Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

September 7, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर

Delhi Government Amendment Bill 2023: टीडीपी, बीजेडी और वाइएसआर ने बिगाड़ा आप का खेल

infopost August 3, 2023
sansad

Given the numbers game for the Government of National Capital Territory of Delhi Bill, the NDA does not see much difficulty in both the Houses

Delhi Government (Amendment) Bill 2023: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक के लिए नंबर गेम को देखते हुए एनडीए को संसद के दोनों सदनों में ज्यादा मुश्किल नहीं दिख रही है। दूसरी ओर आम आदमी पार्टी का दावा है कि यह विधेयक राज्यसभा में गिर जाएगा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इंफोपोस्ट डेस्क।

नई दिल्ली। Delhi Government (Amendment) Bill 2023: दिल्ली में सेवाओं पर अधिकार से संबंधित विधेयक को मंगलवार को लोकसभा में पेश कर दिया गया। इस विधेयक को कुछ बदलावों के साथ पेश किया गया है। दिल्ली सेवा विधेयक अध्यादेश की जगह लेगा। आधिकारिक रूप से इसे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक, 2023 नाम दिया गया है। मोदी सरकार संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा में विधेयक के पारित होने को लेकर आश्वस्त है, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) समेत कुछ विपक्षी दलों का कहना है कि ये विधेयक राज्यसभा में गिर जाएगा। AAP को इस विधेयक पर कई विपक्षी दलों का समर्थन मिला है। हालांकि, टीडीपी, बीजेडी और वाईएसआर कांग्रेस ने विधेयक का समर्थन कर संसद में सरकार की स्थिति मजबूत कर दी है। आपको बताते हैं कि लोकसभा और राज्यसभा में नंबरगेम क्या है?

लोकसभा में कोई दिक्कत नहीं

Delhi Government (Amendment) Bill 2023: दिल्ली सेवा विधेयक का लोकसभा में आसानी से पास होना तय है। बीजेपी के पास अकेले 301 सदस्य हैं। बात एनडीए की करें तो इसके सांसदों का आंकड़ा 330 के पार पहुंच जाता है। ऐसे में इस विधेयक को लोकसभा में पास कराने में कोई मुश्किल नहीं होगी। वहीं, विधेयक का समर्थन करने वाली वाईएसआर कांग्रेस के 22, बीजेडी के 12, जबकि टीडीपी के कुल तीन लोकसभा सांसद हैं।

राज्यसभा में भी मुश्किल नहीं

Delhi Government (Amendment) Bill 2023:मोदी सरकार के लिए राज्यसभा में भी इस विधेयक को पास कराने में कोई मुश्किल नहीं दिखाई दे रही है। वाईएसआर कांग्रेस और बीजेडी, दोनों पार्टियों के राज्यसभा में नौ-नौ सदस्य हैं। वहीं, इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (आइएनडीआइए) गठबंधन की पार्टियों के कुल 101 सांसद ही राज्यसभा में हैं। बीआरएस के सात सदस्यों और निर्दलीय सदस्य कपिल सिब्बल का साथ मिलने से विधेयक का विरोध करने वाले सदस्यों की संख्या 109 तक ही पहुंचती है।
एनडीए के 111 सदस्य और बीजेडी व वाइएसआर कांग्रेस के 18 सदस्यों को जोड़कर विधेयक का समर्थन करने वालों सदस्यों की संख्या 129 हो जाएगी। ऐसे में दोनों सदनों में दिल्ली सेवा विधेयक को पास कराने की सरकार की राह आसान दिख रही है।

About Author

infopost

administrator

See author's posts

Post navigation

Previous: अब भारत में प्रवेश पर नेपाली चार पहिए वाहनों को दूतावास से लेनी होगी अनुमति
Next: caste based enumeration: बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की कैविएट

Related Stories

Social Politics
  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर

Social Politics: नोएडा के युवा नेताओं में तेजी से उभरता नाम संदीप अवाना

infopost September 5, 2026 0
Ram Mandir Trust Controversy
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Ram Mandir Trust Controversy: राम मंदिर ट्रस्ट पर उठे सवाल

infopost June 27, 2026
Narendra Modi IVLP Program
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Narendra Modi IVLP Program: क्या 1993 का अमेरिकी कार्यक्रम आज भी खड़ा करता है सवाल?

infopost June 27, 2026

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.