Election campaign: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए गुजरात की सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्टी सक्रिय हो गई है। हजारों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। पार्टी की उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी का गठन भी कर दिया गया है। सदस्यता अभियान लगातार जारी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!Election campaign: कार्यकारिणी गठित, अतुल मिश्र पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष
इंफोपोस्ट न्यूज
नोएडा, उत्तर प्रदेश। Election campaign: प्रदेश में विधानसभा चुनाव कुछ ही महीने में होने वाले हैं। इसी के मद्देनजर सरदार वल्लभ पटेल पार्टी ने सोमवार को प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया।
पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कल्पेश भाई पारिख के निर्देश पर गठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई है। समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय युवा नेता अतुल मिश्र को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।
अधिक प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे जाएंगे
इस मौके पर अतुल मिश्र ने बताया कि पार्टी प्रदेश के विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारेगी। उन्होंने प्रदेश की जनता से अपील की है कि पार्टी से अधिक से अधिक लोग जुड़ें और प्रदेश की राजनीति को एक नई दिशा देने में सहयोग करें।
उन्होंने बताया कि पार्टी प्रदेश की जनता के हित में काम करेगी। पार्टी ने अब तक कई जनांदोलन किए हैं। उसके जरिये किसानों, बेरोजगारों और बढ़ती महंगाई जैसे मुद्दों को उठाया गया। पार्टी ने प्राइवेट अस्पतालों में भ्रष्टाचार के मामलों को भी जोर शोर से उठाया है।
लोकप्रिय चेहरे पार्टी से जुड़े
श्री मिश्र का कहना है कि पार्टी आगे भी जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाती रहेगी। पार्टी ने कार्यकारिणी में ऐसे चेहरों को शामिल किया है, जो जनता के बीच काफी लोकप्रिय हैं।
नोएडा मीडिया क्लब में आयोजित कार्यक्रम आए पत्रकारों ने पार्टी की चुनावी रणनीति के संदर्भ में बात की। श्री मिश्र ने पूरे आत्मविश्वास के साथ पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए।


