J R D Tata: जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा या जेआरडी टाटा (29 जुलाई, 1904-29 नवंबर, 1993) भारत के वायुयान उद्योग और अन्य उद्योगों के अग्रणी थे। वे रतनजी दादाभाई टाटा और उनकी फ्रांसीसी पत्नी सुज़ेन्न ब्रीरे की पांच संतानों में दूसरे नंबर पर थे। दशकों तक टाटा ग्रुप के निर्देशक रहे और इस्पात, इंजीनीयरींग, होट्ल, वायुयान के साथ अन्य उद्योगों का भारत में विकास किया। 1932 में उन्होंने टाटा एयरलाइंस शुरू की। भारत के लिए महान इंजीनियरिंग कंपनी खोलने के सपने के साथ उन्होंने 1945 में टेल्को की शुरुआत की, जो मूलतः इंजीनियरिंग और लोकोमोटिव के लिए थी। उन्हें 1957 में पद्म विभूषण और 1992 में भारत रत्न से सम्मनित किया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

