Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

June 6, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर

मणिपुर में फिर बिगड़े हालात, राज्य में बंद रहेंगे स्कूल, इंटरनेट भी बंद

ohm verma September 27, 2023
violence in manipur

इंफोपोस्ट डेस्क, नयी दिल्ली। violence in manipur :

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मणिपुर एक बार फिर से हिंसा की चपेट में है। अब मैतेई समुदाय के 2 किशोरों के शव बरामद होने का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रदेश में हिंसा एक बार फिर भड़क उठी है। राज्य सरकार ने बिगड़ते हालात को देखते हुए राज्य के तमाम सरकारी-प्राइवेट स्कूल 27 और 29 सितंबर को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। राज्य में संचालित सभी बोर्डों के स्कूलों पर भी यह आदेश लागू होगा।

Manipur | All State Government/State Government Aided/Private Unaided Schools will be closed on 27th September and 29th September. pic.twitter.com/HShZpcm3bR

— ANI (@ANI) September 26, 2023

राज्य में 2 दिन बंद रहेंगे सभी स्कूल

मणिपुर सरकार के शिक्षा निदेशालय की ओर से मंगलवार को एक्स पर जारी पोस्ट के मुताबिक के मुताबिक, ‘राज्य सरकार/राज्य सरकार से सहायता प्राप्त/निजी गैर सहायता प्राप्त स्कूल 27.09.2023 (बुधवार) और 29.09.2023 (शुक्रवार) को बंद रहेंगे।’

इंटरनेट सस्पेंड

violence in manipur :राज्य में अफवाहों को रोकने के लिए अधिकारियों ने प्रदेश में अगले 5 दिनों के लिए इंटरनेट सेवाओं को सस्पेंड कर दिया है। ये प्रतिबंध 1 अक्टूबर 2023 की शाम तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान फोन सेवा तो जारी रहेगी लेकिन लोग इंटरनेट सेवाओं का उपयोग नहीं कर पाएंगे। वहीं मणिपुर सरकार के गृह विभाग ने हालात को देखते हुए एडवाइजरी जारी की है।

अफवाहें फैलने की आशंका

violence in manipur :मणिपुर के गृह विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी के अनुसार, राज्य में कानून-व्यवस्था के मौजूदा हालात को देखते हुए सरकार व्हाट्सएप, फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर दुष्प्रचार, झूठी अफवाहें और अन्य प्रकार की हिंसक गतिविधियां फैलने की रिपोर्टों को गंभीरता से लेती है। आशंका है कि इंटरनेट के जरिए प्रदर्शनकारियों की भीड़ को बढ़ावा मिल सकता है, जिससे जीवन की हानि होने की संभावना है। ऐसे में जनहित में इंटरनेट पर बैन लगाने का फैसला लिया गया है।

3 मई से भड़की है हिंसा

उल्लेखनीय है कि मणिपुर में 3 मई से मैतेई और कुकी समुदाय के लोगों के बीच हिंसा भड़की हुई है। यह हिंसा तब शुरू हुई, जब मैतेई समुदाय के एसटी आरक्षण की मांग का विरोध करने के लिए कुकी समुदाय के लोगों ने पहाड़ी इलाकों में आदिवासी एकता मार्च निकाला और उस दौरान वहां रह रहे मैतेई समुदाय के लोगों के घरो में आग लगाकर कई लोगों को मार डाला। इसका प्रतिशोध लेने के लिए मैतेई समुदाय के लोगों ने इंफाल में बसे कुकी समुदाय के लोगों पर हमला किया। ​इसके बाद से हिंसा बढ़ती चली गई।

लोगों से संयम बरतने की अपील

violence in manipur :राज्य सरकार ने लोगों से संयम बरतने और अधिकारियों को पूरे मामले की जांच करने देने की अपील की है। सरकार ने लोगों को आश्वासन दिया कि अपहरण और हत्या में शामिल सभी आरोपितों के खिलाफ त्वरित और निर्णायक कार्रवाई की जाएगी।

छात्रों की हत्या का मामला सीबीआइ को सौंपा गया

मणिपुर सरकार ने छात्रों की हत्या का मामला सीबीआइ को सौंप दिया है। सुरक्षा बलों ने भी अपराधियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री सचिवालय के एक अधिकारी ने कहा कि राज्य पुलिस, केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के सहयोग से छात्रों के लापता होने की परिस्थितियों का पता लगाने और अपराधियों की पहचान करने के लिए सक्रिय रूप से मामले की जांच कर रही है।

प्रियंका वाड्रा बोलीं— केंद्र को शर्म आनी चाहिए

violence in manipur :कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि मणिपुर में बच्चे जातीय हिंसा के सबसे कमजोर शिकार हैं। यह हमारा कर्तव्य है कि हम उनकी रक्षा के लिए हर संभव कोशिश करें। मणिपुर में हो रहे अपराध शब्दों से परे हैं, फिर भी राज्य में अपराधों को बिना किसी रोक टोक के जारी रहने दिया जा रहा है। केंद्र को अपनी निष्क्रियता पर शर्म आनी चाहिए।

About Author

ohm verma

editor

See author's posts

Post navigation

Previous: कनाडा विवाद में भारत को मिला श्रीलंका का साथ
Next: इस नये भारत के सपने बहुत ऊंचे : मोदी

Related Stories

AI for All Program
  • ख़ास ख़बर
  • शिक्षा

AI for All Program: युवाओं के लिए मुफ्त AI शिक्षा का सुनहरा अवसर

Shrikant Singh June 6, 2026 0
permission for demonstrations
  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर

permission for demonstrations: जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन

Shrikant Singh June 6, 2026 0
Abhijit Deepak's Movement
  • आलेख
  • ख़ास ख़बर

Abhijit Deepak’s Movement: अमेरिका से लौटते ही आंदोलन की घोषणा क्यों?

Shrikant Singh June 5, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.