प्रधानमंत्री 02 अक्टूबर, 2024 को गांधी जयंती के अवसर पर नवयुग स्कूल, नई दिल्ली में स्वच्छ भारत अभियान में भाग लिया।
इंफोपोस्ट डेस्क, नयी दिल्ली। ganadhi jayanti :
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गांधी जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा:
“सभी देशवासियों की ओर से पूज्य बापू को उनकी जन्म-जयंती पर शत-शत नमन। सत्य, सद्भाव और समानता पर आधारित उनका जीवन और आदर्श देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणापुंज बना रहेगा।”
प्रधानमंत्री स्वच्छता अभियान में भी भाग लिया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गांधी जयंती के अवसर पर देश के युवाओं के साथ स्वच्छता अभियान में भाग लिया। मोदी ने नागरिकों से स्वच्छता संबंधी गतिविधियों में भाग लेने का भी आग्रह किया, जिससे स्वच्छ भारत मिशन को मजबूती मिलेगी।
ganadhi jayanti : प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया: “गांधी जयंती पर आज अपने युवा साथियों के साथ स्वच्छता अभियान का हिस्सा बना। मेरा आप सभी से आग्रह है कि आज आप भी अपने आसपास स्वच्छता से जुड़ी मुहिम का हिस्सा जरूर बनें। आपकी इस पहल से ‘स्वच्छ भारत’ की भावना और मजबूत होगी।
स्वच्छ भारत अभियान के 10 वर्ष पूरे होने की सराहना
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान के 10 वर्ष पूरे होने की सराहना की है, जो भारत को स्वच्छ बनाने और बेहतर स्वच्छता सुविधाएँ सुनिश्चित करने का एक महत्वपूर्ण सामूहिक प्रयास है।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया: “आज, हम स्वच्छ भारत के 10 वर्ष पूरे होने का उत्सव मना रहे हैं, जो भारत को स्वच्छ बनाने और बेहतर स्वच्छता सुविधाएँ सुनिश्चित करने का एक महत्वपूर्ण सामूहिक प्रयास है। मैं उन सभी को सलाम करता हूँ, जिन्होंने इस अभियान को सफल बनाने के लिए काम किया है!”

प्रधानमंत्री ने लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की
ganadhi jayanti : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
एक्स पर अपनी एक पोस्ट में, उन्होंने कहा : “देश के जवान, किसान और स्वाभिमान के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि।”


