हीरालाल प्रसाद, मोतिहारी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!flood control: बिहार में बाढ़ की आशंका को देखते हुए सभी जिलों के प्रशासनिक अधिकारी सचेत हो गए हैं। वे आवश्यक कदम उठा रहे हैं ताकि लोगों को परेशानी न हो। बुधवार को पूर्वी चंपारण जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, मोतिहारी जिला आपदा प्रबंधन अंतर्गत बाढ़ नियंत्रण हेतु पताही प्रखंड में बेलवा घाट का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के क्रम में भारी वर्षा को देखते हुए बाढ़ नियंत्रण हेतु निबंधित नावों की व्यवस्था करने, सामुदायिक किचन की तैयारी रखने, स्थानीय जनप्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित कर सतत निगरानी करने के लिए उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
flood control: इस अवसर पर सहायक समाहर्ता , अनुमंडल पदाधिकारी ढाका/ पकड़ीदयाल ,अंचलाधिकारी ,थानाध्क्ष ,आपदा कर्मी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि गण उपस्थित थे।


