भारत-नेपाल जिलास्तरीय सीमा समन्वय समिति की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
हीरालाल प्रसाद, बीरगंज। indo-nepal :
सीमा पार की चुनौतियों से निपटने के लिए आपसी सहयोग की एवं समन्वय के उद्देश्य से नेपाल के बीरगंज स्थित पर्सा आईसीपी के हॉल में इंडो नेपाल वार्डर कॉर्डिनेशन कमिटी की उच्चस्तरीय बैठक का अयोजन किया गया। इस बैठक नेपाली सीमावर्ती जिले के पदाधिकारी एवं पूर्वी चम्पारण तथा पश्चिम चम्पारण जिला के वरीय पदाधिकारी सम्मिलित हुए।
indo-nepal : बैठक में सीमा सुरक्षा, जाली नोट, आर्म्स, ड्रग्स एण्ड नारकोटिक्स, लीकर, तम्बाकू एवं अन्य अवैध वस्तुओं की तस्करी नियंत्रण, क्रॉस बॉर्डर क्राइम कंट्रोल, मोस्टवांटेड अपराधियों की धरपकड़, विदेशी नागरिकों और संदिग्ध लोगों की अवैध आवाजाही एवं अवांछित गतिविधि पर रोक तथा आपसी सूचनाओं के आदान-प्रदान और आपसी सहयोग संबंधित मुद्दों पर गहन विमर्श किया गया।
बैठक की संयुक्त अध्यक्षता पर्सा जिला के सीडीओ एवं जिलाधिकारी पूर्वी चम्पारण के द्वारा किया गया। बैठक के बाद संयुक्त रूप से दोनों जिलाधिकारी ने बताया कि वार्ता काफी सौहार्दपूर्ण और सकरात्मक माहौल में हुई है। आने वाले समय में क्रॉस बॉर्डर अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने में काफी सहयोग मिलेगी।
indo-nepal : बैठक के प्रारंभ में जिलाधिकारी पूर्वी चंपारण एवं जिलाधिकारी पश्चिमी चंपारण के द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 के अवसर पर नेपाल की तरफ से प्राप्त सहयोग के लिए उपस्थित नेपाली सिस्टम मंडल का धन्यवाद किया गया।
indo-nepal : बैठक में पर्सा एवं बारा जिला के सीडीओ सहित नेपाली शिष्टमण्डल के साथ पूर्वी चम्पारण के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी चंपारण के जिलाधिकारी, बगहा के पुलिस अधीक्षक, नगर आयुक्त नगर निगम मोतिहारी, अपर समाहर्ता, सदर एसडीओ मोतिहारी, एसडीओ रक्सौल, डीसीएलआर रक्सौल, एसडीपीओ, डीएफओ, उत्पाद अधीक्षक पूर्वी चंपारण, एसएसबी कमांडेंट सहित अन्य अधिकारी शामिल थे।




