death of soldiers
इंफोपोस्ट डेस्क, नयी दिल्ली। death of soldiers :
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!लद्दाख से एक बुरी खबर आई है। इसमें हमारे पांच वीर सैनिकों की मौत हो गई। यहां के दौलत बेग ओल्डी इलाके में सैन्य अभ्यास के दौरान दिल दहनाने वाली घटना हो गई। रक्षा अधिकारी ने बताया कि एलएसी के पास नदी पार करते समय शुक्रवार को अचानक से नदी का जलस्तर बढ़ गया। इसमें सेना के जवान फंस गए। हादसे में सेना के 5 जवानों की मौत हो गई।
टैंक अभ्यास चल रहा था
death of soldiers : जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को रात में दौलत बेग ओल्डी में टैंक अभ्यास चल रहा था। सेना के कई टैंक यहां मौजूद थे। इस दौरान वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पास एक टी-72 टैंक द्वारा रात में नदी कैसे पार की जाती है, इसका अभ्यास चल रहा था। रक्षा अधिकारी के अनुसार, कल शाम दौलत बेग ओल्डी इलाके में नदी पार करने के अभ्यास के दौरान हुए हादसे में एक जेसीओ और चार जवान समेत भारतीय सेना के पांच जवान बलिदान हो गए। सभी पांचों शव बरामद कर लिए गए हैं। टैंक की बरामदगी की भी कोशिश चल रही है।
सेना ने जारी किया बयान
वहीं, भारतीय सेना ने एक बयान जारी करते हुए बताया कि 28 जून 2024 की रात को एक सैन्य प्रशिक्षण गतिविधि के पूरा होने के दौरान पूर्वी लद्दाख के सासेर ब्रांगसा के पास श्योक नदी में अचानक जल स्तर बढ़ने के कारण सेना का एक टैंक फंस गया। बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचे। दरअसल, नदी के तेज प्रवाह और जल स्तर के कारण बचाव अभियान सफल नहीं हुआ और टैंक चालक दल के सदस्यों की जान चली गई। बता दें कि भारतीय सेना पूर्वी लद्दाख में परिचालन तैनाती के दौरान अपने पांच बहादुर कर्मियों के खोने पर दुख व्यक्त करती है। बचाव अभियान जारी है।
राजनाथ सिंह ने जताया दुख
death of soldiers : लद्दाख हादसे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि 5 जवानों के बलिदान होने की खबर से दुख हुआ। नदी के पार टैंक ले जाते समय दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हुआ। उन्होंने आगे लिखा है कि हम वीर सैनिकों की सेवा को कभी नहीं भूलेंगे। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना। दुख की इस घड़ी में देश उनके साथ खड़ा है।


