Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

June 8, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • राज्यों से ...
  • राष्ट्रीय

खादी संस्थाओं को दिए जाएंगे न्यू मॉडल के 900 चरखे : समीर महासेठ

ohm verma September 23, 2023
khadi program in bihar

पटना के फुलवरिया में होगी सूत कताई, गांधीवादी मॉडल पर चलेंगे चरखे, कुशग्राम खादी के 25 बुनकरों को चरखा वितरण, उद्योग मंत्री ने कहा— ग्राम़द्योग से बदलेगी तस्वीर

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इंफोपोस्ट संवाददाता, गोपालगंज। khadi program in bihar: 


बिहार सरकार के उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ गोपालगंज जिले के फुलवरिया प्रखंड के स्वरोजगारी भवन में चरखा वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर प्रशिक्षित बुनकर महिलाओं से मिलकर प्रशिक्षण के बारे में जानकारी ली।

उन्होंने कुशग्राम खादी संस्था से जुड़े 25 बुनकरों को नए न्यू मॉडल के चरखे प्रदान किये। उद्योग मंत्री ने कहा कि सरकार की जनता के प्रति सोच को धरातल पर उतारने का काम हमारे विभाग की ओर से किया जा रहा है।

khadi program in bihar: मुख्यमंत्री उद्यमी योजना पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि 8000 नए लाभुकों के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस योजना से सरकार जनता के बीच उद्यमिता को बढ़ावा देने का काम कर रही है ताकि अधिक से अधिक संख्या में लोग रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकें। यह सभी बुनकर एक माह के प्रशिक्षण अवधि को पूर्ण कर चुके हैं।

khadi program in bihar

प्रशिक्षण अवधि के दौरान इन बुनकरों को सूत कताई तथा उससे बनने वाले वस्त्रों आदि के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित बुनकर तथा अन्य स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि यदि बिहार का कायाकल्प करना है तो खादी को प्रयोग में लाइए। उन्होंने कहा कि आपकी खरीदी हुई खादी से ग्रामीण महिलाओं के घर-परिवार का भरण पोषण होगा। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी।

खादी को पहुंचाया जा रहा है

उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ ने संबोधन के दौरान कहा कि प्रत्येक पंचायत में छोटे-छोटे यूनिट बनाकर खादी को पहुंचाने का काम किया जा रहा है ताकि ग्रामीण स्तर पर महिलाएं तथा अन्य श्रमिक इससे जुड़कर रोजगार का लाभ उठा सके।

खादी वस्त्र गुणवत्तापूर्ण ​है

खादी से बने हुए वस्त्र पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा की खादी वस्त्र गुणवत्तापूर्ण तथा रोगनाशक हैं। इसके पहनने से स्क्रीन से संबंधित बीमारियों का भय नहीं रहता है तथा समाज में स्वदेशी पहनने की एक अलग पहचान बनी रहती है। उन्होंने कहा कि उद्योग के क्षेत्र में खादी को एक अलग पहचान दिलाना हमारा लक्ष्य है।

बिहार के लिए जो भी होगा उद्योग के क्षेत्र में हम करते रहेंगे। एक दिन खादी पहन कर देखिए, रोज पहनने की आदत बन जाएगी। उद्योग के क्षेत्र में खादी एक क्रांति का काम कर रही है। महात्मा गांधी के सपने को साकार करती खादी अपने आप में एक अलग पहचान बनाए हुए है।

khadi program in bihar

उद्योग मंत्री को सम्मानित किया

khadi program in bihar: आयोजन स्थल पर कुशग्राम खादी ग्रामोद्योग के अध्यक्ष रामसागर यादव, सदस्य नागेद्र यादव, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मोहम्मद सरफराज तथा स्थानीय मुखिया अल्ताफ हुसैन आदि ने उद्योग मंत्री को खादी से बने अंग वस्त्र से सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुशग्राम खादी ग्रामोद्योग के अध्यक्ष रामसागर यादव ने की, जबकि मंच संचालन राकेश यादव ने किया।

khadi program in bihar

About Author

ohm verma

editor

See author's posts

Post navigation

Previous: काशी में मोदी ने किया 16 अटल आवासीय विद्यालयों का लोकार्पण
Next: युवाओं के प्रेरणास्रोत थे लक्ष्मणराव जी : अमित शाह

Related Stories

Movement and Opposition
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Movement and Opposition: काकरोच जनता पार्टी का आंदोलन और विपक्ष की निष्क्रियता

Shrikant Singh June 7, 2026 0
IPL 2026
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

IPL 2026: क्रिकेट का महाकुंभ या कॉरपोरेट तमाशा?

infopost May 12, 2026 0
Bengal Election Results 2026
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Bengal Election Results 2026: बदलाव के बाद बवाल

infopost May 6, 2026

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.