Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

October 25, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • खेल पोस्ट
  • तकनीक
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर

BJP Noida Unit: डॉक्टर महेश शर्मा में अटूट विश्वास

infopost August 21, 2023
BJP Noida Unit

BJP Noida Unit: भाजपा की नोएडा इकाई ने डॉक्टर महेश शर्मा में अटूट विश्वास जताया है। पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता के मुताबिक, पार्टी के लिए डॉक्टर शर्मा के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। क्योंकि वह सदैव पार्टी के सच्चे सिपाही के रूप में कार्य करते रहे हैं।

BJP Noida Unit: लोकसभा प्रत्याशी चुनने का अधिकार राष्ट्रीय नेतृत्व को

इंफोपोस्ट न्यूज


नोएडा, उत्तर प्रदेश। BJP Noida Unit: भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा है कि लोकसभा प्रत्याशी चुनने का अधिकार हमारे राष्ट्रीय नेतृत्व को है। क्योंकि राष्ट्रीय नेतृत्व का जो आदेश होता है, उसी के अनुसार संगठन कार्य करता है।

डॉक्टर महेश शर्मा हमारे लोकप्रिय सांसद हैं। तभी तो उन्हें हमेशा जनता का समर्थन मिलता है। इसी समर्थन के बल पर वह दो बार सांसद चुने गए। नोएडा विधानसभा क्षेत्र का पहला विधायक बनने का उन्हें गौरव प्राप्त है। गौतमबुद्ध नगर जिले में पार्टी का जनाधार बढ़ाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

डॉक्टर महेश शर्मा को बताया पार्टी का सच्चा सिपाही

विषम से विषम परिस्थितियों में भी उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन नहीं छोड़ा। वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में उन्हें हार का भी सामना करना पड़ा, लेकिन उनके हौसले कभी पस्त नहीं हुए। पार्टी में वह निरंतर एक सच्चे सिपाही के रूप में कार्य कर रहे हैं।

बावजूद इसके, उनके खिलाफ एजेंडे चलाए जा रहे हैं। हम एजेंडाबाजों के मंसूबे कभी पूरे नहीं होने देंगे। यहां तक कि कुछ खबरिया चैनलों ने अलग प्रत्याशी की भी घोषणा कर दी है। ऐसे कथित प्रत्याशी को अगर राजनीति करनी है तो वह सबसे पहले अपनी नौकरी से इस्तीफा दें। फिर राजनी​ति करने के लिए आगे आएं।

कथित प्रत्याशी ने नौजवान पीढ़ी को बर्बाद किया!

बताना जरूरी है कि उक्त कथित प्रत्याशी जब तक गौतमबुद्ध नगर में अधिकारी रहे, अपने अधिकारों का गलत इस्तेमाल करते रहे। तभी तो उनके गलत फैसले आज भी नजीर बने हुए हैं। उन्होंने हमारे क्षेत्र की नौजवान पीढ़ी को बर्बाद करने का कार्य किया। मामूली विवाद में भी धारा 151 के तहत यहां के नौजवानों को 14 दिनों के लिए जेल में डाल दिया जाता था।

इन कार्रवाइयों से नौजवानों के भविष्य पर आज भी खतरा बना हुआ है। मैं ऐसे अधिकारी के खिलाफ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव से लिखित शिकायत करूंगा। ताकि ऐसे अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जा सके और ऐसे कारनामों की पुनरावृत्ति न होने पाए।

About Author

infopost

administrator

See author's posts

Post navigation

Previous: World Photography Day: दिल्ली एनसीआर के 21 फोटोजर्नलिस्ट ने नोएडा में लगाई तीन दिवसीय प्रदर्शनी
Next: बिहार में बढ़ता अपराध प्रशासनिक सुस्ती और निष्क्रियता का परिणाम : अमरेंद्र त्रिपाठी

Related Stories

SIR Protest
  • ताजा तरीन
  • राष्ट्रीय

SIR Protest: दिल्ली में प्रदर्शन तेज, 1 नवंबर की रैली पर नजर

infopost October 24, 2026 0
November 1 Rally
  • ताजा तरीन
  • सत्ता की सियासत

November 1 Rally: विपक्ष के बड़े शक्ति प्रदर्शन की तैयारी

infopost October 24, 2026 0
Nationalist Political Party
  • दिल्ली एनसीआर
  • सत्ता की सियासत

Nationalist Political Party: देश प्रथम पार्टी ने राष्ट्रहित को बताया सर्वोपरि

Avatar Shrikant Singh October 24, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.