Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

September 7, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर
  • मनोरंजन

Fight Nights: सिर चढ़ कर बोला फाइट नाइट्स का क्रेज

infopost April 1, 2023
Fight Nights

Fight Nights: एमएफएन यानी फाइट नाइट्स का क्रेज बढ़ रहा है। क्योंकि रोमांचक मनोरंजन की रात लोगों के लिए एक गर्व की अनुभूति लेकर आती है। यह निश्चित रूप से पूरे देश पर हावी हो गया है। हम उस रात की बात कर रहे हैं, जो दिल्ली के लोगों के लिए बहुप्रतीक्षित और लंबी रात थी।

Fight Nights: मैट्रिक्स फाइट नाइट में दिखा अनूठा जुनून

इंफोपोस्ट न्यूज

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Fight Nights: मैट्रिक्स फाइट नाइट (एमएफएन), फाइट के प्रशंसकों के लिए साल की सबसे बड़ी और बहुप्रतीक्षित रात आखिरकार आ गई। 11वां संस्करण पहले से कहीं ज्यादा बड़ा और बेहतर साबित हुआ। बड़ी रात से ठीक पहले आयशा श्रॉफ, कृष्णा श्रॉफ और कोच एलन फेनंडेस ने एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी विस्तार से जानकारी दी।

एमएफएन के बारे में आयशा श्रॉफ ने कहा, ‘हमने चौबीसों घंटे काम किया और आखिरकार इसका बड़ा और बेहतर 11वां संस्करण तालकटोरा स्टेडियम में कामयाबी के साथ संपन्न हो गया। शाम छह बजे से शुरू हुए मुकाबलों को लाखों लोगों ने लाइव देखकर भरपूर आनंद लिया।’

रोमांचक मनोरंजन की रात

वहीं, कृष्णा श्रॉफ कहती हैं, ‘इसकी स्थापना के बाद से ही हमारी एमएफएन फाइट नाइट्स का क्रेज और बढ़ गया है। मेरा मानना ​​है कि हमने एक बार फिर खुद को पीछे छोड़ दिया है और हमें आपके लिए रोमांचक मनोरंजन की रात पेश करने पर बेहद गर्व की अनुभूति हो रही है!’

कोच एलन फेनांडेस कहते हैं, ‘यह भीड़ और जुनून अविश्वसनीय था। यह निश्चित रूप से पूरे देश पर हावी हो गया है। लोगों ने एक तरह से सीट बेल्ट बांधकर एक रोमांचकारी रोलरकोस्टर सवारी के तौर पर यह अनुभव लिया।’

बता दें कि भारत का प्रमुख और अपनी तरह का पहला फाइट नाइट प्रमोशन एमएफएन देशभर के फाइटर्स के लिए फुल बॉडी कॉम्बैट स्पोर्ट्स एथलीटों के रूप में अपनी प्रतिभा और कौशल दिखाने का एक अनूठा मंच है।

अब तक 11 सफल फाइट नाइट संस्करण

एमएफएन के अब तक 11 सफल फाइट नाइट संस्करण हो चुके हैं। एमएमए मैट्रिक्स की कोर टीम में टाइगर श्रॉफ, कृष्णा श्रॉफ, आयशा श्रॉफ और कोच एलन फेनांडेस शामिल हैं। मैट्रिक्स ने आधुनिक उपकरणों के साथ-साथ तकनीकी और शारीरिक रूप से कुशल प्रशिक्षकों में भारी निवेश किया है। ताकि सर्वश्रेष्ठ-इन-क्लास फिटनेस दृष्टिकोण प्रदान किया जा सके।

इसमें शामिल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स एक पूर्ण-संपर्क मुकाबला है जो ब्राजीलियाई जिउ-जित्सु, बॉक्सिंग, मय थाई, कराटे, कुश्ती और किकबॉक्सिंग को जोड़ती है। यह शरीर को सुडौल बनाने, आत्मरक्षा तकनीक सीखने और बहुत कुछ करने के लिए एक उत्कृष्ट कला है।

About Author

infopost

administrator

See author's posts

Post navigation

Previous: Adipurush Movie: छा गया आदिपुरुष फिल्म का पोस्टर
Next: Ramkatha: सौभाग्य का अवसर है श्री रामकथा

Related Stories

Social Politics
  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर

Social Politics: नोएडा के युवा नेताओं में तेजी से उभरता नाम संदीप अवाना

infopost September 5, 2026 0
Ram Mandir Trust Controversy
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Ram Mandir Trust Controversy: राम मंदिर ट्रस्ट पर उठे सवाल

infopost June 27, 2026
Narendra Modi IVLP Program
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Narendra Modi IVLP Program: क्या 1993 का अमेरिकी कार्यक्रम आज भी खड़ा करता है सवाल?

infopost June 27, 2026

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.