Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

July 23, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर

इस नये भारत के सपने बहुत ऊंचे : मोदी

ohm verma September 27, 2023
rojgar mela pm modi

The Minister of State (Independent Charge) for Science & Technology, Prime Minister’s Office, Personnel, Public Grievances & Pensions, Atomic Energy and Space, Dr. Jitendra Singh in a group photograph during appointment letters distribution event under National Rozgar Mela being initiative by PM Modi at National Media Centre, in New Delhi on September 26, 2023.

प्रधानमंत्री ने रोजगार मेले को संबोधित किया। नव नियुक्त अभ्यर्थियों को लगभग 51,000 नियुक्ति पत्र वितरित किए। “प्रौद्योगिकी ने भ्रष्टाचार रोका है, विश्वसनीयता में सुधार किया है, जटिलता में कमी लाई है और सुविधा में वृद्धि की है”

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इंफोपोस्ट डेस्क, नयी दिल्ली। rojgar mela pm modi :


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रोजगार मेले को संबोधित किया और नव नियुक्त अभ्यर्थियों को लगभग 51,000 नियुक्ति पत्र वितरित किये। देश भर से चुने गए ये नवनियुक्त अभ्यर्थी सरकार के डाक विभाग, भारतीय लेखा परीक्षा और लेखा विभाग, परमाणु ऊर्जा विभाग, राजस्व विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, रक्षा मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय आदि सहित विभिन्न मंत्रालयों/विभागों से जुड़ेंगे। रोज़गार मेला देश भर में 46 स्थानों पर आयोजित किया जा रहा है।

rojgar mela pm modi :इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में आज नियुक्ति पत्र ग्रहण करने वाले अभ्यर्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि वे अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण के कारण यहां हैं और उन्हें लाखों अभ्यर्थियों में से चुना गया है। देश भर में मनाए जा रहे गणेश उत्सव का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इस पावन काल में नियुक्त लोगों के लिए यह उनके नव जीवन का ‘श्री गणेश’ है।

प्रधानमंत्री ने कहा, “भगवान गणेश सिद्धि के देवता हैं”। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सेवा के प्रति इन नवनियुक्त व्यक्तियों का समर्पण देश को अपने लक्ष्य पूरे करने में सक्षम बनाएगा।

देश के नए भविष्य की शुरुआत

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश ऐतिहासिक उपलब्धियों का साक्षी बन रहा है। उन्होंने आधी आबादी को सशक्त बनाने वाले नारी शक्ति वंदन अधिनियम का उल्लेख किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “महिला आरक्षण का विषय, जो 30 वर्षों से लंबित था, उसे दोनों सदनों द्वारा रिकॉर्ड मतों से पारित कर दिया गया। यह निर्णय नई संसद के पहले सत्र में ही लिया गया है, एक तरह से नई संसद में, देश के नए भविष्य की शुरुआत हुई है।”

नए भर्ती होने वालों में महिलाओं की पर्याप्त उपस्थिति के बारे में प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की बेटियां हर क्षेत्र में नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने कहा, “मुझे नारीशक्ति की सफलता पर बहुत- बहुत गौरव होता है और यह सरकार की नीति है कि उनकी तरक्की के लिए नित नए रास्ते खोले जाएं।” प्रधानमंत्री कहा कि किसी भी क्षेत्र में महिलाओं की उपस्थिति से हमेशा उस क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आया है।

विकसित भारत बनने का संकल्प

नये भारत की बढ़ती आकांक्षाओं का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इस नये भारत के सपने बहुत ऊंचे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, “भारत ने 2047 तक विकसित भारत बनने का संकल्प लिया है।” उन्होंने रेखांकित किया कि अगले कुछ वर्षों में देश विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा, ऐसे में आने वाले समय में सरकारी कर्मचारियों की भूमिका बहुत ज्यादा बढ़ने वाली है।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वे ‘नागरिक पहले’ के दृष्टिकोण का पालन करते हैं। आज नियुक्त होने वाले अभ्यर्थी प्रौद्योगिकी के साथ बड़े हुए हैं, इस बात पर गौर करते हुए प्रधानमंत्री ने उनसे अपने कार्यक्षेत्र में इसका उपयोग करने और शासन की दक्षता में सुधार लाने पर जोर दिया।

जटिलता में कमी, सुविधा में वृद्धि

शासन में प्रौद्योगिकी के उपयोग के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने ऑनलाइन रेलवे आरक्षण, आधार कार्ड, डिजिलॉकर, ईकेवाईसी, गैस बुकिंग, बिल भुगतान, डीबीटी और डिजीयात्रा द्वारा दस्तावेज़ीकरण की जटिलता समाप्त होने का उल्लेख किया। प्रधानमंत्री ने नए भर्ती होने वालों से इस दिशा में काम करने का आग्रह करते हुए कहा, “प्रौद्योगिकी ने भ्रष्टाचार रोका है, विश्वसनीयता में सुधार किया है, जटिलता में कमी लाई है और सुविधा में वृद्धि की है ।”

सरकार की नीतियां जन भागीदारी पर आधारित

rojgar mela pm modi : प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 9 वर्षों से सरकार की नीतियां नई मानसिकता, निरंतर निगरानी, मिशन मोड कार्यान्वयन और जन भागीदारी पर आधारित हैं, जिन्होंने महत्वपूर्ण लक्ष्यों की पूर्ति का मार्ग प्रशस्त किया है। स्वच्छ भारत और जल जीवन मिशन जैसे अभियानों का उदाहरण देते हुए प्रधानमंत्री ने सरकार के मिशन मोड कार्यान्वयन के दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला जहां परिपूर्णता प्राप्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Rozgar Mela stands as our dedicated effort to empower young individuals and strengthen their active engagement in the country's development. https://t.co/S1ZBRkXcR7

— Narendra Modi (@narendramodi) September 26, 2023

कर्मयोगी पोर्टल का उपयोग करने का आग्रह

rojgar mela pm modi :नए भर्ती होने वालों को सरकार के साथ सीधे काम करने का अवसर मिलने की ओर इंगित करते हुए प्रधानमंत्री ने उनसे सीखने की अपनी यात्रा जारी रखने और अपनी रुचि के क्षेत्रों में ज्ञान बढ़ाने के लिए आईजीओटी कर्मयोगी पोर्टल का उपयोग करने का आग्रह किया। संबोधन का समापन करते हुए प्रधानमंत्री ने नियुक्त व्यक्तियों और उनके परिजनों को बधाई दी और उनसे अगले 25 वर्षों में विकसित राष्ट्र के संकल्प को सिद्धि तक लाने का आग्रह किया।

यह है रोजगार मेला

रोज़गार मेला देश भर में 46 स्थानों पर आयोजित किया गया। इस पहल का समर्थन करने वाले केंद्र सरकार के विभागों और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारों में भर्तियां हो रही हैं। देश भर से चुने गए अभ्यर्थी डाक विभाग, भारतीय लेखा परीक्षा और लेखा विभाग, परमाणु ऊर्जा विभाग, राजस्व विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, कृषि मंत्रालय, रक्षा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय आदि सहित विभिन्न मंत्रालयों/विभागों में सरकार से जुड़ेंगे।

रोजगार मेला रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में उठाया गया कदम है। आशा है कि रोजगार मेला आगे रोजगार सृजन में उत्प्रेरक के रूप में कार्य करेगा और युवाओं को उनके सशक्तिकरण और राष्ट्रीय विकास में भागीदारी के लिए सार्थक अवसर प्रदान करेगा।

नवनियुक्त व्यक्तियों को आईजीओटी कर्मयोगी पोर्टल पर ऑनलाइन मॉड्यूल कर्मयोगी प्रारंभ के माध्यम से खुद को प्रशिक्षित करने का अवसर भी मिल रहा है, जहां 680 से अधिक ई-लर्निंग पाठ्यक्रम ‘कहीं भी किसी भी उपकरण’ लर्निंग प्रारूप के लिए उपलब्ध कराए गए हैं।

About Author

ohm verma

editor

See author's posts

Post navigation

Previous: मणिपुर में फिर बिगड़े हालात, राज्य में बंद रहेंगे स्कूल, इंटरनेट भी बंद
Next: प्रत्येक नागरिक को संसद में याचिका दायर करने की अनुमति : उपराष्ट्रपति

Related Stories

Rajiv Narayan's prediction
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Rajiv Narayan’s prediction: ज्योतिषीय भविष्यवाणी से गरमाई राजनीतिक बहस

infopost July 20, 2026 0
Sonam Wangchuk Episode
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Sonam Wangchuk Episode: पुलिस कार्रवाई ने तेज की राजनीतिक बहस

infopost July 19, 2026 0
Sonam Wangchuk
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Sonam Wangchuk: लोकतांत्रिक आंदोलन को दबाने की कोशिश!

infopost July 18, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.