यात्रा, चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के लिए पेश होने वाले नये बिल का JAP ने भी किया विरोध

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इंफोपोस्ट संवाददाता, पटना


jan adhikar party: जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद पप्पू यादव ने उत्तरी मंदिरी स्थित आवास पर गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में बिजली को लेकर कटिहार के बारसोई में हुए गोलीकांड की सीआइडी जांच की मांग की। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने बारसोई गोलीकांड में 40 जनप्रतिनिधियों पर केस किया गया है, इन सभी को जानबूझकर फंसाया जा रहा है। हमारी मांग है कि सरकार जन प्रतिनिधियों से सभी मुकदमें को वापस ले और इलाके में समुचित बिजली की व्यवस्था करें। साथ ही उन्होंने कहा कि बारसोई कांड में एसडीओ और उसके बॉडीगार्ड की भूमिका की भी जांच हो।

pappu yadav

राजभवन मार्च करेंगे

पप्पू यादव ने कहा कि हमारी पार्टी ने फैसला किया है कि बारसोई कांड के पीड़ितों को न्याय दिलाने व इलाके में सुचारू बिजली व्यवस्था को बहाल करने हेतु पार्टी 12 अगस्त को बारसोई में जन आक्रोश सभा का आयोजन करेगी। जिसके बाद जनाधिकार पार्टी राजभवन मार्च करेगी। इसके उपरांत आम आदमी पर बिजली बिल का बोझ नहीं दिया जाए, जिसके मद्देनजर हमारी पार्टी में राज्य पदयात्रा की शुरुआत करेगी। यह पदयात्रा किशनगंज से बारसोई, कटिहार, पूर्णिया अररिया, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, कोशी सीमांचल में की जाएगी।

pappu yadav

जाप की पदयात्रा चार चरणों में होगी

jan adhikar party: उन्होंने कहा कि बिजली के मुद्दे पर ‘जाप’ की पदयात्रा चार फेज में होगी। पहले फेज में कोशी-सीमांचल, दूसरा फेज में मिथिलांचल, तीसरा फेज में मगध और चौथे फेज में अंग में पदयात्रा शुरु होगी। मीडिया से बातचीत करते हुए राज्य में बिजली बिल में हो रही अनियमितता को लेकर कई गंभीर सवाल उठाये हैं।

स्मार्ट मीटर में लूट मची हुई है

पप्पू यादव ने कहा कि स्मार्ट मीटर के नाम में बिजली बिल में लूट मची हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य में स्मार्ट प्रीपेड मीटर आतंक मीटर बन गया है। गांवों में बिजली आपूर्ति में लगातार अनियमितता हो रही है। साथ ही उन्होंने बीपीएल श्रेणी आने वाले लोगों की बिजली बिल का बोझ नहीं पड़ना चाहिए, सरकार को इनकी बिजली बिल माफ कर देना चाहिए। पप्पू यादव ने बिजली विभाग के बड़े अधिकारियों पर आरोप लगाया कि ये लोग फैक्ट्री वाले लोगों से अवैध वसूली कर ये सरप्लस बिजली आपूर्ति की जाती है।

प्रेस वार्ता में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राजेश रंजन पप्पू, ई मौजज्म हुसैन (मुखिया संघ अध्यक्ष कटिहार), अब्दुल वदूद मुखिया प्रतिनिधि, गुलजार आलम जिला परिषद बारसोई, मो शहनवाज मुखिया प्रतिनिधि उपस्थित थे

About Author

ohm verma

editor

See author's posts

Post navigation

Previous: बिहार में अब न सुशासन है और न विकास हो रहा : सम्राट चौधरी
Next: फर्जी हस्ताक्षर मामले में राघव चड्ढा सस्पेंड, रिपोर्ट आने तक नहीं आ सकेंगे राज्यसभा

Related Stories

Operation Tiger Politics
  • ख़ास ख़बर
  • सत्ता की सियासत

Operation Tiger Politics: ‘ऑपरेशन टाइगर’ की चर्चा

infopost June 19, 2026
Rahul Gandhi Gen-Z Movement
  • ख़ास ख़बर
  • सत्ता की सियासत

Rahul Gandhi Gen-Z Movement: राहुल का ‘जेन-जी आंदोलन’ और 2029 की नई राजनीति

infopost June 19, 2026
PTI06_16_2026_000196A
  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर
  • सत्ता की सियासत

कॉकरोच जनता पार्टी का थप्पड़ कांड के बाद नया कदम, जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन की तैयारी

infopost June 18, 2026

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.