Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

October 17, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • खेल पोस्ट
  • तकनीक
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ताजा तरीन
  • मनोरंजन

Aravali International Film: अरावली इंटरनेशनल फ़िल्म फ़ेस्टिवल में 70 देशों की फिल्में

April 18, 2022
Aravali International Film

इन्फोपोस्ट न्यूज

नई दिल्ली। दो दिवसीय अरावली अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के तीसरे संस्करण का उदघाटन शनिवार को दिल्ली के NDMC कन्वेंशन सेंटर के सभागार में हुआ। इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, छत्तीसगढ़ से सांसद प्रबल प्रताप जूदेव, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. केजी सुरेश, आफ्ट के निर्देशक संदीप मारवा, जानेमाने कलाकार सुमित वत्स, अरावली इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल के निदेशक डॉ. अवनीश राजवंशी, डायलॉग इनिशिएटिव फाउंडेशन के डायरेक्टर व वरिष्ठ पत्रकार डॉ. राकेश योगी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अर्जुन राम मेघवाल ने कहा , ‘मेरे लिए बहुत ख़ुशी की बात है हमारी जीवन रेखा अरावली पर्वतमाला के नाम पर अरावली इंटरनेशनल फ़िल्म फ़ेस्टिवल का आयोजन हो रहा है । बहुत अच्छी बात है कि इस फ़िल्म फ़ेस्टिवल में सत्तर देशों से फ़िल्में आई हैं । देश विदेश में इस फ़ेस्टिवल के माध्यम से अरावली क्षेत्र का मान- सम्मान बढ़ रहा है ।

फ़िल्म ऐसा माध्यम है जो जीवन पर बहुत गहरा असर छोड़ता है इसलिए अच्छे समाज के लिए अच्छी फ़िल्मों का होना भी बहुत ज़रूरी है । मेरा मानना है कि आज भी देश में भी और दुनिया में भी अच्छी फ़िल्में बनती हैं लेकिन शायद उनको उतना प्रचार और सम्मान नहीं मिलता है ।अरावली फ़िल्म फ़ेस्टिवल इन अच्छी फ़िल्मों को ना केवल दुनिया के सामने लाने का काम कर रहा है बल्कि उनको मान सम्मान भी दे रहा है ।

विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में मौजूद रहे कुलपति के.जी सुरेश ने कहा कि केजी सुरेश ने कहा कि फिल्मों को देखना ही नहीं समझना जरूरी है और इसके लिए फिल्म फेस्टिवल्स का आयोजन महत्वपूर्ण है।  आफ्ट के निदेशक संदीप मारवा ने कहा कि भारत आज दुनिया का सबसे बड़ा फ़िल्म निर्माता है जो हर साल 2000 से ज्यादा फिल्मों का निर्माण करता है उन्होंने इस कदम को सराहनीय बताते हुए अरावली इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल के निदेशक अवनीश राजवंशी को धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम के अंतिम दिन अरावली इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल में दुनिया भर से आई तकरीबन 286 फिल्मों में से 41 फिल्मों को अच्छी स्क्रेनिंग के लिए चुना गया और उनमें से संयुक्त रूप से 6 फिल्मों को सर्वश्रेष्ठ सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जानीमानी अभिनेत्री हिमानी शिवपूरी, विशिष्ट अतिथि के रूप में IIMC के मुख्य निदेशक प्रो. संजय द्विवेदी, NDMC के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय, लेखक और निर्देशक सुमित किशोर उपस्थित रहे। इन्होंने चुनी गई सर्वश्रेष्ठ फिल्मों को अवार्ड देकर सम्मानित किया और इस प्रकार के कार्यक्रम के लिए अरावली इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल के निदेशक को धन्यवाद किया।

About Author

See author's posts

Post navigation

Previous: Russia-Ukraine War: इस लड़ाई से किसे कितना लाभ?
Next: Shivraj ji: आपकी कथनी और करनी में फर्क है शिवराज जी

Related Stories

Delhi Protest 2026
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • राष्ट्रीय

Subject: Delhi Protest 2026: प्रदर्शन से पहले हिरासत और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

infopost October 10, 2026 0
Supreme Court Metro Services
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • राष्ट्रीय

Subject: Supreme Court Metro Services: सुप्रीम कोर्ट का नियंत्रित संचालन पर जोर

infopost October 10, 2026 0
Noida Ramlila 2026: नोएडा में कल से भव्य रामलीला महोत्सव
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर

Noida Ramlila 2026: नोएडा में कल से भव्य रामलीला महोत्सव

Avatar Shrikant Singh October 10, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.