Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

October 25, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • खेल पोस्ट
  • तकनीक
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ताजा तरीन
  • संस्कार

गुग्गुल की धूप से शांत होती है गृह कलह

August 26, 2020
A1

धूप, दीप और नैवेद्य भारतीय पूजा पद्धति के अभिन्न अंग होते हैं। क्या आप जानते हैं कि धूप से हमें क्या फायदा होता है? दरअसल, हमारी पूजा पद्धति वैज्ञानिक है, लेकिन हम उसके रहस्य को नहीं जानते हैं। हमें सिर्फ इतना पता होता है कि उससे राहत जरूर मिलती है। आज हम धूप के बारे में चर्चा करेंगे।

दरअसल, धूप कई प्रकार की होती है। तंत्रसार के अनुसार अगर, तगर, कुष्ठ, शैलज, शर्करा, नागरमाथा, चंदन, इलाइची, तज, नखनखी, मुशीर, जटामांसी, कर्पूर, ताली, सदलन और गुग्गुल ये सोलह प्रकार के धूप माने गए हैं। इसे षोडशांग धूप कहते हैं।

गुग्गुल का उपयोग सुगंध, इत्र व औषधि में भी किया जाता है। इसकी महक मीठी होती है और आग में डालने पर वह स्थान सुंगध से भर जाता है। अक्सर गुरुवार को इसकी धूप घर में दी जाती है। जानते हैं गुग्गुल की धूप देने से क्या फायदा होता है।

गुग्गल की सुगंध से जहां आपके मस्तिष्क का दर्द और उससे संबंधित रोग दूर हो जाते हैं, वहीं इसे दिल के दर्द में भी लाभदायक माना गया है। घर में साफ-सफाई रखते हुए पीपल के पत्ते से 7 दिन तक घर में गौमूत्र के छींटे मारें और शुद्ध गुग्गल की धूप जला दें। इससे घर की नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाती हैं।

सप्ताह में एक बार किसी भी दिन घर में कंडे जलाकर गुग्गुल या गुग्गल की धूनी देने से गृह कलह शांत होता है। यदि आपको किसी भी प्रकार का तनाव है या चिंता है तो गुग्गुल की धूप से राहत मिलेगी। इससे रात में अच्छी नींद भी आती है।

कहते हैं कि इस धूप से पारलौकिक या दिव्य शक्तियां आकर्षित होती हैं और व्यक्ति को उनसे मदद मिलती है। गुरुवार को किसी मंदिर या समाधि पर इसकी धूप लगाएं। यह धूप देवताओं के निमित्त ही देनी चाहिए।

सर्वप्रथम एक कंडा जलाएं। फिर कुछ देर बाद जब उसके अंगारे ही रह जाएं तब उस पर गुग्गुल डाल दें। इससे संपूर्ण घर में एक सुगंधित धुआं फैल जाएगा। अक्सर यह धूप गुरुवार और रविवार को दी जाती है।

About Author

See author's posts

Post navigation

Previous: पूंजीवाद से लाभान्वित दलित-समाज का दायरा सिकुड़ा
Next: आपके खून में ऑक्सीजन की मात्रा बताती है ये स्मार्टवॉच

Related Stories

UP PET Exam
  • ताजा तरीन
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा

UP PET Exam: दूर सेंटर से अभ्यर्थियों की बढ़ी मुश्किलें

infopost October 25, 2026 0
SIR Protest
  • ताजा तरीन
  • राष्ट्रीय

SIR Protest: दिल्ली में प्रदर्शन तेज, 1 नवंबर की रैली पर नजर

infopost October 24, 2026 0
November 1 Rally
  • ताजा तरीन
  • सत्ता की सियासत

November 1 Rally: विपक्ष के बड़े शक्ति प्रदर्शन की तैयारी

infopost October 24, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.