Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

September 6, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर
  • मनोरंजन

Adipurush Movie: छा गया आदिपुरुष फिल्म का पोस्टर

infopost April 1, 2023
Adipurush Movie

Adipurush Movie: प्रभास, कृति सैनन, सैफ अली खान और सनी सिंह जैसे कलाकारों से लैस फिल्म आदिपुरुष का पोस्टर काफी लोकप्रिय हो रहा है। फिल्म का यह शानदार पोस्टर रामनवमी के मौके पर जारी किया गया था। फिल्म 16 जून 2023 को दुनिया भर में रिलीज होने जा रही है।

Adipurush Movie: सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला पोस्टर

श्रीकांत सिंह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Adipurush Movie: लॉन्च होने के कुछ घंटों के भीतर ही आदिपुरुष फिल्म का पोस्टर सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला पोस्टर बन गया है। जैसे ही प्रभास ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्टर को पोस्ट किया, प्रशंसकों ने उस पर खूब प्यार बरसाया। इस पोस्ट ने इंस्टाग्राम पर एक मिलियन से भी अधिक लाइक्स हासिल कर लिए।

फिल्म आदिपुरुष 16 जून 2023 को दुनिया भर में मेगा रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म के निर्माताओं ने रामनवमी के शुभ अवसर पर सुबह ही फिल्म का दिव्य पोस्टर लॉन्च कर दिया। इसके कुछ घंटों के भीतर ही प्रसंशकों ने पोस्टर पर भरपूर प्यार बरसाना शुरू कर दिया।

प्रभास को राघव के रूप में, कृति सैनन को जानकी के रूप में, सनी सिंह को शेष के रूप में और देवदत्त नागे को बजरंग के रूप में उन्हें नमन करते हुए यह पोस्टर लोगों को बेहद पसंद आया है।

एक मिलियन से ज़्यादा लोगों की लाइक

इतना ही नहीं, इंस्टाग्राम पर प्रभास के एकल पोस्ट ने एक मिलियन से ज़्यादा लोगों की लाइक बटोर लिए हैं। और इसके दिव्य लॉन्च के तुरंत बाद इसे सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला पोस्टर बना दिया गया है।

16 जून 2023 को रिलीज़ हो रही इस भव्य फिल्म में प्रभास, कृति सैनन, सैफ अली खान, सनी सिंह सहित कई शानदार कलाकारों ने अभिनय का जादू बरसाया है। रोशनी की जगमगाहट और मंत्रों की गूंज के साथ ‘आदिपुरुष’ के निर्माताओं ने रामनवमी पर फिल्म का शानदार पोस्टर जारी कर धूम मचा दिया।

प्रभु श्री राम के गुणों को दर्शाती फिल्म का बेसब्री से इंतजार

पोस्टर में राघव के रूप में प्रभास, जानकी के रूप में कृति सैनन, शेष के रूप में सनी सिंह और बजरंग के रूप में देवदत्त नागे नज़र आ रहे हैं। यह फिल्म प्रभु श्री राम के गुणों को दर्शाती है। धर्म, साहस और बलिदान पर जोर देने वाली इस फिल्म का पोस्टर भी कमाल कर रहा है।

रामनवमी को भगवान श्री राम की जयंती मनाई जाती है। जो रावणत्व की पराकाष्ठा पर रामत्व के आविर्भाव को अवश्यंभावी होने का संकेत देती है। ऐसे में निर्माताओं ने देवत्व के एक महत्वपूर्ण प्रतीक को प्रस्तुत किया है, जो अधर्म पर धर्म की जीत को रेखांकित करता है।

रामायण पहली बार आईमैक्स और 3डी में बड़े पर्दे पर

भारतीय महाकाव्य रामायण के नायक को आदिपुरुष फिल्म में 16 जून, 2023 को आईमैक्स और 3डी में बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा। इससे फिल्म के प्रति लोगों का कौतूहल काफी बढ़ गया है। तभी तो फिल्म के पोस्टर को ही ​इतना ज्यादा मान सम्मान मिल रहा है।

ओम राउत निर्देशित आदिपुरुष फिल्म का निर्माण टी-सीरीज़, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, ओम राउत, प्रसाद सुतार और रेट्रोफाइल्स के राजेश नायर ने किया है। यह फिल्म जब 16 जून 2023 को दुनिया भर में रिलीज़ होगी तो भारतीय सिनेमा को एक बार फिर ग्लोबल प्रतिष्ठा मिलेगी।

About Author

infopost

administrator

See author's posts

Post navigation

Previous: New Movies: त्रासदी कभी रंगीन नहीं हो सकती
Next: Fight Nights: सिर चढ़ कर बोला फाइट नाइट्स का क्रेज

Related Stories

Social Politics
  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर

Social Politics: नोएडा के युवा नेताओं में तेजी से उभरता नाम संदीप अवाना

infopost September 5, 2026 0
Ram Mandir Trust Controversy
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Ram Mandir Trust Controversy: राम मंदिर ट्रस्ट पर उठे सवाल

infopost June 27, 2026
Narendra Modi IVLP Program
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Narendra Modi IVLP Program: क्या 1993 का अमेरिकी कार्यक्रम आज भी खड़ा करता है सवाल?

infopost June 27, 2026

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.