Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

July 22, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर

हर लांचिंग पर राहुल गांधी रहे नाकाम

ohm verma August 9, 2023
amit

इंफोपोस्ट डेस्क, नयी दिल्ली।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Amit Shah:  गृह मंत्री अमित शाह ने आज लोकसभा में विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं वहीं राहुल गांधी को जमकर आड़े हाथों लिया। राहुल गांधी का नाम लिए बिना अमित शाह ने कहा, इस सदन में एक ऐसे नेता हैं जिन्हें 13 बार लॉन्च किया गया और 13 ही बार उन्हें सफलता नहीं मिली।

Amit Shah: उनका एक लॉन्च मैंने भी देखा, जब वह बुंदेलखंड की महिला कलावती से मिलने गए थे। लेकिन उन्होंने कलावती के लिए कुछ नहीं किया। कलावती को घर, बिजली, गैस आदि देने का काम नरेंद्र मोदी की सरकार ने किया। हमने किसानों को जो दिया है वह मुफ्त नहीं है, बल्कि हमने उन्हें आत्मनिर्भर बनाया है। अमित शाह ने कहा, यूपीए का चरित्र अपनी सरकार बचाने के लिए भ्रष्टाचार करना है। यह अविश्वास प्रस्ताव देश में विपक्ष का असली चरित्र दिखाएगा, जो सिर्फ भ्रम पैदा करने के लिए लाया गया है।

पाक-जमीयत से नहीं कश्मीरी युवाओं से बात करेंगे’

Amit Shah: अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने कश्मीर से धारा 370 हटाई। इसके बाद से वहां शांति कायम है। आतंकवादियों से सेना बिना किसी दबाव के निपट रही है। पहले कांग्रेस की सरकार में कहा जाता था कि हुर्रियत से बात होनी चाहिए तो कभी कहा जाता था कि पाकिस्तान की सरकार से बातचीत होनी चाहिए। लेकिन मोदी सरकार आते ही सबकुछ बदल गया। हम हुर्रियत, जमीयत और पाकिस्तान से नहीं, बल्कि कश्मीर घाटी के युवाओं से बात करेंगे।

मोदी सरकार ने कश्मीर को आतंकवाद से पूरी तरह मुक्त कराने के लिए लगातार काम किया है। अमित शाह ने कहा कि मणिपुर में हिंसा हुई है, इससे हम इनकार नहीं कर रहे। लेकिन इस पर राजनीति हो रही है, वह शर्मनाक है. हम हमेशा से मणिपुर पर चर्चा के लिए तैयार थे, लेकिन विपक्ष ने भ्रम फैलाया. इनको सिर्फ विरोध करना था,चर्चा नहीं।

‘मोदी ने लिए ऐतिहासिक फैसले’

गृह मंत्री ने कहा, वे (यूपीए) कहते रहते हैं कि वे किसानों का कर्ज माफ कर देंगे। हम सिर्फ कर्ज माफ करने में विश्वास नहीं रखते, बल्कि ऐसी व्यवस्था बनाने में विश्वास रखते हैं, जहां किसी को कर्ज लेना ही न पड़े। पीएम मोदी सरकार ने कुछ ऐतिहासिक फैसले लिए और वंशवाद-भ्रष्टाचार को खत्म किया। यूपीए का चरित्र सत्ता की रक्षा करना है लेकिन एनडीए सिद्धांत की रक्षा के लिए लड़ता है।

शाह ने कहा, यह समझना होगा कि यूपीए जनधन योजना का विरोध क्यों कर रहे थे? पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कहा था कि जब केंद्र से 1 रुपया भेजा जाता है, तो लाभार्थी तक केवल 15 पैसे ही पहुंचते हैं। लेकिन आज, आज पूरी राशि गरीबों तक पहुंचती है।

आंतरिक सुरक्षा के लिए उठाए कड़े कदम

मोदी सरकार के आतंरिक सुरक्षा को लेकर उठाए गए कदमों पर अमित शाह ने कहा, हमने देश में पीएफआई पर प्रतिबंध लगाया और देश में 90 से अधिक स्थानों पर छापे मारे। लंदन, ओटावा और सैन फ्रांसिस्को में हमारे दूतावासों पर हमलों से संबंधित मामले एनआईए को सौंप दिए गए। 26/11 तहव्वुर हुसैन राणा को भी जल्द ही भारत में जूडिशरी का सामना करना पड़ेगा।

About Author

ohm verma

editor

See author's posts

Post navigation

Previous: मोतिहारी में बाढ़ नियंत्रण के लिए जिलाधिकारी ने किया बेलवा घाट का निरीक्षण
Next: पटना में नवगठित संस्कृत शिक्षा बोर्ड की बैठक

Related Stories

Rajiv Narayan's prediction
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Rajiv Narayan’s prediction: ज्योतिषीय भविष्यवाणी से गरमाई राजनीतिक बहस

infopost July 20, 2026 0
Sonam Wangchuk Episode
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Sonam Wangchuk Episode: पुलिस कार्रवाई ने तेज की राजनीतिक बहस

infopost July 19, 2026 0
Sonam Wangchuk
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Sonam Wangchuk: लोकतांत्रिक आंदोलन को दबाने की कोशिश!

infopost July 18, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.