Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

September 7, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • अंतरराष्ट्रीय
  • ख़ास ख़बर

ईरान ने इजरायल पर दागीं सौ से ज्यादा बैलेस्टिक मिसाइलें

ohm verma October 1, 2024
Iran Israel attack

इंफोपोस्ट डेस्क, नयी दिल्ली। Iran Israel attack : 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दुनिया एक नए युद्ध की ओर बढ़ रही है। जो आशंका थी वही हुआ। अमेरिका की ओर से इजरायल को आगाह करने के कुछ वक्त बाद ही ईरान ने इजरायल पर बैलेस्टिक मिसाइलों से हमला कर दिया। सौ से ज्यादा मिसाइल इजरायल पर दागे गए हैं। पूरे इजरायल में आपातकालीन सायरन बजने शुरू ​हो गए हैं। बड़ी संख्या में लोगों के मारे जाने की आशंका जताई गई है।

https://x.com/Faytuks/status/1841161201738260661

नए मोड़ पर युद्ध

Iran Israel attack : इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच जारी जंग में ईरान की भी एंट्री से युद्ध एक नए मोड़ पर आ गया है। इजरायली सेना की मानें तो ईरान ने उसके देश पर 100 से ज्यादा बैलेस्टिक मिसाइलें दागी हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने लोगों को बम शेल्टरों में जाने के लिए कहा है।

तेल अवीव तक पहुंची मिसाइलें

इजरायल डिफेंस फोर्स (आइडीएफ) के प्रवक्ता डेनियल हगारी ने बताया कि ईरान की ओर से बड़े पैमाने पर इजरायल पर मिसाइलें दागी गई हैं। ये मिसाइलें राजधानी तेल अवीव तक पहुंची हैं। ईरान के इस खतरनाक हमले के बाद इजरायल का एयर डिफेंस सिस्टम पूरी तरह हाई अलर्ट पर है। लोगों से बम शेल्टरों में शरण लेने और बचाव के लिए सरकारी निर्देशों का पालन करने की अपील की जा रही है।

अमेरिका ने दी थी चेतावनी

Iran Israel attack : मालूम हो कि मंगलवार को ही अमेरिका ने चेतावनी दी थी कि ईरान इजरायल के खिलाफ एक आसन्न बैलिस्टिक मिसाइल हमले की तैयारी कर रहा है। अमेरिका ने यह भी चेताया था कि इस तरह के किसी भी हमले के लिए तेहरान को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। यह चेतावनी तब आई जब इजरायल ने कहा कि उसने ईरान समर्थित मिलिशिया हिजबुल्लाह को निशाना बनाने के लिए लेबनान में जमीनी हमला किया है।

व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि संयुक्त राज्य अमेरिका को संकेत मिले थे कि ईरान इजरायल के खिलाफ एक बैलिस्टिक मिसाइल हमला करने की तैयारी कर रहा है। हम इस हमले के खिलाफ इजरायल की रक्षा के लिए उनकी तैयारियों का समर्थन कर रहे हैं।

About Author

ohm verma

editor

See author's posts

Post navigation

Previous: ईवी अपनाने और प्रमुख चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी पीएम ई-ड्राइव योजना
Next: प्रधानमंत्री ने गांधी जयंती के अवसर पर नागरिकों को शुभकामनाएं दीं

Related Stories

Social Politics
  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर

Social Politics: नोएडा के युवा नेताओं में तेजी से उभरता नाम संदीप अवाना

infopost September 5, 2026 0
Ram Mandir Trust Controversy
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Ram Mandir Trust Controversy: राम मंदिर ट्रस्ट पर उठे सवाल

infopost June 27, 2026
Narendra Modi IVLP Program
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Narendra Modi IVLP Program: क्या 1993 का अमेरिकी कार्यक्रम आज भी खड़ा करता है सवाल?

infopost June 27, 2026

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.